Poem dev bhoomi ki sair

देव भूमि की सैर | Poem dev bhoomi ki sair

देव भूमि की सैर

( Dev bhoomi ki sair )

 

यूं ही नहीं बसती जिंदगानी यहां,

यूं ही नहीं समाती बर्फ की आगोश में वादियां।

यूं ही नहीं लुभाती सैलानियों को जन्नत की घाटियां।

कुदरत भी सफेद चादर सी बिछा देता है उनके आगमन में,

कुछ तो बात है मेरे उत्तराखंड में,

कुछ तो बात है मेरे उत्तराखंड में।

चलो आज मैं अपने
उत्तराखंड से परिचित कराऊं,

कभी मसूरी तो कभी दून घुमाऊं।

इन हसीन वादियों की सैर कराऊं।

चलो मैं अपने पहाड़ों से परिचित कराऊं।

देवभूमि है मेरे उत्तराखंड का नाम इस

पावन पवित्र भूमि के दर्शन कराऊं,

कभी टिहरी तो कभी पौड़ी ले जाऊं,

चलो मैं अपने उत्तराखंड से परिचित कराऊं।

चौखंबा व चार धाम के दर्शन कराऊं,

हरिद्वार ऋषिकेश की आरती तुम्हें दिखाऊं,

चलो आज तुम्हें अपने उत्तराखंड से परिचित कराऊं।

टिहरी बांध की कथा चिपको आंदोलन की व्यथा तुम्हें सुनाऊं।

कभी राम तो कभी लक्ष्मण झूला तुम्हें झुलाऊं।

मांडवे की रोटी सिल्ल की चटनी व चैंसी तुम्हें चखांऊ,

बाल मिठाई व अर्से उत्तराखंड में तुम्हें खिलाओ।

चलो आज तुम्हें उत्तराखंड से परिचित कराऊं।

भेढू, काफ़ल, किंगोढ़े, हिसार फल तुम्हें चखाऊं।

मन तृप्त हो जाए ऐसा बुरांस का शरबत तुम्हें पिलाऊं।

चौफला, थड़िया, झूमेलो में झूमना तुम्हें सिखाओ,

डोल, दमोउ, मुशक बाजा बजाना तुम्हें सिखाओ।

बांस देवदार पेड़ के फायदे तुम्हें बताऊं,

कभी धारा देवी, चार धाम, केदारनाथ,

बद्रीनाथ के दर्शन तुम्हें कराऊं।

कभी निर्मल मीठे झरनों का जलपान तुम्हें कराऊं।
आओ चलो तुम्हें अपने उत्तराखंड से परिचित कराऊं।

☘️

लेखिका :- गीता पति ‌(प्रिया)

( दिल्ली )

यह भी पढ़ें :-

शोर | Shor

Similar Posts

  • औरत | Aurat par kavita

    औरत ( Aurat )   कोई कह दे तेरा अस्तित्व नहीं मान ना लेना जहां थक कर हारते हैं सब वहीं शुरुआत करती है औरत जहां पूजती है दूजे को शक्ति रूपा पूजी जाती है औरत कहने को कह देते हैं अबला नव अंकुर को जन्म देती है औरत संघर्ष प्रकृति का नियम है संघर्षों…

  • साथ तुम आ जाओ | Geet

    साथ तुम आ जाओ ( Sath tum aa jao )   आ जाओ, आ जाओ, आ जाओ मेरे यार, साथ तुम आ जाओ। मातृभूमि का वंदन करते, सीमा पर सेनानी लड़ते। रणभूमि में उतर जरा तुम, दो-दो हाथ दिखा जाओ। आ जाओ आ जाओ……   जो पत्थर के बने हुए हैं, कुछ वर्षों से तने…

  • रंगों का त्यौहार है होली

    रंगों का त्यौहार है होली खुशियों का इजहार है होली ,रंगों का त्यौहार है होली ॥ जिसके प्रियतम पास नहीं हैं,उसके लिए अंगार है होली । सच हो जाते जिसके सपने ,उसके लिए बहार है होली । रंग रंगीला जीवन जिसका ,उसके लिए बहार है होली । जहाँ वक्त पर रोटी मुश्किल ,वहाँ पर खड़ी…

  • काश!

    काश! कर्म न जाने ,धर्म न जाने फिर सोचे यही बातकाश ! ये करता ,काश! वो करताकाश ! ये होता, काश ! वो होताकाश -काश कश्मकश में उलझा है इंसान ,माया के इस चक्रव्यूह में फंसा हुआ है नादान। सत्य ना बोले ,नित्य ना होवे,फिर सोचे यही बातकाश ये सुनता ,काश वो सुनताकाश ये होता,…

  • यह गोल-गप्पे | Gol-gappe

    यह गोल-गप्पे ( Yah gol-gappe )    गोलगप्पे का नाम सुनकर ये मुॅंह में पानी आ जाता, चाहें राजा हो या रंक मन की कलियां खिल जाता। गली-मौहल्ले चौराहों पर ये आसानी से मिल जाता, अगर घर में कोई लाए तो पटरानी ख़ुश हो जाता।।   आटा और मैदा से इसके लिए पूरियां बनाया जाता,…

  • अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

    अपने हक को जाने ( Apne hak ko jane )  वह मां थी दो बेटो की बुढ़ापे में ढूंढते ढूंढते पास मेरे वो आई थी बिना पूछे ही बयां करती आंखें छल छला आई थी l खुद के घर में खुद रहने को अधिकार मांगने आई थी l शब्दों के तीखे वाणों से छलनी होकर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *