फूल उल्फ़त का दिया है आज फ़िर

फूल उल्फ़त का दिया है आज फ़िर

फूल उल्फ़त का दिया है आज फ़िर

 

 

फूल उल्फ़त का दिया है आज फ़िर!

कोई अपना कर गया है आज फ़िर

 

छेड़कर नग्मात दिल के प्यार में

कोई दिल रुला गया है आज फ़िर

 

छोड़ जो मुझको गया था भीड़ में

वो मुझे अब ढूंढ़ता है आज फ़िर

 

याद आयी है उसी की इतनें के

चढ़ गया उसका नशा है आज फ़िर

 

आ गये है याद अपनों के सितम

दिल उदासी से भरा है आज फ़िर

 

देखता था नफ़रतों से जो आज़म

प्यार से वो देखता है आज फ़िर

 

 

✏

शायर: आज़म नैय्यर

(सहारनपुर )

यह भी पढ़ें : 

यहां तो जिंदगी में ग़म रहा है

 

Similar Posts

  • गुरु कुम्हार | Kavita

    गुरु कुम्हार ( Guru kumhar )   गुरु कुम्हार शिष् कुंभ है गढ़ी गढ़ी कांठै खोट। अंतर हाथ सहार दे बाहर बाहे चोट। हर लेते हो दुख सारे खुशियों के फसल उगाते हो। अ से अनपढ़ ज्ञ से ज्ञानी बनाते हो। चांद पर पैर रखने की शिक्षा भली-भांति दे जाते हो। नेता, अभिनेता, डॉक्टर, इंजीनियर,…

  • आपस में करेंगे सहकार

    आपस में करेंगे सहकार ***** आपस में करेंगे सहकार, यूं न बैठेंगे थक-हार। कमियों पर करेंगे विमर्श, खोजेंगे सर्वोत्तम निष्कर्ष। मिलजुल सब करेंगे संघर्ष, चेहरे पर होगा हर्ष ही हर्ष। देखते हैं परिस्थितियां कब तक नहीं बदलतीं? कब तक खुशियों की फुलझरिया नहीं खिलती? आंखों से आंखें,गले से गले नहीं मिलती? यकीं है शीघ्र ही…

  • गीत लिखे हजार मगर | Geet likhe hajar magar

    गीत लिखे हजार मगर ( Geet likhe hajar magar )   गीत लिखे हजार मगर गाया ना जा सके दर्द मिले ऐसे की बताया ना जा सके इस ज़ुबानी फ़र्क़ की इम्तेहान में खुद को बचाया ना जा सके लिखा है कुछ तो मगर क्या लिखे ऐसे की जनाया ना जा सके शोर इतना हो…

  • हुस्न भरी वो गुल आंखें है | Aankhen Shayari

    हुस्न भरी वो गुल आंखें है ( Husn bhari wo gul aankhen hai )     हुस्न भरी वो गुल आंखें है ? उल्फ़त से महकी सांसें है   जो क़िस्मत में न लिखा मेरी उसके ही आते सपनें है   रब देख मिला दे उससे अब आती रोज़ बहुत यादें है   दीदार करुं…

  • जीवन का आनंद (दोहे)

    जीवन का आनंद **** (मंजूर के दोहे) १) उठाओ पल पल जग में, जीवन का आनंद। चिंता व्यर्थ की त्यागें, रहें सदा सानंद।।   २) खुशी खुशी जो बीत गए,क्षण वही अमृत जान। बिना पक्ष और भेद किए,आओ सबके काम।।   ३) यह आनंद जीवन का, कस्तूरी के समान। साथ रहे व संग चले, कठिन…

  • मेरी बहू | Meri Bahu

    मेरी बहू ( Meri Bahu )    बज उठ्ठेगी घर -घर में फिर सबके ही शहनाई उधड़े रिश्तों की कर लें गर हम मिलकर तुरपाई जीत लिया है मन सबका उसने अपनी बातों से मेरे बेटे की दुल्हन इस घर में जब से आई घर में बहू की मर्ज़ी के बिन पत्ता भी नहीं हिलता…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *