Pagadi par Kavita

पगड़ी | Pagadi par Kavita

पगड़ी

( Pagadi ) 

 

ये है कपड़े की एक छोटी सी पगड़ी,
हरियाणा राजस्थान का मान पगड़ी।
आन बान और शान भी यही पगड़ी,
इज्जत और ईमान यह प्यारी पगड़ी।।

बुजूर्गों की यही पहचान है ये पगड़ी,
परिवार की यह एक लाज ये पगड़ी।
दादा व नाना काका बाबा एवं मामा,
पहनते है इसको आज के यह पापा।।

शादी में पगड़ी ये यादगार बना देती,
पहनें इसको तो चार चाँद लगा देती।
रंगों की होली या ख़ुशी की दीवाली,
पहनकर घूमते व कोई लेते सलामी।।

खरीदें तब कम होती इसकी कीमत,
सिर पर लगें और बढ़ जाती कीमत।
लगा रहें इसको बच्चें बुड्ढें यह आज,
बढ़ा रहें है पहचान पगड़ी की आज।।

चाहें नेता अथवा हो कोई अभिनेता,
पहनकर इसको शान से वह घूमता।
राजा और रंक की यही एक है शान,
धूप लगें तब बचाती है यह किसान।।

भारतवर्ष का जैसे ये तिरंगा है शान,
गणतंत्र स्वतंत्रता को पहनें सरकार।
सारासच सच लिख रहें हम कविता,
भेजें है सारा सच को प्यारी ‌कविता।।

इस पगड़ी का करें सब मान सम्मान,
संस्कृतियां निराली भिन्न है परिधान।
भिन्न भिन्न तरीके से पगड़ी ये बांधते,
अलग राजस्थान पगड़ी का पहचान।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

अभिमान | Abhiman par Kavita

 

 

 

Similar Posts

  • रामदुलारे | Ram Dulare

    रामदुलारे ( Ramdulare )    घट घट में श्री राम बिराजे रोम रोम श्रीराम है। राम सेवा में आतुर रहते रामभक्त हनुमान है। रामदुलारे अंजनी लाला पवन पुत्र हनुमान है। सीना चीर दिखा सकते राम-राम में ध्यान है। आराध्य श्रीराम प्रभु है जग के पालनहार है। ध्यान लगा लो श्रीराम का सृष्टि के करतार है।…

  • रूठे अल्फाज़ | Roothe Alfaaz

    रूठे अल्फाज़ ( Roothe alfaaz )   अल्फाज रूठ से गए मुझ से , मानो कहते हों खफा हू मै तुझसे गम ए दर्द सुनाऊं तो आंसू के मोती पलकों पर छलकते खुशियों के गीत सुनाऊं तो शहनाई कानों में बजाते यादों के पन्ने पलटकर देखू, तो होठों पर खामोशी बैठा देते यारी की महफिल…

  • सिक्का | Sikka

    सिक्का ( Sikka  )   सिक्का उछालकर देखो कभी सिक्का थमाकर देखो समझ आ जायेगी जिंदगी कभी खुद को भी संभालकर तो देखो…. ये रौनक ,ये चांदनी ढल जायेगी उम्र की तरह दिन भी बदल जायेगा रात मे ही ढलती शाम की तरह…. पसीना बहाकर तो देखो गंध स्वेद की चखकर तो देखो कभी रोटी…

  • उपेक्षा | Upeksha

    उपेक्षा ( Upeksha  )   गहरी जड़ें कारण होती हैं आसमान में वृक्ष के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी नींव कारण होती हैं धरती पर घर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी अंधेरी कारण होती हैं हृदय में डर के मजबूती से उठ खड़े होने में गहरी ख़ामोशी कारण होती हैं…

  • Hindu Nababarsha par Kavita || चैत्र नववर्ष, हिन्दू नववर्ष

    चैत्र नववर्ष, हिन्दू नववर्ष ( Chaitra Nabbarsha, Hindū Nababarsha )   सकल भू लोक का निर्माण, ब्रहृमा ने किया था जो तिथि। है चैत्र शुक्ला प्रतिपदा सा, श्रेष्ठ   दिन   है   वो   तिथि।   नव सृजन का मधुमास है, तम दूर दिव्य  प्रकाश है। पुष्पो से उपवन है भरे, मनभाव  अन्तर्नाद  है।   यह चैत्र मास…

  • राखी भी धन्य हो रही | Rakhi Poem in Hindi

    राखी भी धन्य हो रही ( Rakhi bhai dhanya ho rahi )   राखी भी धन्य हो रही, सज शहीद मूर्ति की कलाई पर रक्षा बंधन अद्भुत अनुपम, अनंत भाई बहन स्नेह । असीम मंगल उर भावनाएं, अथाह आनंद खुशियां मेह। शहादत वंदन अभिनंदन शीर्ष , रक्षा सूत्र बांधती बहन रुलाई पर । राखी भी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *