Poem aadmi badhne laga

आदमी बढ़ने लगा | Poem aadmi badhne laga

आदमी बढ़ने लगा

( Aadmi badhne laga )

 

आदमी से आदमी ही, आजकल डरने लगा ।
रौंदकर रिश्तों को जब, आदमी बढ़ने लगा ।।

 

नीम, इमली और बरगद पूछते, कब आओगे.?
छोड़कर वो गांव जब, परदेश को चलने लगा ॥

 

दूरियाँ उसने बना ली, जो कभी परछाई था
मुफलिसी का जब अंधेरा, दोस्तो घिरने लगा।।

 

हमने अपनी जिंदगी भी ,की तुम्हारे वास्ते,
पत्ते पत्ते कह उठे थे, पेड़ जब कटने लगा ॥

 

हर तरफ चर्चा चली, देश आगे बढ़ गया
पर वो नुक्कड़ का भिखारी,भूख से मरने लगा ।।

 

हां बुरा बनना मुझे मंजूर है,”चंचल” मगर,
जानकर भी ये हकीकत, सच को मैं लिखने लगा ॥

 

🌸

कवि भोले प्रसाद नेमा “चंचल”
हर्रई,  छिंदवाड़ा
( मध्य प्रदेश )

 

यह भी पढ़ें : –

कह दो ये | Poem keh do ye

Similar Posts

  • मोल क्या दोगे | Mol kya doge

    मोल क्या दोगे ( Mol kya doge )    यूं ही बरसती नही बूंद बादल से याद है उसे सागर की गहराई छूकर भी ऊंचाई को हर कोई जमीनी धरातल को भूला नहीं करता… चुका दोगे ली गई कर्ज की दौलत को उस वक्त के एहसान का मोल क्या दोगे कम पड़ जायेगी तुम्हारी उम्र…

  • प्रेम दीवानी बेटी के तर्कों का ज़बाब | Kavita Prem Diwani Beti

    प्रेम दीवानी बेटी के तर्कों का ज़बाब ( Prem diwani beti ke tarike ka jawab )    बेशक तुमको हक है बेटी, अपना साथी चुनने का। बेशक तुमको हक है बेटी, सुंदर सपने बुनने का।। फूंकफूंक कर अब तक हमने, मुंह में कौर खिलाया है। अब तक जो भी चाहा तुमने, हमने वही दिलाया है।।…

  • वादा कर लो | Prerna kavita

    वादा कर लो ( Wada karlo )   जब लक्ष्य बना ही ली हो, तो हर कीमत पर  उसे पाने का भी अब वादा कर लो   और कर लो वादा कभी हार ना मानने का, एक जज्बा जगा लो दिल में,    एक जुनून खुद में ला लो, समर्पित कर दो स्वयं को,  …

  • कुछ शब्द शेर के | Sher ke kuch shabd

    कुछ शब्द शेर के ( Kuchh shabd sher ke ) ……. मुसाफिर तंन्हा हूँ मै, साथ चलोगे क्या, तुम मेेरे। है मंजिल दूर, सफर मुश्किल , क्या साथ चलोगे मेरे। यही है डगर, एक मंजिल है तो फिर, साथ चलो ना, सफर कट जायेगा दोनो का, हमसफर बनोगे मेरे। …… करेगे दुख सुख की बातें,…

  • दस्तूर | Dastoor

    दस्तूर ( Dastoor ) दस्तूर दुनिया का ,निभाना पड़ता है ।अनचाहे ही सही ,सब सह जाना पड़ता है ।सच को ही हमेशा ,हमें छुपाना पड़ता है ।वक्त तो चलता जाता ,हमें रूक जाना पड़ता है ।बिना प्रेम के भी कभी ,रिश्ता निभाना पड़ता है ।आते हैं दुनिया में तो ,जीकर जाना पड़ता है ।जज्बातों को…

  • पढ़ पाऊँ

    पढ़ पाऊँ   हमेशा से ही मेरी हरसत रही है ये कि मैं भी कभी देखूँ किसी को सामने बैठा कर उसकी झील सी आँखों में अपने को डुबो कर….! एक ख्वाहिश ही रही कि उसकी आँखों को पढ़ पाऊँ क्या लिखा है उसके दिल में क्या चाहत है उसकी क्या दर्द है उसकी आँखों…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *