Poem pathar dil

पत्थर दिल | Poem pathar dil

पत्थर दिल

( Pathar dil )

 

पत्थर फेंक दो मेरे यार पत्थर दिल मत बनो।
जोड़ो दिलों के तार बिना बात भी मत तनो।

 

मत बिछाओ राहों में कंटको के ढेर कभी।
मुस्कुरा कर थोड़ा देखो खिलेंगे फूल तभी।

 

कमियों को नहीं तारीफों के पुल सजाओ।
प्यार के मोती सुहाने प्रेम से जग में लुटाओ।

 

काम आए गर किसी के एहसान तो किया नहीं।
मानवता धर्म निभाया कुछ खरीद तो लिया नहीं।

 

क्यों गिनाए बार-बार ऐसा क्या तुमने कर दिया।
जुड़े होंगे दिल के तार जादू गीतों में भर दिया।

 

महकती वादियों सा तेरा मन भी खिल गया।
अनजान इन राहों में दिल से दिल मिल गया।

 

दे सको दुआएं हमको झोली फैला कर आएंगे।
प्यार से बुलाओ हमको फिर दौड़े चले आएंगे।

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/poem-dr-bhimrao-ambedkar/

Similar Posts

  • नारंगी रंग | Narangi Rang par Kavita

    नारंगी रंग ( Narangi rang )   ऊर्जा और प्रेरणा देता हमें नारंगी रंग प्यारा नए सवेरे का रंग होता बदले ये जीवन धारा आदर्शवाद महत्वाकांक्षा शुभ गुणों का भंडार आकर्षण सुंदरता दर्शाता वैभव शुभ विचार मिलनसार स्नेह सूचक रंग कामदेव को प्यारा विद्या बुद्धि दया क्षमा चंचलता चित्त उजियारा चमकीला चमका देता है भाग्य…

  • वे जीवित ही मरते

    वे जीवित ही मरते कर्मशील जीवित रह कर के, हैं आराम न करते। नहीं शिकायत करता कोई, मुर्दे काम न करते। जीवन का उद्घोष निरन्तर, कर्मशीलता होती। कर्मक्षेत्र में अपने श्रम के, बीज निरंतर बोती। है शरीर का धर्म स्वेद कण, स्निग्ध त्वचा को कर दें, अकर्मण्यता ही शय्या पर, लेटी रह कर रोती। जो…

  • दुनिया का घाव | Kavita Duniya ka Ghaav

    दुनिया का घाव! ( Duniya ka ghaav )   दुनिया का घाव सुखाने चला हूँ, बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ। बच्चों के जैसा शहर क्यों हँसें न, कोई मिसाइल जमीं पे फटे न। आँखों में आँसू क्यों कोई लाए, खोती चमक मैं बढ़ाने चला हूँ। बुझता चराग मैं जलाने चला हूँ, दुनिया का घाव…

  • ढाट कवि कागा

    हुक्मरान जवान रोज़गार की तलाश में भटक रहे है,इंसान अरमान की आश में भटक रहे हैं। जीवन में जीना घुट कर इज़्ज़त आबरू नहीं,किसान क़िस्मत की तलाश में लटक रहे हैं। ग़रीब अपनी गै़रत की हिफ़ाज़त ख़ात़िर करते कोशिश,रोज़ी की तलाश में मायूस मटक रहे हैं। महंगाई की मार से परेशान मज़दूर धंधा नदार्द,पगार की…

  • ओस की बूंदे | Kavita

    ओस की बूंदे ( Os ki boonde : Kavita )   सोनू!मेरी जिंदगी हो तुम वर्षों की मेरी तलाश हो तुम बारिश की बूंदों में तुम हो कुदरत की करिश्मा हो तुम खुशी की आँसू हो तुम तिनकों में चमकती ओस की बूंदे हो तुम मनकों में दमकती हीर हो तुम फूलों की परागकण हो…

  • वह आदमी | Kavita Wah Aadmi

    वह आदमी ( Wah Aadmi )   वह आदमी दो कमरों के मकान में बड़ा खुश था कि अन्ना – आन्दोलन ने उसे राजनीति के कच्चे शीशे में जड़ा सपना दिखा दिया . वह आदमी सब पर आरोप मढ़ा हुआ जा बैठा महत्वाकांक्षा के औंधे शिखर पर . वह आदमी चुंकि आम आदमी था लोगों…

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *