Poem in Hindi on doodh ka karz

दूध का क़र्ज़ | Poem in Hindi on doodh ka karz

 दूध का क़र्ज़

( Doodh ka karz ) 

 

 

माँ का जगह कोई ले न सकता,

दूध का क़र्ज़  उतार ना सकता।

माँ ने कितनी ये ठोकर  है खाई,

दूध  की लाज  रखना मेंरे भाई।।

 

न जानें कहां-कहां मन्नत माॅंगी,

मंदिर, मस्जिद, चर्च  में  जाती।

तू जग में आऐ अर्ज़ ये लगाती,

पीड़ा कष्ट  बहुत  दुखः उठाती।।

 

मत कर कभी माँ का अपमान,

घर से निकाल के उसको बाहर।

तू भी कभी तो माँ- बाप बनेगा,

तब तुझ पर यह  कहर बरसेगा।।

 

तुझ पे कभी कोई आँच न आऍं,

ऐसा  माँ  सुरक्षा  कवच  बनाऍं।

तुझसे रूठ जाएं चाहे जग सारा,

सगा पिता भी  हो चाहें तुम्हारा।।

 

माँ का मन  कोमल रहता इतना,

अपने आप  से बहुत ही  ज्यादा।

माँ  का  सदा  ही रहता आशीष,

चाहें दो तुम दुखः एवं तकलीफ।।

 

क्यों  कि तुम हो माँ का ही अंश,

माँ नहीं चाहती ये कोई विधवंश।।

 

रचनाकार :गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • कमल | Poem on Kamal ka Phool in Hindi

    कमल ( Kamal )   कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक उद्गम स्थल कर्दममय, उरस्थ प्रेरणा संदेश । निर्माण आर्दश चरित्र, आभा शांति संजेश । वंदन मां वीणा वादिनी, ज्ञानोदय पथ परिचायक । कमल का विमल रूप,यश वैभव प्रदायक ।। गणतंत्र दिवस श्री बेला, राष्ट्र पुष्प दिव्य आभा । शोभित उन्नत राष्ट्रीयता , अनुभूत स्नेहिल…

  • चाहत | Poem chaahat

    चाहत ( Chaahat )   हम हैं तेरे चाहने वाले, मन के भोले भाले। रखते है बस प्रेम हृदय में, प्रेम ही चाहने वाले।   माँगे ना अधिकार कोई,ना माँगे धन और दौलत। प्रेम के संग सम्मान चाहने, वाले हम मतवाले।   हम राधा के विरह गीत है, हम मीरा के भजनों में। हम शबरी…

  • कविता जीवन की परिभाषा है

    कविता जीवन की परिभाषा है दिल को छूकर कविता धड़कन बन जाती हैजुदाई में किसी रूह की तड़पन बन जाती हैबच्चा हंसता है तो कविता होठों पर मुस्काती हैहर किसी की आह में खुदा का खत बन जाती है। जब कोई बच्ची बस पानी पीकर सो जाती हैभूख की दारुण दशा देख कविता रो जाती…

  • मिली नई जिंदगी | Kavita

    मिली नई जिंदगी ( Mili Nayi Zindagi )   बचते बचते बचा हूं मैं, सजते सजते बचा हूं मैं। शुक्र है मौला इलाही तेरा, टाल दिया जो अभी बुलावा मेरा। जिंदगी बख्श दी जिंदगी की खातिर, वरना यह समाज है बहुत ही शातिर! फायदे को अपने बनाए सारे कायदे, जीते जी जो ना निभा सके?…

  • बेटियों को पढ़नें दो | Kavita Betiyon ko Padhne do

    बेटियों को पढ़नें दो ( Betiyon ko padhne do )    आज बेटियों को सब पढ़नें दो, और आगें इनको भी बढ़नें दो। खिलने दो और महकनें भी दो, अब पढ़ाई से वंचित न होने दो।। इनको बनकर तारें चमकने दो, परचम इनको अब लहराने दो। हंसने दो और मुस्कराने भी दो, अब पढ़ाई से…

  • उत्तरदायी | Uttardayi

    उत्तरदायी ( Uttardayi )   आज की मत सोचिए वह तो आपका ही है,आपके सामने है और आपसे ही है आज के साथ मिलकर कल को गढिये क्योंकि, यही कल जब लौटेगा कभी आज बनकर तब वह अकेला नहीं होगा उसके साथ होंगे अनेकों प्रश्न अनेकों उदाहरण और प्रसंग जिनका उत्तर देना होगा तुम्हें या…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *