Poem shantidoot

शांतिदूत | Poem shantidoot

शांतिदूत

( Shantidoot )

 

शांति दूत सृष्टि नियंता माधव हस्तिनापुर आए
खबर फैल गई दरबारों में मैत्री का संदेशा लाए

 

महारथियों से भरी सभा स्वागत में दरबार सजा
दिया संदेशा पांडवों का केशव क्या है कहो रजा

पुत्र मोह में बंधे हुए धृतराष्ट्र कुछ कह नहीं पाते थे
अधिकार आधा पांडवों का देते हुये सकुचाते थे

 

आधा नहीं दो पांँच गांव ये संधि प्रस्ताव जरा मानो
भाई भाई में महायुद्ध होगा भीषण विनाशक जानो

 

वीरों का रक्त बहेगा अविरल महाकाल मुख खोलेगा
प्रलयंकारी ज्वालाएं बरसेगी विनाशक शस्त्र बोलेगा

दुर्योधन मद मे अंधा हरि वचनों को ना जान सका
शांतिदूत खुद नारायण ना हरि रूप पहचान सका

 

दुशासन बोला घायल करे वाणी के तीखे तीरों से
सुलह की सब बातें छोड़ो बांधो इनको जंजीरों से

जो जगत का पालन करते वो सृष्टि के करतार है
चक्र सुदर्शन धारी माधव हम सबके खेवनहार है

 

दिव्य रूप अलौकिक भरी सभा में दिखा दिया
जल थल नभ सारी सृष्टि युग पुरुष समा लिया

 

यादवेन्द्र कुपित हो बोले बांधो दुर्योधन आज मुझे
महाभारत कारण तुम हो रक्तरंजित सरताज तुझे

 

नीर समीर अनल मुझमे धरा व्योम सब चांद तारे
सकल चराचर विचरण जो जीव बसते मुझमें सारे

 

मुझसे ही आनंद जगत में महाप्रलय भी आते हैं
जल स्रोत निकल सारे महासागर में मिल जाते हैं

सबका भाग्यविधाता हूं जन्म मरण मुझसे पाते
सबकी डोर मेरे हाथों में सब लौटकर मुझमें आते

 

संधि का प्रस्ताव दुर्योधन तुमने आज ठुकराया है
भीषण महासंग्राम हो सुन काल तेरा भी आया है

 

रथि महारथी महायुद्ध होगा तीरों से तीर टकराएंगे
ज्वालाएं बरसेगी भू पर नरमुंड धरा पर आएंगे

बंधु बांधव प्रतिद्वंद्वी हो मर मिटने को होंगे तैयार
अनीति की हार होगी सत्य की होगी जय जयकार

 

जो सुपथ अनुगामी है उल्लेख उनका भी आएगा
इतिहासों के पन्नों में समर महाभारत कहलाएगा

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

कृष्ण कन्हैया | Krishna kanhaiya geet

Similar Posts

  • सफर जिंदगी का गुजरता रहा | Safar Zindagi ka

    सफर जिंदगी का गुजरता रहा ( Safar zindagi ka guzarta raha )   हौसला अंतर्मन में जोश भरता रहा। बहारों से मौसम भिगा संवरता रहा। हमने मोती लुटाए जहां में प्यार भरे। सफर जिंदगी का यूं ही गुजरता रहा। मुश्किलों में पथिक कदम धरता रहा। दीन दुखियों की पीर नित हरता रहा। भरी झोली दुआओं…

  • मकर संक्रान्ति

    मकर संक्रान्ति मकर संक्रान्ति पर्व परहमारे जीवन में नवचिन्तन का सृजन होंऔर आशा हमारे जीवन केहर पल को उत्साह से भरती जायें ।क्योंकि सकारात्मक जीवनव चिंतन का अपना एकअलग ही आनंद और उत्साह है,इससे दुःख की धारा का प्रवाहस्वतः ही पड़ जाता मंद है ।मरना सिर्फ एक ही दिन परजीने के दिन तो अनेक है,सत्य…

  • आश्चर्य नहीं होता | Roohi Quadri Kavita

    ” आश्चर्य नहीं होता “ ( Ashcharya nahi hota )   “आश्चर्य नहीं होता” आश्चर्य नहीं होता…. जब देखती हूं तुम्हें असहज परिस्थितियों में भी सहजता से मुस्कुराते हुए। हार -जीत के मन्थन से परे, परिवार के सुख के लिए अपने सपनों को गंवाते हुए। आश्चर्य नहीं होता….. जब तुम रखती हो अपनी अभिलाषाओं की…

  • हिंद का गौरव-हिंदी | Hindi Diwas ki Kavita

    हिंद का गौरव-हिंदी ( Hind ka Gaurav – Hindi )    हिंद का गौरव हिंद का मान हिंदी हिंद देश की पहचान। हिमालय सा विशाल प्रसार हिंद महासागर सा विस्तार। सहज,सरल,सुगम,समर्थ भावों से भरे सुन्दर अर्थ। भारत भू के कण कण में महकी,निखरी हर युग में। पद्य की  रचे भाषा मीठी गद्य में कहे गाथा…

  • अंधेरे उजाले | Andhere Ujale

    अंधेरे उजाले ( Andhere ujale )    देखोगे यदि आज की सरलता तो बढ़ जाएगी कल की जटिलता उजाले के लिए दीप जलाने होंगे अंधेरा तो बिन बुलाए का साथी है समझते हो जिन्हें आप अपना तुम उन्हें भी इंतजार है आपकी सफलता का दुनिया एक बाजार है मेरे बड़े भाई यहां मुफ्त में कभी…

  • धरती की व्यथा | Kavita Dharti ki Vyatha

    धरती की व्यथा ( Dharti ki Vyatha ) मैं खुश थी जब धरती न कहला कर सूरज कहलाती थी तुममें समा तुम्हारी तरह स्थिर रह कर गुरुग्रह जैसे अनेक ग्रहों को अपने इर्द गिर्द घुमाती थी पर जबसे तुमने मुझे पृथक अस्तित्व में लाने का प्रण किया तभी से एक नित नया अहसास दिया ।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *