यादें

यादें | Kavita

यादें

( Yaaden )

जाती है तो जाने दों,यह कह नही पाया।
नयनों के बाँध तोड़ के, मैं रो नही पाया।
वर्षो गुजर गए मगर, तू याद है मुझको,
मै भूल गया तुमको, ये कह नही पाया।

 

दिल का गुबार निकला तो,शब्दों में जड दिया।
तुम जैसी थी इस दिल में तुझे,वैसा गढ़ दिया।
कुछ ने कहाँ की कल्पना, लगती है हकीकत,
हुंकार ने कुछ ऐसा लिखा, सबने पढ लिया।

 

पढते है तो पढ लेने दो, इनसे छुपाना क्या।
बेदर्द  है  ये  दुनिया  तो, आँसू बहना क्या।
ये ग़म में तो शामिल हुए, खुशियों के बहानें,
ये नफरतों का दौर है, इसमें मुस्कुराना क्या।

 

यादों पे किसका जोर है, जो इसको भुला दे।
ग़म हो या खुशी आँखों सें, आंसू को बहा दे।
वो  आते  नही  जो  जहाँ  को, छोड़ के जाते,
पर जब भी याद आते है, हुंकार को रूला दे

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

  ?

          शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें : –

आजमाया करें | Kavita

 

Similar Posts

  • Kavita | कविता क्या है

    कविता क्या है  ( Kavita Kya Hai )   आज कविता दिवस है इसका नहीं था मुझे ध्यान मेरे मित्र ने याद करा कर मुझे कराया अभिज्ञान   कविता क्या है कुछ कविता के बारे में लिखो केवल  चार  पंक्तियां ही नहीं कुछ और लिखो   मैंने   भी   सोचा   पहले   कवि  है  या  कविता  है…

  • वादा | Kavita Vaada

    वादा ( Vaada )    प्रेमी का प्रेमिका से वादा हाथ छोड़ ना जाने का भक्त का भगवान से वादा भक्ति में डूब जाने का पति का पत्नी से वादा संकट में साथ निभाने का एक मां का बेटे से वादा संस्कारवान बनाने का एक बेटी का मां से वादा घर दूजा रोशन करने का…

  • kisan shayari -kisan shayari in hindi -किसानों का दर्द

    किसानों का दर्द  ( Kisano Ka dard )     जो फ़सल बोता है, वह इसे काटना भी जानता है; ये किसान है अपना हक़ लेना भी बख़ूबी जानता है ।   ना जाने, वक़्त भी अकसर कैसे-कैसे रंग दिखाता है; सबका पेट भरने वाला आजकल सड़कों पर भूखा सो जाता है ।   उस…

  • रिश्तों की डोर | Kavita Rishton ki Dor

    रिश्तों की डोर ( Rishton ki Dor ) घरौंदे टूटकर फिर बनते हैं बदलते हैं महल खंडहर और खंडहर महल में सतत चलती ही रहती है यह प्रक्रिया हार के बाद कभी जीत न मिली हो ऐसा नहीं होता किसी के साथ कोशिश तो करिये और एक बार शायद सफलता इसी मे हो होती नहीं…

  • कलम बोलती है | Kalam bolti hai kavita

    कलम बोलती है ( Kalam bolti hai )   कलम बोलती है कलम बोलती है पूरा तोलती है पूरा तोलती है   गूंज उठती है मंचों पर प्यारी सी रसधार बने गीत गजल छंद मधुर महकती बयार बने   बुलंद होती मुखर वाणी कुर्सियां डोलती है कलम बोलती है कलम बोलती है   कांपते हैं…

  • ग्रहों का कुंभ

    ग्रहों का कुंभ नीलाभित नभ में लगा, कुंभ ग्रहों का मीत।रूप राशि शशि को पुलक शुक्र निहारे रीत।। दिनकर हँस स्वागत करे, उषा रश्मि शुभ स्नान।सिंहासन आसीन गुरु, पा श्रद्धा-सम्मान।। राई-नौन लिए शनि, नजर उतारे मौन।बुध सतर्क हो खोजता, राहु-केतु हैं कौन? मंगल थानेदार ने, दिया अमंगल रोक।जन-गण जमघट सितारे, पूज रहे आलोक।। हर्षल को…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *