Ek Aah

इक आह उभरती सीने में | Ek Aah

इक आह उभरती सीने में

( Ek aah ubharti seene mein )

 

इक आह उभरती सीने में,
और दर्द भी दिल में होता है।
मन की पीर ढल शब्दों में,
कविता का सृजन होता है।

दिल की बातें दिल को छूती,
कंठो से सरिता बहती है।
अधरों की मुस्कान मोहक,
शब्द शब्द में रहती है।

दिल का दर्द लब से होकर,
जब जुबां पे आता है।
मन की पीर कविता रचती।
युगो युगो से नाता है।

धड़कने सब राग सुनाती,
अधर थिरकते साथ बन।
शब्द सुरीले प्यारे-प्यारे,
महकते अनुराग बन।

काव्य के मोती बन गुंजे,
सुर से सरगम तान हो।
मन के भाव कलम लिखे,
हर शब्द शब्द मुस्कान हो।

 

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सोने को कुंदन बनाना बाकी है | Baki hai

Similar Posts

  • देखो, आई सांझ सुहानी

    देखो,आई सांझ सुहानी गगन अंतर सिंदूरी वर्ण, हरितिमा क्षितिज बिंदु । रवि मेघ क्रीडा मंचन, धरा आंचल विश्रांत सिंधु । निशि दुल्हन श्रृंगार आतुर , श्रम मुख दिवस कहानी । देखो,आई सांझ सुहानी ।। मंदिर पट संध्या आरती, मधुर स्वर घंटी घड़ियाल । हार्दिक आभार परम सत्ता, परिवेश उत्संग शुभता ढाल । परिवार संग हास्य…

  • इंसान और पेड़ में अंतर

    इंसान और पेड़ में अंतर ****** वो कहीं से भी शुरूआत कर सकता है, सदैव पाज़िटिव ही रहता है। उसे बढ़ने से कोई रोक नहीं सकता मौत के मुंह में जाकर भी त्यागता नहीं जीजिविषा सदैव जीवन की है उसे लालसा कभी हिम्मत न हारता बना लेता हूं कहीं से भी कैसे भी जतन कर…

  • वाणी और पानी -ध्रुव-1

    वाणी और पानी – ध्रुव-1 वाणी की मधुरताहमारे ह्रदय द्वारको सही सेखोलने की कुंजी हैपानी जीवन पर्यन्तहमारे साथ सदैवरहने वाला होता हैवह हमारे जीवन मेंरिश्ते भी काफीमहत्वपूर्ण होते हैंपहन ले हम चाहेकितने भी क़ीमतीवस्त्र या आभूषणपर वाणी बता देती हैकि व्यक्ति कितने पानी मेंजैसे कोयल और कागदिखते एक जैसेबोल मीठे सुनकोयल के दिल जीत लेतेपर…

  • सड़क सुरक्षा | Sadak suraksha par kavita

    सड़क सुरक्षा ( Sadak suraksha )   1. वाहन चलाते थूकना, है खतरे का काम। हो सकता है हादसा, जा सकती है जान। 2. बेल्ट बांध गाड़ी चला, तेज चाल मत चाल। दुर्घटना भी घट जावे, बचे अंग अरु भाल। 3. दक्षता से वाहन चले, सीख सार संभाल। यात्रा जब हो दूर की, ईंधन हवा…

  • हिन्दी सजीव भाषा

    हिन्दी सजीव भाषा हिन्दी हमारी मातृभाषा हैहिन्दी हमारी राजभाषा हैहिन्दी से व्यवसाय हमाराहिन्दी हमारी लोकभाषा है । हिन्दी की है छाती चौड़ीसब भाषा इनके ओर दौड़ीसभी भाषा के शब्दों कोपरिवार जैसे अपनाया है । आराम , अफसोस…फारसी हैअमीर , गरीब…. अरबी हैचाय , पटाखा…. चीनी हैतोप , तलाश……तुर्की हैस्कूल, कॉलेज…अंग्रेजी हैआदि शब्दों को समाया है…

  • युद्ध के दौरान कविता | Yuddh ke Dauran Kavita

    युद्ध के दौरान कविता ( Yuddh ke Dauran Kavita )   रात के प्रवाह में बहते हुए अक्सर अचेत-सा होता हूं छूना चाहता हूं — दूर तैरती विश्व-शांती की वही पुरानी नाव-देह . अंधेरे और उजाले का छोर पाटती तमाम निर्पेक्षताओं के बावजूद यह रात भी / एक राजनैतिक षड़यंत्र लगती है मुझे . जहां…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *