Poonam ka Chand

पूनम का चांद | Poonam ka Chand

पूनम का चांद

( Poonam ka chand ) 

 

आसमान का चांद आज
कुछ ऐसा चमचमा रहा है
मानो नहा कर चांदनी से
बिल्कुल अभी आ रहा है।

ए चंदा, चांदी से चमक कर
चले हो किस ओर
कहीं मिलने तुमसे आज
आने वाला है कोई चकोर।

फूलों की डाली से झांकते
ऐसे लग रहे हो मानो
झांक रही हो कोई हूर
जालीदार परदे‌ से।

गुलाबी फूलों की ओट से
मुखड़ा तुम्हारा और भी
अधिक मनमोहक लग रहा है
दृष्टि हठ ही नहीं रही
इस मनोहारी छटा से।

 

Deepmala Garg
दीपमाला गर्ग
( फरीदाबाद )

यह भी पढ़ें :-

कुदरत | Kudrat

Similar Posts

  • एडोल्फ हिटलर | Adolf Hitler

    एडोल्फ हिटलर ( Adolf Hitler ) प्रेम की प्यास में व्याकुल एक नवयुवक ऑस्ट्रिया की गलियों में घूमा करता। काश कोई तरुणी उसके दर्द को समझ पाती और करती प्रेम तो वह महान खून का प्यासा ना बनता तानाशाह। प्रेम की व्याकुलता लाती विछिप्तता उसी व्याकुलता में एक दिन अपनी प्रेयसी की याद को सीने…

  • दीप सा दिन रात मैं | Deep sa din raat main | Poem Hindi mein

    दीप सा दिन रात मैं ( Deep sa din raat main )   दीप सा दिन रात मैं, जलता रहा जलता रहा. बस अंधेरों को यही, खलता रहा खलता रहा.   चैन से बिस्तर में आकर, वो कभी सोता नहीं दूसरों को जो सदा, छलता रहा छलता रहा.   वक्त पर जो वक्त की, करता…

  • रामायण संस्कार सिखाती | Ramayan par kavita

    रामायण संस्कार सिखाती ( Ramayan sanskar sikhati )     हमें निज धर्म पर चलना सिखाती रोज रामायण जन मन प्रेम और सद्भाव जगाती रोज रामायण   जप लो राम नाम माला राम में लीन हो जाओ घट में बसा लो राम को अंतर विलीन हो जाओ   मान मर्यादा से पलना पुनीत संस्कार रामायण…

  • कर्म से तू भागता क्यों | Kavita Karm

    कर्म से तू भागता क्यों ?   क्या बंधा है हाथ तेरे कर्म से तू भागता क्यों? पाव तेरे हैं सलामत फिर नहीं नग लांघता क्यों? नाकामियों ने है डराया वीर को कब तक कहां ? हार हिम्मत त्याग बल को भीख है तू मांगता क्यों ? मानता तू वक्त का सब खेल है बनना…

  • पराक्रम दिवस | Parakram diwas

    पराक्रम दिवस ( Parakram diwas )   राष्ट्रीय चेतना के अनूप पर्याय, नेताजी सुभाष बोस स्वतंत्रता संघर्ष अहम भूमिका, अद्भुत ओजस्वी मुखर स्वर । प्रत्यक्ष विरोध फिरंगी शासन, क्रांति ज्वाला आजादी तत्पर । प्रेरणा पुंज नेतृत्व प्रतिभा, प्रदत्त जय हिंद दिल्ली चलो उद्घोष । राष्ट्रीय चेतना के अनूप पर्याय,नेताजी सुभाष बोस ।। तुम मुझे खून…

  • बेवफाई | Bewafai

    बेवफाई ( Bewafai )    वक्त के धागे कभी, कमजोर नहीं होते तेरी यादों ने ही निभाई है, अपनी वफादारी बातों में छलावा था ,दिल में थी मक्कारी होठों की मुस्कान तेरी, महज थी एक अदाकारी दिए तेरे जख्मों के दर्द को, पीता हूँ सुबह शाम फरेब था तेरी चाहत में, मन में भरी थी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *