Prasad par kavita

प्रसाद | भोग | Prasad kavita

प्रसाद | भोग

( Prasad | Bhog )

 

छप्पन भोग चढ़े सांवरा रुचि रुचि भोग लगाओ।
मीरा गाए भजन बैठकर प्यारे माधव मुस्काओ।

 

भक्ति भाव से भक्त तिहारे मोदक प्रसाद लगाए।
माखन मिश्री कृष्णा प्यारा ठुमक ठुमककर खाए।

 

खीर चूरमा भोग चढ़े जय बजरंगबली हनुमान।
संजीवन लेकर पवनसुत लक्ष्मण के बचाए प्राण।

 

पीरों के पीर रामसा पीर हारे का सहारा श्याम
ध्वजा नारियल भेंट चढ़ायें बनते बिगड़े काम।

 

करमा बाई भक्त श्रद्धा से भर थाल खीचड़ो लाई।
जीमो बाबा श्याम धणी कान्हा को बैठ जिमाई।

 

लड्डू पेड़ा और बताशा मिश्री मेवा भोग लगाओ।
आराध्य परम प्रभु का आरती गा ध्यान लगाओ।

 

आस्था विश्वास जगे मन कीर्तन कर लो राम का।
भोग लगाओ राघव प्यारे सुमिरन सीताराम का।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

सरहद की जिंदगी | Kavita sarhad ki zindagi

Similar Posts

  • नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस

    नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस नवरात्रि पर्व ( चैत्र ) द्वितीय / तृतीय दिवस समय का चक्र निरंतर अपनेहिसाब से चलता रहता हैं ।भुवाल माता का स्मरणआश्वासन , विश्वास ,संबंध और सरसता कीसमष्टि कराता रहता हैंवह साथ में समयानुसारआगे अध्यात्म का अवसरभी आता रहता हैं ।जिससे विचार थमजाते हैं और विचारको…

  • विश्व वृद्धजन दिवस | International Day for Older Persons

    विश्व वृद्धजन दिवस हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है सनातनी संस्कृति संस्कार, वृद्धजन सदा परम स्थान । स्नेहिल पावन सानिध्य, दुःख कष्ट तनाव प्रस्थान । अनूप आनुभविक शाला, प्रेरणा ज्ञान पुंज बहार है । हमारा जीवन,वृद्धजन प्रदत्त उपहार है ।। पौराणिक कथा कहानियां, अद्भुत पुरात्तन दृष्टांत । शमित सारे उग्र आवेश, चितवन अनुपम शांत । भूमिका…

  • भगवान के डाकिए | Bhagwan ke dakiye chhand

    भगवान के डाकिए ( Bhagwan ke dakiye )   फूलों की मस्त बहार, बहती हुई बयार। पेड़ पौधे नदी नाले, ईश्वर के डाकिए।   पशु पक्षी जीव जंतु, काले काले मेघ घने। हंसी वादियां पर्वत, ईश्वर के डाकिए।   चेहरे की चमक भी, होठों की मुस्काने सारी। दिलों की धड़कनें भी, ईश्वर के डाकिए।  …

  • प्रेम की कश्ती | Prem ki Kashti

    प्रेम की कश्ती ( Prem ki Kashti )    प्रेम की कश्ती हो और बाहों का सहारा हो, सफ़र इश्क़-ऐ-समन्दर का, दूर किनारा हो ! मुहब्बत की पनाहों में गुज़रते हो हसीं पल ज़िन्दगी का कैसा खूबसूरत वो नज़ारा हो ! कितने ज़्यादा खुशनसीब होते है वो लोग जिन्हें मिला हर कदम प्यार में सहारा…

  • मां तुम रोना मत | Maa Tum Rona Mat

    मां तुम रोना मत अब अगले जन्म में मिलनामैं बनने वाला हूंकिसी भी पल लाशयहां बस जंगल हैंगीदड़, कुत्ते, भेड़ियों के दंगल हैंखा जाएंगे नोच –मेरी देह कोतुम्हें मेरी मिट्टी भी नहीं मिलेगीवहीं अपने खेत की मिट्टी कोअपनी छाती से लगा लेनामुझे राजा बेटा कह- कहपुकार लेनामां मत रोना मुझे याद हैजब पहली बार तुमखेत…

  • दूर होकर भी पास

    दूर होकर भी पास तू दूर है, मगर दिल के पास है,तेरी यादों में हर पल का एहसास है।आँखों में ये आंसू तुझ तक पहुँचने को बेकरार हैं,काश तू सुन सके, मेरी दिल की ये पुकार है। रातों की तन्हाई में तेरा नाम पुकारता हूँ,हर धड़कन में तुझे ही तो महसूस करता हूँ।दूरी चाहे जितनी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *