Poem on parindey

अब रहते नहीं परिन्दे | Poem on parindey

अब रहते नहीं परिन्दे

( Ab rahte nahi parindey ) 

 

क्यों ख़त्म कर रहे हो मेरे खुशबुओं का डेरा,
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।

सब कुछ दिया है हमने, लेना मुझे न आता,
मेरी पेड़ की है दुनिया,तू क्यों मुझे रुलाता?
चंदा की चाँदनी भी देखो हुई है घायल,
वादी सिसक रही है, दिखता न वो नजारा।
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।
क्यों खत्म कर रहे हो मेरे खुशबुओं का डेरा,
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।

 

अब गाती नहीं हवाएँ, गाता नहीं है झरना,
रिश्ते नहीं महकते धरती का जो है गहना।
काँटे नहीं धंसाओ फूलों की डालियों में,
धो डालो मेरा आँसू लाओ नया सबेरा
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।
क्यों खत्म कर रहे, हो मेरे खुशबुओं का डेरा,
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।

 

जो नूर था बरसता, वो खाक हो रहा है,
धरती का जो था साया, अब राख हो रहा है।
अमराइयाँ न ढूँढो तू, कंक्रीट के वनों में,
बागों का हुआ सौदा, हमने उसे न घेरा।
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।
क्यों खत्म कर रहे हो मेरे खुशबुओं का डेरा,
अब रहते नहीं परिन्दे, उनका नहीं बसेरा।

 

रामकेश एम यादव (कवि, साहित्यकार)
( मुंबई )
यह भी पढ़ें:-

मोक्ष पाओगे | Moksh par kavita

 

Similar Posts

  • बस्ता | Kavita Basta

    बस्ता ( Basta )   पीठ पर लादे गोवर्धन-सा बड़ा बस्ता दीखे गिरिधर आ रहे हैं श्यामसुंदर चढ़ रहे वे सोपान शिक्षा के डगमगाते पांव पतले कांपते-हांफते तीसरी में ही ग्ए बन गए हैं फायियान ढ़ो रहे – संसार भर का ज्ञान पूरी पढाई कर निकले जब स्कूल से बन गए हैं बोनसाई शेखर कुमार…

  • सीख दे गई | Kavita Seekh

    सीख दे गई (Seekh De Gayi ) सूखी टहनी उड़ आई मेरे पास थी उसे कुछ कहनी बोली मुझे न काटा कर जरूरत भर मांग लिया कर मैं खुशी खुशी दे दूंगी नहीं हूं बहरी गूंगी सुनती हूं सब कुछ देखती हूं तेरे व्यवहार सहकर तेरे अत्याचार भी कुछ कहती नहीं इसका क्या मतलब दोगे…

  • प्यार की ताकत | Pyar ki Taqat

    प्यार की ताकत प्यार की ताकतकोई गणितज्ञ आज तकनाप नहीं पाया है।यह ख़ुशबू की तरह है,जो आँखों से नहीं दिखतीबस इसको महसूस कियाजा सकता है प्यार की ताकतकोई शासक आज तककुचल नहीं पाया है।यह मिट्टी में गिरे बीज की तरह हैथोड़ी सी अनुकूल परिस्थिति पाते हीकहीं से भी फूटकरअपनी राह खोज लेता है। प्यार की…

  • नसीब | Hindi Kavita Naseeb

    नसीब ( Naseeb : Hindi Kavita )   नसीब निखर जाता है, तकदीर भी मुस्काती है। सारे ग्रह साथ देते, खुशियों की घड़ी आती है।   सेवा  स्नेह  संस्कार भर, विनय भाव पलता है। सद्भावो की धारा में, पुष्प भाग्य का खिलता है।   किस्मत के तारे चमकते, सुखों का लगता अंबार। अनुराग  दिलों  में …

  • चीर को तुम | Cheer ko tum

    ” चीर को तुम “ ( Cheer ko tum )   समझ पाते अविरल चक्षु नीर को तुम। कब तक खींचोगे हमारे चीर को तुम।।   बहुत कुछ खोया तब पाया है तुम्हे, भूखी रहकर भी खिलाया  है तुम्हे।    आज मैं हर मोड़ पे मरने लगी हूं, मेरे उदरज तुमसे ही डरने लगी हूं।…

  • ऐसे रंग भरो | Aise rang bharo | Kavita

    ऐसे रंग भरो ( Aise rang bharo )   दिक्-दिगंत तक कीर्ति-गंध से सुरभित पवन करो ! दमक उठे जननी का आंचल , ऐसे रंग भरो !!   झिलमिल-झिलमिल उड़े गगन में मां का आंचल धानी । लिखो समय के वक्षस्थल पर ऐसी अमिट कहानी ।। ऊर्ध्व भाग में रंग शौर्य का केसरिया लहराये ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *