प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित

प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित

 

एक सुंदर सा अहसास,
हर पल कारक उजास ।
सब अच्छा लगने लगता,
दूर हो या फिर पास।
अंतर्मन अनूप श्रृंगार कर,
दिव्यता करता समाहित ।
प्रेम में प्रदर्शन नहीं,दर्शन भाव निहित ।।

दिव्य भव्य मोहक छवि,
हृदय पटल वसित ।
निशि दिन प्रति पल,
मधुर स्मृतियां रचित ।
हाव भाव उत्संग तरंग,
चाहत आभा उद्वेलित ।
प्रेम में प्रदर्शन का नहीं, दर्शन भाव निहित ।।

प्रिय साक्षात्कार अभिलाषा,
हरदम छाई रहती ।
सृष्टि दृष्टि आंतरिक बिंदु,
प्रियल परछाई रहती ।
जीवन रंग ढंग कंग,
अपनत्व करता प्रक्षेपित ।
प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित।।

प्रेम पथ पथिक आह्लाद,
सर्वदा अनुपम विशेष ।
विचरण आनंद महासागर,
कष्ट नगण्य सुख अधिशेष ।
नैराश्य त्याग बन मस्त मलंग,
आशा उमंग करता चिन्हित ।
प्रेम में प्रदर्शन नहीं, दर्शन भाव निहित ।

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें:-

शेखावाटी उत्सव | Shekhawati Utsav

Similar Posts

  • नीलकंठ महादेव | Neelkanth Mahadev par Kavita

    नीलकंठ महादेव ( Neelkanth Mahadev )    सारी दुनिया का गरल पी नीलकंठ कहलाए। ध्यान मग्न भोले शंकर शीश जटा गंग बहाए। भस्म रमाए तन पे बैठे हैं गले सर्पों की माला। हाथों में त्रिशूल धारे शिव बाबा डमरू वाला। बाघांबर धारी भोले शिव हे नंदी के असवार। सब देवों के देव शंभू सारे जग…

  • हे महामना शत शत प्रणाम

    हे महामना शत शत प्रणाम नैतिकता काशोध शुद्धमर्म सुगंधपुष्प प्रावाह सामालवा महिमा कीपरिभाषाक्रांति शान्ति कादेवदूत ।। युग कालचेतना का प्रहरीईश ईश्वरअविनासी का सत्यसाक्ष्य सरस्वती साधकब्रह्मसत्य का पर्याय।। भारत भूमि काशौर्य पराक्रमनिराश जन मनकि हुंकारयुवा ओजसंरक्षक वचन कर्मधर्म का सनातन ।। कानून विदपत्रकार कर्मजन्म मर्मभारत माता काआँचल काशी और प्रयागगौरव गरिमा कामहामना प्रेरक पुरुषार्थ।। जन मन…

  • वो एक क़िताब | Kitaab par Kavita

    वो एक क़िताब ( Wo ek kitaab )    सम्पूर्ण इतिहास समेटकर रखती वो एक क़िताब, देश और विदेशों में पहचान बढ़ाती यही क़िताब। शक्ल सूरत से कैसे भी हो देती सबको ये सौगात, हर प्रश्न का उत्तर है एवं श्रेष्ठ सलाहकार क़िताब।। क़िताबें पढ़कर आगें बढ़ता संसार का यें नर नार, भरा पड़ा है…

  • अस्तित्व की लड़ाई | Astitva kavita

    अस्तित्व की लड़ाई ( Astitva ki ladai ) ***** सूखी टहनियों सा मैं हो गया हूं नाज़ुक हल्का और कमजोर ज्यादा ना लगाओ तुम मुझ पर अपना ज़ोर टूट जाऊंगा बन तिनका बिखर जाऊंगा तेरे किसी काम अब न आ पाऊंगा सिवाए जलावन के ले आओ माचिस और मटिया तेल खत्म कर दो सारा यह…

  • बचपन की बातें | Bachpan par Hindi Poem

    बचपन की बातें ( Bachpan ki baatein )    बचपन के वह क्या दिन थें हमारे, हम थें ऐसे वह चमकने वाले तारें। रोने की वज़ह ना हंसने के बहाने, खुशियों के खज़ाने इतने थे प्यारे।। दादा एवं दादी वो नाना एवं नानी, भैया-भाभी पापा-मम्मी ये हमारे। बुआ फूफा फ़िक्र करते थे हमारी, बचपन में…

  • लो आया राखी का त्यौहार | Geet

    लो आया राखी का त्यौहार ( lo aaya rakhi ka tyohar )   लो आया राखी का त्यौहार, बरसे भाई बहन का प्यार, कच्चे धागों में बसता है, सुहाने रिश्तो का संसार, लो आया राखी का त्यौहार-2   माथे चंदन अक्षत रोली, बहना नेह भरी रंगोली, कलाई पर बांध रही है, बहना अपना प्यार, लो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *