Poem chaahat

चाहत | Poem chaahat

चाहत

( Chaahat )

 

हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले।
रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।

 

माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत।
प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।

 

हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में।
हम शबरी के अंश्रु सरीखे, बैठे है तेरे चरणों में।

 

तुमसे है जब प्रीत हमारा, तुमसे ही हर नाता हैं।
चाहते हैं बस प्रेम नयन में,और नही कुछ भाता है।

 

क्यों ना समझे प्रेम मेरा,या जान के भी अन्जान हो तुम।
या कि पतित है प्रेम मेरा, निःशब्द मेरे भगवान हो तुम।

 

एक बार तज के मर्यादा, सामने आओ अभय लिए।
प्रेमी तो हर युग में ही है, लाज बचाओ समय लिए।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

 

  ?

          शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : –

https://thesahitya.com/poem-hansana-bhi-chhod-di-maine/

Similar Posts

  • जायज | Jayaz

    जायज ( Jayaz )    विरोध के लिए ही विरोध होना जायज नहीं विरोध योग्य हो तो विरोध भी जरूरी है सत्य है हर आदमी हर कहीं सही नही होता किंतु ,वही हर जगह गलत भी नहीं होता स्वयं को देखकर ही और का भी विरोध, हो लबादे मे रहकर,कीचड़ फेंकना ठीक नही होगा रास्ता…

  • अयोध्या सी पावनता | Ayodhya ki Pawanta

    अयोध्या सी पावनता ( Ayodhya ki pawanta )    अयोध्या सी पावनता,अब हर घर द्वार कलयुग अभिव्यंजना त्रेता सम, मानस पटल दिव्य राम नाम । बाईस जनवरी अद्भुत अनुपम, रामलला प्राण प्रतिष्ठा प्रणाम । सर्वत्र सरित उमंग उल्लास, आर्तभाव अनंत आस्था धार । अयोध्या सी पावनता, अब हर घर द्वार ।। निमंत्रण आमंत्रण सर्वजन, प्रभु…

  • अदावत है | Poem Adawat Hai

     अदावत है! ( Adawat hai )    रूस से अमेरिका की पुरानी अदावत है, दुनिया की शांति के साथ ये बगावत है। कितनी उम्र तक लड़ना चाहेगा अमेरिका, बताओ,यू.एन.ओ. किस तरह की अदालत है। नकेल नहीं कस पाया उसकी जरूरत है क्या, कहीं न कहीं वो भी विश्व के लिए मुसीबत है। नाइंसाफी हो रही…

  • बाद तुम्हारे | Kavita Baad Tumhare

    बाद तुम्हारे ( Baad Tumhare ) जो आशा के बीज थे बोए, उन पर वक्त के ऑसू रोए, छोंड़ गए तुम साथ हमारा, कैसे हो बिन तेरे गुजारा, आज नहीं तुम साथ हो मेरे, तब चिंता घेरे बहुतेरे, कैसे सबसे पार मै पाऊं, विकट परिस्थित घबरा जाऊं, आती है अब याद तुम्हारी, पापा हर एक…

  • कितनी दूर तक जाना होगा

    कितनी दूर तक जाना होगा   कितनी दूर तक जाना होगा फासला आज मिटाना होगा। झूठ से बुनियाद हिल जाएगी अपना सच सबसे बताना होगा। काम आए वही है अपना दामन गैरों से बचाना होगा। हम तो चाहत के तलबगार रहें हैं फिर वही धुन बजाना होगा। कुछ भी आसान नहीं है इसमें आग सीने…

  • तमाशा | Kavita Tamasha

    तमाशा ( Tamasha )   कौन कहता है आईने झूठ नहीं बोलते वे चेहरे के पीछे की परतों को कहाँ खोलते हैं दिये गये सम्मान में भी दिली सम्मान कहाँ होता है उसमे तोचापलूसी के पीछे छिपा मतलब हि होता है झंडा उठाने वाले भी लेते हैं अपनी मजदूरी दल से उन्हें किसी हमदर्दी नहीं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *