Poem aao jalaye nafrat ki holi

आओ जलाएं नफरत की होली | Holi Shayari 2023 in Hindi

आओ जलाएं नफरत की होली

( Aao jalaye nafrat ki holi )

 

 

सद्भावों की लेकर बहारें, रंगों की हो फुहार।

भाई भाई में प्रेम सलोना, बरसे मधुर बयार।

 

आओ जलाए नफरत की होली, मनाये त्योहार।

खुशियों के हम रंग बिखेरे, उमड़े दिलों में प्यार।

 

हंसी खुशी सबको बांटे, गीत सुहाने गाये।

रूठ गए जो हमसे, हम जाकर उन्हें मनाएं।

 

अपनापन अनमोल प्यारा, नेह की बहाये धारा।

आओ जलाएं नफरत की होली, बांटे प्रेम प्यारा।

 

हिलमिल सारे रंग खेले, झूमे मस्ती में गाये।

मुरली की धुन पे रसिया, चंग धमाल बजाये।

 

होली होली का करें हुड़दंग, खुलकर शोर मचाए।

आओ जलाएं नफरत की होली, प्रेम रस बरसाए।

 

प्रेम तराने मीठे मीठे, गीतों की मधुर रसधार।

इक दूजे को रंग लगा, मिलकर मनाएं त्यौहार

 

मुस्कानों के मोती दमके, लबों पे झलके विश्वास।

आओ जलाएं नफरत की होली, मनाये मधुमास।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

दरख़्त का दर्द | Poem darakht ka dard

Similar Posts

  • अगर तू जो एक किताब है

    अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरे हर एक पन्ने को अगर तू जिंदगी है जीना चाहता हूं आहिस्ता-आहिस्ता पूरी उम्र अगर तू फूल है तो मैं तेरा रंग बनना चाहता हूं अगर तू जो एक किताब है तुम्हें पढ़ना चाहता हूं तेरी तस्वीर में बिखरे रंगों का एक एहसास बनना…

  • माँ से बना बचपन मेरा

    माँ से बना बचपन मेरा अजब निराला खेल बचपन का lदुनिया ने लिया पक्ष सक्षम का llबचपन ने लिया पक्ष माँ का lआज भी धुन माँ की लोरी की llसुनाओ , फिर से कहानी माँ की lमाँ से बना बचपन मेरा ll किसी ने पूँछा ” मुकद्दर ” क्या है ?मैं ने कहा मेरे पास…

  • मनुष्य जीवन | Kavita Manushya Jeevan

    मनुष्य जीवन ( Manushya Jeevan ) मानव जीवन की गाथा तुमको सुनता हूँ। जीवन का एक सत्य तुमको बताता हूँ। मानवता का दृश्य भी तुमको दिखता हूँ। किस्मत का भी खेल तुमको बताता हूँ।। आया हो संसार में लेकर मानव जन्म। पूरब भव में तुमने किये थे अच्छे कर्म। इसलिए तो तुमको मिला है मानव…

  • मन बसी झुंझलाहट

    मन बसी झुंझलाहट मेरे दुःख दर्द का तुज पर हो ऐसा असर ,कि आईना तुम देखो और चहरा मेरा दिखे l सबसे ज्यादा दर्द तो तब हुवा ,जब तुम्हे देखे बिना लौट आया l इतना दर्द देकर भी मन को भाती हो ,अगर हमदर्द होती तो क्या आलम हो l क्या कहूँ ,एक ही हमदर्द…

  • बंधु अपने दिल की सुन | Geet

    बंधु अपने दिल की सुन ( Bandhu apne dil ki soon )   चल राही तू रस्ता चुन, बंधु अपने दिल की सुन। बंधु अपने दिल की सुन,बंधु अपने दिल की सुन। अपनी धुन में बढ़ता जा, उन्नति शिखर चढ़ता जा। आंधी से तूफानों से, हर मुश्किल से लड़ता जा। हौसला करके बुलंद, गा मस्ती…

  • राजस्थान स्थापना दिवस

    राजस्थान स्थापना दिवस हमारा प्यारा राजस्थान, हमारा प्यारा राजस्थान ।हरे भरें खेत खलिहान मरुस्थल की यह भूमि है ।वीर- सपूतों के बलिदानों की यह पावन भूमि है ।रंग- बिरंगी धरा हमारी हर कण में खुशियाँ छाई है ।वेदों की ध्वनि, ऋषियों की वाणी यहाँ विकसाईं है ।मातृ भूमि जन्म भूमि के कण- कण में सौरभ…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *