Pita kavita

पिता | Pita kavita

पिता

( Pita )

 

खुशियों का खजाना है, वो प्यार का सागर है।
सर पर ठंडी छाया, पिता प्रेम की गागर है।

 

गोद में लेकर हमको, दुनिया दिखलाते जो।
अंगुली पकड़ हमारी, चलना सीखलाते वो।

 

तुतलाती बोली को, शब्दों का ज्ञान दिया।
ठोकर खाई जब भी, हमको थाम लिया।

 

जब जब मुश्किल आई, तूफान से भीड़ जाते।
राहत का ठिकाना बन, हमें खड़े नजर आते।

 

हम सबका संबल है, पिता प्रेम का झरना।
आशीशों की बारिश, सिर पर हाथ का धरना।

 

छू लो चरण उनके, सब तीर्थों का संगम।
अनुभवों का खजाना, हर लेते सारे गम।

 

सिर पर साया जिनके, सौभाग्य बड़ा भारी।
वो नेह की गंगा है, दमके किस्मत सारी।

 

दमकते नैन दीपक से, बनाते आंख का तारा।
मोती प्यार के लेकर, बहाते स्नेह की धारा।

 

समंदर स्नेह भावों का, त्याग की ऐसी मूरत है।
जिनके आशीष में जीवन, जिंदगी खूबसूरत है।

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

वरदान | Vardan Chhand

Similar Posts

  • ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार | Zindagi Tere Rang Hazaar

    ज़िन्दगी तेरे रंग हज़ार ( Zindagi Tere Rang Hazaar ) ज़िन्दगी तेरे, रंग हज़ार ।किसी में नफ़रत , किसी में प्यार । कहीं है पतझड़ ,कहीं बहार ।किसी में जीत , तो किसी में हार । कहीं सुकून तो , कहीं तनाव ।हर पल रंग ,बदलती ज़िन्दगी । कभी सुख, देती बेशुमार ।कभी कभी ,…

  • अष्ट दीप दान

    अष्ट दीप दान आदि लक्ष्मी अर्पित करें, प्रथम दीप का दान।ह्रदय बुद्धि शीतल करें, और बढ़ाएँ मान।। 1।। धन लक्ष्मी को दीजिये, दूजा दीपक दान।भौतिक सुख सम्पन्नता, मान और सम्मान।। 2।। कौशल प्रतिभा ज्ञान का, दीप तीसरा दान।विद्या लक्ष्मी जान कर, मनुज बढ़ाया मान।। 3 ।। अन्न बिना जीवन नही, अर्पित लक्ष्मी धान ।चौथा दीपक…

  • बनारस भाग-२ | Poem on Banaras

    बनारस भाग-२ ( Banaras )   ब्रह्मा, विष्णु सदा विराजें, करता है गुणगान बनारस। बँधती गँठरी पुण्य की देखो, सुख की है खान बनारस। दोष-पाप सब दूर है करता, ऐसा है वो घाट बनारस। खल-कामी,लोभी- अज्ञानी, इन सबका है काट बनारस। गंगा की लहरों में जीवन, शीतल-मंद-सुगंध बनारस। कल्- वृक्ष के जैसा है वो, ऋषि,मुनि…

  • बाल सखा हम | Baal Sakha

    बाल सखा हम ( Baal sakha hum )    छोड़ो – तोड़ो बंधनों को, आज जीने दो हम दोनों को। बालसखा हम मिलकर, छप्प-छप्पाई मचाएँगे। पानी का गीत गाएंँगे, बूँदों को भी साथ नचाएंँगे। ये हमारे मस्ती भरे रस्ते, किसी की परवाह हम कहांँ करते। बूंँदों में भीगने का आनंद, घर जा कर बताएंँगे ।…

  • जान छिड़कने लगे हैं | Poem jaan chidakne lage hain

    जान छिड़कने लगे हैं ( Jaan chidakne lage hain )   तारे भी देखो ठिठुरने लगे हैं, लोग दुशाले अब ओढ़ने लगे हैं। उतर चुका है वो बाढ़ का पानी, अब से ही जान छिड़कने लगे हैं।   कुछ दिन में लोग माँगेंगे रजाई, ठण्डी के पर देखो उगने लगे हैं। अलाव की तलब बढ़ेगी…

  • गुरु पूर्णिमा महापर्व 21 जुलाई 2024

    गुरु पूर्णिमा महापर्व 21 जुलाई 2024 हे गुरुवर , दो ऐसा वरदान मृदुल मधुर ह्रदय तरंग, स्वर श्रृंगार अनुपम । विमल वाणी ओज गायन, ज्योतिर्मय अन्तरतम । मानस सर नवरस लहर, गुंजित मधुमय गान । हे गुरुवर,दो ऐसा वरदान ।। दुर्बल छल बल मद माया, प्रसरित जग जन जन । प्रदत्त निर्मल विमल मति, तमस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *