Poem On Sardar Vallabh Bhai Patel

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल | Poem On Sardar Vallabh Bhai Patel

लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल

( Lohpurush Sardar Vallabh Bhai Patel )

 

भारत वर्ष की एकता और अखंडता के प्रतीक थे,
आवाज़ जैसे सिंह की दहाड़ ग़रीबों के सरदार थे।
दुश्मनों के लिए ज़लज़ला तो कभी यह तूफ़ान थे,
भारत भूमि के लाल और देश के वह वफादार थे।।

 

देश के पहले गृहमंत्री एवं पहले उप प्रधानमंत्री थे,
बहादुर और साहस दिखाने वालें एक ये पटेल थे।
कठिन परिस्थितियों से निपट ले ऐसे वें विवेकी थे,
लौहपुरुष कहलाएं सरदार वल्लभ भाई पटेल थे।।

 

देश में कोई भूखा ना रहें यें वचन हमेशा कहते थे,
सब देशों से अच्छा अनाज उत्पादक हो कहते थे।
दुश्मन चाहें गर्म हो जाये यें ठंडाई से काम लेते थे,
बिना-झगड़े बात बनें तो क्यों झगड़े यह कहते थे।।

 

अपनी ही लगन से काबिल वकील बनें वें आप थे,
कानूनी-अध्य्यन के खातिर इंग्लैंड गये वें आप थे।
भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वरिष्ठ-नेता भी आप थे,
स्वतंत्रता संग्राम के वक्त प्रमुख व्यक्ति वें आप थे।।

 

३१ अक्टूबर १८७५ में नडियाद बाम्बे जो जन्में थे,
बचपन नाम वल्लभभाई कुशाग्र बुद्धि के आप थे।
झावेर भाई और लाडबा पटेल की चौथी संतान थे,
पाटीदार समुदाय के मध्यमवर्गीय घर के आप थे।।

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • अंतर | Antar

    अंतर ( Antar )    निर्वस्त्र कपड़ों मे कैसी दिखती होगी वह मांशल जिस्म उभरे वक्षस्थल कामिनी काया लिए हवस परी सी…. ठीक अनुभव किया तुमने वह वैसी ही थी ,ठीक जिसने तुम्हे पैदा किया जिसने तुम्हे राखी बांधी जिसकी डोली उठी घर से ठीक, उस जैसी ही … क्या फर्क लगा , उस और…

  • दरख़्त कुल्हाड़ी | Kavita

    दरख़्त कुल्हाड़ी ( Darakht kulhari )     बूढ़ा दरख़्त बोल पड़ा कुल्हाड़ी कहर बहुत ढहाती बिन लकड़ी के तू भी व्यर्थ चोट नहीं पहुंचा पाती   जिस लोहे की बनी हुई वह भी तो चोटे सहता है अपना ही जब चोट करें तो दर्द भयंकर रहता है   बिन हत्थे के तू कुल्हाड़ी चल…

  • गूंजता दरबार मां का आज जय जयकारों से | Geet gunjata darbar maa ka

    गूंजता दरबार मां का आज जय जयकारों से ( Gunjata darbar maa ka aaj jay jayakaaron se )   है गूंजता दरबार मां का, आज जय जयकारों से। दुष्ट दलनी अंबे महागौरी, शेरावाली के नारों से भर देती भंडार माता, भक्तों की सुनती पुकार। रक्षा करती दुर्गा रणचंडी, सब बैरियों गद्दारों से।   है गूंजता…

  • हिन्दी हमारी मां | Hindi Hamari Maa

    हिन्दी हमारी मां ( Hindi tumhari maa )    हिन्दी हमारी मातृभाषा गर्व है मुझे, दिल को छू लेने वाली भाषा गर्व है मुझे। 14 सितम्बर का दिन हमेशा रहेगा याद, इस खास दिन के मौके पर गर्व है मुझे। हिन्दी को जैसे लिखे वैसे पढ़ें है यह खास, आम जनमानस की भाषा पर गर्व…

  • कम खाना और ग़म पीना | Kam Khana aur Gam Peena

    कम खाना और ग़म पीना ( Kam khana aur gam peena )    अपने इस स्वास्थ्य को बेहतर सभी रखना, खानें के लिए नही जीने के लिये है खाना। पाचनशक्ति ठीक व वज़न को कम रखना, सदा कम ही खाना एवं यह ग़म पी जाना।। बिना दवाईयों के सबको पेट ठीक रखना, स्वयं समझदार बनकर…

  • आईना

    आईना आईना बनकर लोगों के अक्स हूं दिखाता बहुत साधारण और हूं सादा न दिखाता कभी कम न ज्यादा जो है दिखता हू-ब-हू वही हूं दिखाता। लेकिन न जाने क्यों? किसी को न सुहाता? जाने ऐसा क्या सबको है हो जाता? तोड़ लेते हैं झट मुझसे नाता! होकर तन्हा कभी हूं सोचता कभी पछताता मैं…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *