वक्त कब करवट बदलें | Waqt Kab

वक्त कब करवट बदलें

( Waqt kab karwat badle ) 

 

वक्त कब करवट बदल ले,
क्या-क्या खेल दिखाता है।
वक्त कहकर नहीं बदलता,
समय चक्र चलता जाता है।

मौसम रंग बदलता रहता,
पल-पल जब मुस्काता है।
कालचक्र के चक्रव्यूह में,
नव परिवर्तन तब आता है।

समय बड़ा बलवान प्यारे,
बदलते किस्मत के तारे।
गुजरा वक्त फिर न आता,
वक्त के आगे कितने हारे।

वक्त वक्त की बात होती,
सुबह से अंधेरी रात होती।
वक्त कहकर नहीं बदलता,
निशा बदलती प्रभात होती।

वक्त पहिया चलता जाता,
इतिहासों में रह जाता है।
वक्त खड़ा होता मानव का,
पग पग सफलता पाता है।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सिंह पे सवार भवानी | Singh pe Sawar Bhawani

Similar Posts

  • वर्ष 2023 की मंगलमय विदाई | 2023 ki Vidai

    वर्ष 2023 की मंगलमय विदाई ( Varsh 2023 ki mangalmay vidai )   सिंहावलोकन कर,अंतरतम विजय ज्योत जला अभिज्ञ अनभिज्ञ हर मनुज, दिशा भ्रम त्रुटि संदेह शिकार । प्रेरणा संचेतना उदयन तत्व, पुनः ऊर्जस्वित पथ विहार । आशा उत्साह उमंग संग, हर स्वप्न यथार्थ रूप ढला । सिंहावलोकन कर,अंतरतम विजय ज्योत जला ।। क्रोध घृणा…

  • आ रहे हैं प्रभु श्रीराम | Aa Rahe Hain Prabhu Shri Ram

    आ रहे हैं प्रभु श्रीराम! ( Aa rahe hain prabhu shri Ram ) बरसेगी कृपा राम जी की हर्षेगा ह्रदय माँ जानकी की युगों की तपस्या से लौट रहे, मेरे प्रभु बाल स्वरूप में! सज रही है उनकी अयोध्या सिया पुकारें , यथाशीघ्र पधारें मेरे पिया! आकार ले रहा मंदिर भी अब विशाल, बहुमंजिला और…

  • सैनिक | Sainik kavita

    सैनिक  ( Sainik )    वो सैनिक है, वो रक्षक है || 1.न हिन्दू है न मुस्लिम है, वो केवल मानव राशी हैं | न दिन देखें न रात पता हो, वो सच्चे भारतबासी हैं | चाहे गर्मी हो या बर्फ जमे, अपना कर्तव्य निभाते हैं | खुद जान गंवा कर सीमा पर, हिन्दुस्तान बचाते…

  • सत्यमेव जयते | Satyamev Jayate

    सत्यमेव जयते ( Satyamev Jayate ) सत्यमेव जयते ऋषि मुनि सब कहते ।। राम चले सत्य की डगर । मुश्किल में भी नहीं छोड़ा सत्य मगर ।। अपनी राहों में सबको गले लगाया । पाप पुण्य का पाठ सबको पढ़ाया ।। माता-पिता का मान जग में बढ़ाया । सम्मान देकर सबको नाम कमाया।। कर्म से…

  • रब की अदालत

    रब की अदालत   1. वो मजलूमों को बेघर कर बनाया था अलीशां मकां यहां, गरीब,लचारों की बद्दुवा कबूल हो गई रब की अदालत में वहां अब बरस रहा बद्दुवाओं का कहर देखो , जमींदोज हो रहा अलीशां मकां यहां। 2.     हुआ घमंड जब-जब वो गिराते रहे बार-बार, हुआ तालीम, परोपकार जब-जब उन्हीं दुवाओं…

  • अंधेरे उजाले | Andhere Ujale

    अंधेरे उजाले ( Andhere ujale )    देखोगे यदि आज की सरलता तो बढ़ जाएगी कल की जटिलता उजाले के लिए दीप जलाने होंगे अंधेरा तो बिन बुलाए का साथी है समझते हो जिन्हें आप अपना तुम उन्हें भी इंतजार है आपकी सफलता का दुनिया एक बाजार है मेरे बड़े भाई यहां मुफ्त में कभी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *