Poem hansana bhi chhod di maine

हंसना भी छोड़ दी मैंने | Poem hansana bhi chhod di maine

हंसना भी छोड़ दी मैंने

( Hansana bhi chhod di maine )

 

1. हँसना भी छोड़ दी

हँसना भी छोड़ दी मैने, रोना भी छोड़ दी मैने।
कैसे कटेगी जिन्दगी, कहना भी छोड़ दी मैने।
जिसको बनाया अपना मैने,उसके भी फायदे रहे,
जा जिन्दगी तुमे अपना,कहना भी छोड़ दी मैने।

 

2. उसको खबर हुई ना

उसको खबर हुई ना,मजबूरियों का किस्सा।
पूरी हुई हर ख्वाहिश, ग़म आया मेरे हिस्सा।
जिसको मिली कभी ना पावन्दियो का जिम्मा,
वो दर्द क्या बताएगा, हालात ए ग़म परिदा।

 

3. पहना नकाब ऐसा

पहना नकाब ऐसा, हँस कर रहा हँसता।
कमजोर शक्सियत को,सबसे रहा छुपाता।
सबने कहाँ उम्दा हैं हुंकार तेरी रौनक,
पर बेबसी को अपने, कैसे किसी बताता।

 

4. दर ओ दीवारे बन्द कर ली

दर ओ दीवारे बन्द कर ली, खिड़कियां भी नही खोला।
ग़मों को सीने में दफन कर ली, कोई राज नही खोला।
आँखों में समुन्दर उमड़ रहा, छलका ना कभी बोला।
थी उसकी मोहब्बत ज्यादा कि मेरी,हमने नही तौला।

 

5. ना मोह खत्म हो पाया है

 ना  मोह  खत्म  हो पाया है, ना प्यार ही अब रह पाया है।
सारी ही गलती चाहत का हैं, इसे कौन खत्म कर पाया हैं।

 

6. उलझन

तुम भी उलझन में लगते है, हम भी उलझन में है।
मौत से अब है खींचातानी, जीवन उलझन में है।
सुबह सबेरे रोज ही कोई, अपना खो जाता है,
हाल बताए किसको अपना, दिल भी उलझन में है।

 

7. हौसलों की उडा़न

टूटती सांसों डोरी, फिर भी है कुछ आस।
देख लेना तुम भी मेरे, हौसलों की उडा़न।
आखिरी दम तक लडे़गे,तू है जबतक पास।
तेरे संग जीने की जिद्द है, तू ही मेरी जहान।

 

8. दशक के बाद

दशक के बाद भी देखा तो मुझको, तुम लगे ऐसे।
कि तपती धूप में भी तुम हो,शीतल छाँव के जैसे।
दबे अरमान मेरे छलक कर, ऐसे बिखर जाते,
रूपसी षोणसी के अंग पर , यौवन खिला जैसे।

 

9. अजनबी

रहते है अजनबी से वो जो, दिल के करीब है।
बातें भी नही करते अब तो, बदला नसीब है।
जबतक कि बचपना रहा,हम दोनों अजी़ज थे,
जाने कहाँ बिछड गया ये, मंजर अजीब है।

 

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

यादें | Kavita

 

Similar Posts

  • देश पाल सिंह राघव ‘वाचाल’ की कविताएं | Deshpal Singh Poetry

    क्या हुआ आजतक जो भी किए वादों का क्या हुआसंग में चलने के इरादों का क्या हुआ उठ गए उस शाम काँधे से झटक के सरखट्टी-मीठी उन सभी यादों का क्या हुआ जिनके बहकावे में आकर रूठ गए थेआड़े-टेढ़े उन सभी प्यादों का क्या हुआ अल्लाह के दरबार में मांगी थीं जो कभीउन दुआओं और…

  • चुनाव परिणाम बिहार का!

    चुनाव परिणाम बिहार का! ******* चुनाव परिणाम बिहार का रूला रहा है थका रहा है हंसा रहा है धीरे धीरे आ रहा है काफी वक्त लगा रहा है टीवी वाला अपना टीआरपी बढ़ा रहा है उनको मजा भी बहुत आ रहा है चाहते हैं कुछ और लंबा खींचे गणना ताकि उनकी आमदनी होती रहे चुनाव…

  • लवली-अक्षय

    लवली-अक्षय   –>अक्षय अक्षय नहीं, ब्रांड है ब्रांड”बिग ब्रांड”|| 1.प्यारा है दिल वाला है, हर आँख बसा वो तारा है | काम से अपने काम रखे, हर काम करे वो न्यारा है | देश का कोई भी कोना हो, या सारे देश कोरोना हो | हर बार मदद वो करता है, अक्षय सच मे तुम…

  • ईद मुबारक़ | Kavita Eid Mubarak

    ईद मुबारक़ ( Eid Mubarak )   ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे आबाद ईदुल फ़ितर मुबारकबाद अल्लाह रखे शादाब माहे पाक रमज़ान में रोज़े रखे अ़क़ीदत से बड़े स़िदक़ से रखे वक़्त पर स़िह़री इफ़्तार का ख़्याल ईमान नही होने दिया ज़रा पायमाल आई ईद ख़ुशियां लाई ईद मुबारक़ दीन की दावत लाई ईद मुबारक़…

  • मित्र कहां तक छुपोगे | Mitra Kahan tak

    मित्र कहां तक छुपोगे ( Mitra kahan tak chupoge)  लेखन की सुंदर वाटिका में, मित्र कहां तक छुपोगे। कब तक आंख मिचौली खेलोगे। हम भवरे हैं एक कली के, मंडराते हुए कभी मंच में,। कभी कविताओं में, कभी आमंत्रित करोगे कविता की चार पंक्ति में। कभी कविता के मंच में, कभी अनुभवों में, तो कभी…

  • सर्दी की धूप | Sardi ki Dhoop

    सर्दी की धूप सर्दियों में धूप का राज,हर गली में उसका ही बाज।घर के आँगन में जो उतर आई,लगता जैसे सरकार बनकर आई। गुनगुनी धूप का खेल निराला,कभी सीधे छत पर, कभी आँगन में पग डाला।जहाँ तिरपाल देखा वहीं लेट गई,फूस की छत पर तो जैसे फिक्स बैठ गई। चाय की दुकान पर चर्चा थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *