Kavita sarhad ki zindagi

सरहद की जिंदगी | Kavita sarhad ki zindagi

सरहद की जिंदगी

( Sarhad ki zindagi )

 

सीमा पे जांबाज सिपाही बारूद से बतियाते हैं।
आंधी तूफानों में चलते जा शत्रु से भिड़ जाते हैं।

 

हिमालय सा रख हौसला पराक्रम दिखला देते।
सरहद के रखवाले जो बैरी के छक्के छुड़ा देते।

 

समर के महा सेनानी रण में जौहर दिखलाते।
रणयोद्धा संग्राम लड़ रण में सदा विजय पाते।

 

गोला बारूद बंदूकों से तैनात समर में जाते हैं।
मां भारती शीश चढ़ा शूरवीर अमर हो जाते हैं।

 

हिमखंडों पे जाकर लड़ते पर्वतों शिला को चीर।
जल थल नभ सेनाएं चले सरहद के प्रहरी वीर।

 

नदी नाले वनों से होकर सजग प्रहरी निकलते हैं।
हौसलों की उड़ान भरते सीना तानकर चलते हैं।

 

अंगारों में ओज बने वीर तलवारों का दम भरते।
भारत भाग्यविधाता जन बढ़कर वीर पीर हरते।

 

अनावृष्टि अतिवृष्टि में राहत सबको पहुंचाते हैं।
सच्चे कर्मवीर भारत के माटी का फर्ज निभाते हैं।

 

 ?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

कहां गए वो दिन | Geet kahan gaye woh din

Similar Posts

  • मां महागौरी | Maa Mahagauri

    मां महागौरी ( Maa Mahagauri )    नवरात्रि की अष्टमी शुभ तिथि है आई, माता पूजन और हवन कर लो सब भाई। अष्टम दुर्गा के रूप में आती हैं महागौरी, वृष सवारी करती माता चार भुजाधारी। एक हाथ में त्रिशूल धरे दूजे डमरू बजाए, शान्त स्वभाव वाली माता वर मुद्रा दिखलाए। शिव प्रिया मां उमा…

  • तेरी दोस्ती | Teri Dosti

    तेरी दोस्ती ( Teri Dosti )  तेरी दोस्ती से, गुलजार जिंदगी मेरी पाकर तुम्हारा साथ, जीवन सम प्रसून खिला । बोझिल सी राहों पर, आनंद भरा शकून मिला । जले नव आशा दीप , दूर सारी नैराश्य अंधेरी । तेरी दोस्ती से,गुलजार जिंदगी मेरी ।। मेरा जीवन तो जैसे, तपता रेगिस्तान था । कदम कदम…

  • वक़्त | Kavita waqt

    वक़्त ( Waqt )   जब से छाया गुनाहों की पड़ने लगी । रूह मेरी ही मुझसे झगड़ने लगी ।।   तेज आंधी से जंगल जब हिलने लगे । सूखे पेड़ों की दम तब उखड़ने लगी ।।   मन के बीरान जंगल डराने लगे । गर्म बालू सी तबीयत बिगड़ने लगी ।।   वक़्त के…

  • संग हमें रहना है | Geet sang hamen rahana hai

    संग हमें रहना है ( Sang hamen rahana hai )   हर मुश्किल संघर्षों को मिलकर हमें सहना है। कुछ भी हो जाए जीवन में संग हमें रहना है। संग हमें रहना है   प्रीत की धारा बह जाए प्रेम सुधारस हम बहाये। प्यार के मोती लुटाए अपनापन अनमोल बढ़ाए। हमारी हर खुशियों का दिल…

  • एहसास तेरा प्यारा | Poem Ehsaas Tera Pyar

    एहसास तेरा प्यारा ( Ehsaas Tera Pyar )   जाने क्यों दिल को लगता, एहसास तेरा प्यारा। बज उठते तार दिल के, बोले मन का इकतारा। क्यों ख्वाबों में चेहरा ये, मुस्कानों के मोती सा। नैनों में झलक आता, विश्वास दिव्य ज्योति सा। सुर संगीत की तुम मधुर, दिव्य धारा लगती हो। छेड़े वीणा के…

  • कुल्हड़ | Kulhar

    कुल्हड़ प्यारे कुल्हड़ बनते प्यारी मिट्टी सेतिलक करते सब प्यारी मिट्टी सेकुम्हार बनाए प्यारे होते कुल्हड़जब देखें सब मन भाए कुल्हड़ चाय के कुल्हड़ सबको होते प्यारेयार दोस्त सब मिलकर पीते सारेकुल्हड़ की चाय सबको होती प्यारीखुश होकर चाय पीएं जनता सारी कुल्हड़ शुद्धता के सदा ही होते प्रतीकबनाएं कुम्हार कुल्हड़ मिट्टी करके बारीककुल्हड़ सबके…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *