Poem on pita

पिता | Poem on pita

पिता

( Pita )

 

पिता एक चट्टान होता हैl
पिता का साया जब होता हैl
बेटा चैन की नींद सोता हैl
पिता बच्चों के सपनों को
अपनी आंखों में संजोता हैl
गंभीर रहता है मगर
भावनाओं से भरा होता हैl
ख्वाहिशों की फेहरिस्त को
पूरा कर ही सोता हैl
बेटी की विदाई पर पिता
छुप छुप कर रोता हैl
वह छायादार वृक्ष होता हैl
जिस के संरक्षण में सारा घर होता है l
हर सदस्य की समस्या को
बिना पूछे जान लेता है
वह नीव का पत्थर होता है
पिता से ही घर और जीवन होता हैl

 

❣️

डॉ प्रीति सुरेंद्र सिंह परमार
टीकमगढ़ ( मध्य प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

गौरी विनायकम | Aarti Gauri Vinayakam

Similar Posts

  • लहर | Lehar

    लहर ( Lehar )   सागर की उठती गिरती लहरें भी देती हैं सीख हमे जीवन की करना है तैयार अगर मोती तो धरनी होगी राह संघर्ष की पर्याय नही कुछ सिवा प्रयास के रखना होगा विश्वास खुद पर भी वक्त के साथ संयम भी चाहिए सतत प्रयास करते रहना चाहिए कल कोरी कल्पना ही…

  • डॉ. चंद्र दत्त शर्मा की कविताएं | Dr. Chander Datt  Sharma Poetry

    रक्तदान – रागनी तरज मानी नी माई मुंडेर… रक्तदान तै बड़ा दान ना, सबने न्यूं समझा दयो।18 वर्ष की उम्र हुवे जब परोपकार मैं ला दयो ।।भाइयों रै, सजनों रै…. भाइयों रै, सजनों रै….। आदमी का दुनिया मैं ना सदा एक-सा बख्त होवैघायल हो या कोए बीमारी संजीवनी यू रक्त होवैबख्त होवै जब काम आण…

  • मां शैलपुत्री | Maa shailputri

    मां शैलपुत्री ( Maa shailputri )    पर्वतराज हिमालय के घर जन्मी मां शैलपुत्री, आदिशक्ति जगदम्बा का प्रथम रूप हिमराज की पुत्री। कठोर तपस्या करके शिव की बनी अर्धांगिनी, रूप अनुपम शांत स्वभाव की है ये स्वामिनी। श्वेत वस्त्र प्रिय इनको करती वृष की सवारी, हिमराज और मैना देवी की है ये दुलारी। कैलाश पर्वत…

  • Love kavita | Mohabbat |-मोहब्बत|

    मोहब्बत ( Mohabbat | Love kavita ) मोहब्बत कैसी होती हैं जुदाई कितनी रोती है ।। चैन आए नहीं रैन जाए नहीं रात बेबसी में नीद आए नहीं कटती नहीं है रात जल्दी सुबह नहीं होती है । मोहब्बत …… प्यार जलता रहे दिल पिघलता रहे हर घड़ी ख्वाब में फूल खिलता रहे जलती रहे…

  • देख तिरंगे की मुस्कान | Tirange ki Muskan

    देख तिरंगे की मुस्कान  ( Dekh tirange ki muskan )   देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान नील गगन शीर्ष तिरंगा, अंतर शोभित नव संदेश । विश्व पटल अनूप अनुपम, हमारा प्रिय भारत देश । केसरिया रंगी आभा नित, प्रदत्त वीरता पराक्रम ज्ञान । देख तिरंगे की मुस्कान,झूम रहा है हिंदुस्तान ।। श्वेत वर्णी…

  • मैं हिंदी हूँ | Hindi Diwas par Kavita

    मैं हिंदी हूँ  ( Main Hindi Hoon )   मैं हिंदी हूँ हिंद की जय बोलती हूँ, देश के कण-कण में मेरे प्राण बसे प्रेम-भाईचारे के भाव से सभी के दिलों को जोड़ती हूँ मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं । मैं हिंदी हूँ, हिंद की जय बोलती हूं ।   भारतवर्ष देश है…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *