अवकाश प्राप्त 19 प्रधानाचार्यों एवं दो शिक्षक साहित्यकारों का हुआ सम्मान

प्रधानाचार्य परिषद द्वारा आयोजित शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह संपन्न

 

सुलतानपुर:उत्तर प्रदेश प्रधानाचार्य परिषद सुलतानपुर के तत्वाधान में ठाकुर सत्यनारायण चंद्र प्रताप सिंह पीजी कॉलेज शंकरगढ़ बरियौना सुलतानपुर में शैक्षिक संगोष्ठी एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ वीरेन्द्र प्रताप सिंह प्रांतीय अध्यक्ष और मुख्य अतिथि की भूमिका में श्री देव कृष्ण शर्मा प्रांतीय मुख्य संरक्षक जनपदीय मुख्य संरक्षक डॉ वेद प्रकाश आर्य एवं कार्यकारिणी की उपस्थिति में डा भानु प्रकाश चतुर्वेदी ने कुशल संचालन किया।

उक्त संगोष्ठी की शुरुआत कालेज की छात्राओं वनिता, नेहा गणेश वंदना और शिवानी मिश्रा वाणी वंदना से हुई तो तन्वी, पिंकी यादव ने गीत के माध्यम से सभी का स्वागत किया। देवमती यादव, मुस्कान शुक्ला, सुभाषिनी मिश्रा ने भाव भरा गीत प्रस्तुत किया। वर्तमान परिप्रेक्ष्य में नई शिक्षा नीति 2020 की उपादेयता पर सम्मानित प्रधानाचार्यों द्वारा चर्चा परिचर्चा की गई।

परिषद के द्वारा जनपद के राजकीय इंटर कॉलेज और अशासकीय इंटर कॉलेज के सेवानिवृत्त 19 प्रधानाचार्यों का सम्मान हुआ । साथ ही जनपद के रामरती इंटर कॉलेज द्वारिकागंज सुलतानपुर के हिन्दी शिक्षक , पाठ्य पाठ्यपुस्तक लेखक एवं साहितयकार सर्वेश कान्त वर्मा ‘सरल’ और श्री हनुमत इंटर कॉलेज धम्मौर से अजय जायसवाल अनहद को श्री शोभनाथ वर्मा साहित्य सम्मान 2023 से अलंकृत किया गया।

भूपेन्द्र नाथ वर्मा प्रबंधक रामरती ने आभार व्यक्त करते हुए बताया कि शोभनाथ वर्मा जी उनके ही कालेज के पूर्व प्रधानाचार्य रहे।

कार्यक्रम के संयोजक श्याम प्रकाश सिंह के उचित निर्देशन में कालेज की छात्राओं द्वारा सुंदर रंगोली भी बनाई गई।नई कार्यकारिणी का गठन भी किया गया।

जिसमें डॉ रवीन्द्र प्रकाश सिंह को जिला अध्यक्ष, डॉ राधाकृष्ण मिश्र को कार्यकारी अध्यक्ष तथा डॉ गुलाब सिंह जिला मंत्री, मंडलीय अध्यक्ष राधेश्याम तिवारी, मंडलीय मंत्री अजय श्रीवास्तव के रूप में मनोनीत एवं अम्बेडकर नगर जनपद के जिला अध्यक्ष योगेंद्र प्रसाद यादव, जिला मंत्री अशोक कुमार निगम , कार्यकारी अध्यक्ष श्री महेन्द्र कुमार को मनोनीत किया गया।

मंडलीय तथा अम्बेडकर नगर के जनपदीय पदाधिकारियों को अधिकृत किया गया कि वे अपनी कार्यकारिणी का गठन करें। कार्यक्रम के संयोजक श्याम प्रकाश सिंह ने सबको आभार ज्ञापित किया।

उक्त कार्यक्रम में पधारे सम्मानित प्रधानाचार्यों के साथ साथ कालेज परिवार और कटका क्लब के अध्यक्ष सौरभ मिश्रा,पूर्व जिला पंचायत सदस्य धर्मेन्द्र सिंह की उपस्थिति गौरवपूर्ण रही।

 

यह भी पढ़ें :-

बरेली में होली मिलाप व कविसम्मेलन तथा सम्मान समारोह का आयोजन

Similar Posts

One Comment

  1. मीडिया कवरेज के लिए द साहित्य का बहुत-बहुत धन्यवाद…
    साहित्य के प्रति आपका लगाव अद्भुत है
    अजय जायसवाल ‘अनहद’

Leave a Reply to अजय जायसवाल 'अनहद' Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *