Poem on hey gagan ke chandrama

हे गगन के चंद्रमा | Poem on hey gagan ke chandrama

हे गगन के चंद्रमा

( Hey gagan ke chandrama )

 

तुम हो गगन के चन्द्रमा, मै हूँ जँमी की धूल।

मुझको तुमसे प्रीत है, जो  बन गयी  है शूल।

 

तेरे  बिन ना कटती राते, दिल  से  मैं मजबूर,

हे  गगन  के  चन्द्रमा, तू आ जा बनके फूल।

 

रात अरू दिन के मिलन सा,क्षणिक है ये प्रीत।

तुम  वहाँ  और  मै  यहाँ  हूँ, कैसी  है  यह रीत।

 

हे  गगन  के  चन्द्रमा, सुन  ले  हृदय  की  हूंक,

मेरे  मन  में  तुम  ही  हो,  तुम  ही हो मेरे मीत।

 

बावरी  बन  के मैं भटकूँ,  चाँद  की सी चकोर

आंसूओं से नयन भर गए, भींगे आँख के कोर।

 

मन  ये  मेरा  तडपे  ऐसे, जैसे  जल  बिन मीन,

हे  गगन  के  चन्द्रमा, तू  आ  जा ना इस ओर।

 

कुछ तो ऐसा जतन कर कि, मिटे हिय की पीड।

मै अकेली तडपती हूँ, चाहे हो कितनी भी भीड़।

 

क्या  तेरे  मन  मे  भी  साजन,  विरह के है गीत,

हे   गगन   के  चन्द्रमा,  हूंकार   पढ   ले  पीड़।

 

✍?

कवि :  शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

??

शेर सिंह हुंकार जी की आवाज़ में ये कविता सुनने के लिए ऊपर के लिंक को क्लिक करे

यह भी पढ़ें :- 

कब आओगे | Kab aaoge poem in Hindi

 

Similar Posts

  • बिन तुम्हारे | Bin Tumhare

    बिन तुम्हारे ( Bin Tumhare )    सुनो मेरी कितनी शामें तन्हा निकल गई, बिन तुम्हारे कितने जाम बिखर गए सर्दी में ,बिन तुम्हारे लिहाफ भी अब तल्ख लगने लगा है सर्द दुपहरी भी अब तपने लगी,बिन तुम्हारे मौसमों ने भी ले ली है कुछ करवट इस तरह कोहरे की जगह ले ली है अब…

  • Kavita Kagaz ki Kashti | कागज की कश्ती

    कागज की कश्ती ( Kagaz ki kashti )   कागज की कश्ती होती नन्हे  हाथों  में  पतवार कौन दिशा में जाना हमको जाने वो करतार आस्था विश्वास मन में जाना  है  उस  पार बालपन का भोलापन क्या जाने संसार   भाव भरी उमंगे बहती नन्हे  बाल  हृदय  में चंचल मन हिलोरे लेता बालक के तन…

  • शायद | Shayad

    शायद ( Shayad )   शायद दिल को खबर मिली है मेरे लिए जिम्मेदरियों की कली खिली है दिल को कुछ हो रहा अहसास है अब इस आंगन से विदाई पास है मां की डांट भी अब मिलेगी कैसे मेरे इंतजार मे राह भी तकेगी कैसे भाई के शरारतों से बेखबर होंगे जाने वहाँ दिन…

  • देवा श्री गणेशा | Deva Shree Ganesha

    देवा श्री गणेशा ( Deva shree ganesha )    रिद्धि सिद्धि के दाता सब विध्नहर्ता, सब कार्यों में प्रथम पूज्य शुभारंभ कर्ता। देवा श्री गणेशा……. सबसे निराले और विलक्षण रूप धारी, शुभ और लाभ दाता हैं मंगल कारी। देवा श्री गणेशा…… इनकी पूजा बिना न कोई काम होवे, इनको है भाते मावा, लड्डू और खोवे।…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) द्वितीय दिवस माता पर आस्था का सुखद सौपान हैं ।भुवाल माता पर विश्वास , आस्था ,श्रद्धा ,अनाशक्त साधना का पहला सौपान हैं ।मन की मजबूरियों का यही तो निदान हैं ।उजला बनाती मन को आस्था की धाराभटकते पथिक को मिलता माताके स्मरण से शीघ्र किनाराअपने से होती अपनी हो होअपने…

  • पहचान | Pehchan

    पहचान ( Pehchan )  भीड़ मे शामिल जरूर हों वह कार्य विशेष की एकता का प्रतीक है किंतु ,आप भीड़ का नही अपने उद्देश्य का हिस्सा बनें… ऊंचाई पताका उठाने से नही मिलती पताका योग्य होना ही आपको आत्मविश्वासी बनाता है और ,आज नही तो कल यही आज की भीड़ कल आपके हिस्से की भीड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *