Kitaab par Kavita

वो एक क़िताब | Kitaab par Kavita

वो एक क़िताब

( Wo ek kitaab ) 

 

सम्पूर्ण इतिहास समेटकर रखती वो एक क़िताब,
देश और विदेशों में पहचान बढ़ाती यही क़िताब।
शक्ल सूरत से कैसे भी हो देती सबको ये सौगात,
हर प्रश्न का उत्तर है एवं श्रेष्ठ सलाहकार क़िताब।।

क़िताबें पढ़कर आगें बढ़ता संसार का यें नर नार,
भरा पड़ा है ज्ञान-विज्ञान का खज़ाना अपरम्पार।
जो मन से पढ़ता है इसको खुल जाते उसके द्वार,
किस्मत खोल देती क़िताबें ज्ञान का होती भंडार।।

गुल नये यह खिलाती है एवं सपने साकार करती,
उमंग-तरंग से जोश दिलाती जीवन में रंग भरती।
अस्वस्थ को स्वस्थ व रोगग्रस्त का ईलाज बताती,
मुश्किलों से लड़ना भी यह क़िताब हमें सिखाती।।

चाहें धनवान चाहें निर्धन सबको समान समझती,
जो इससे दिल लगाता उसे झुकने नही यह देती।
क्या होती है दुख की भाषा व सुख की परिभाषा,
बेजुबान होती है क़िताब पर सबको पाठ पढ़ाती।।

पायलेट डाॅक्टर इंजीनियर सब बनते इसे पढ़कर,
मातृभूमि की सुरक्षा करते ये जवान सर उठाकर।
दर बदर की ठोकरें ना खाते जो होते आत्मनिर्भर,
पाते है नाम शोहरत पढ़ें इसे सरस्वती समझकर।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • मन में बसे मेरे राम | Mere Ram

    मन में बसे मेरे राम ( Man me Base mere Ram )   मन में बसे मेरे राम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…। प्रेम से बोलो जय श्रीराम…श्रीराम, मन में बसे मेरे राम…।। श्रृद्धा भाव से मैं आया हूं, यह पावन अयोध्या धाम, अहो भाग्य से ही आया हूं, जन्मभूमि है बानूर ग्राम। ज्ञान अज्ञान…

  • कान्हा की आशनाई | Kanha par Kavita

    कान्हा की आशनाई ( Kanha ki Aashnai )    अगहन की ठिठुराई में, कान्हा की आशनाई सनातन धर्म द्वादश मास, अद्भुत अनूप पावन महत्ता । अंतर्निहित मांगलिक प्रभा, दिग्दर्शन सेतु परम सत्ता । मगसर माह दिव्यता अथाह, रोम रोम अनुभूत कन्हाई । अगहन की ठिठुराई में,कान्हा की आशनाई ।। जनमानस हर्षित गर्वित , नदी सरोवर…

  • पति की तड़प | Pati ki Tadap

    पति की तड़प ( Pati ki tadap )    प्यार की हैं पहली परिभाषा जिसके साथ रहो वही तमाशा पत्नी की जब बोली हो तगड़ी पति की होती घर में खिचड़ी , सर्पों की भाषा बोले जो प्राणी पत्नी पति का खून पीने वाली।। सजनी के बिन न होए भावर, साजन के बिन न भाए…

  • ढाई अक्षर | Dhai akshar

    ढाई अक्षर ( Dhai akshar )   रातभर फिर सोचकर घबराये हम। ढाई अक्षर भी नहीं पढ़ पाये हम।।   मेरी आंखों में तुम्हारे आंसू थे, चाह करके भी नहीं रो पाये हम।।   एक पग भी तुम न आगे आ सके, सारे बंधन तोड़कर के आये हम।।   तमस तेरे मन से कब जायेगा…

  • गोरी नखराली | फागुनी धमाल

    गोरी नखराली ( Gori nakhrali )   गोरी नखराली नथली थारी हंस बतलावे ए गोरी नखराली-नखराली गोरी   गोरा गोरा गाल गुलाबी थारा नैणां तीर शराबी फागण आयो मस्त महीनों ल्यायो गुलाल गुलाबी थारी तिरछी तिरछी चाल रसीला होठ करै बदहाल चाल थोड़ी धीमै चालो ए गिगनार गोरी नखराली नखराली गोरी   फागण म गोरी…

  • कसक | Poem in Hindi on kasak

    कसक ( Kasak ) रौशनी की तलाश में हम बहुत दूर निकल आये जहाँ तक निग़ाह गई बस अन्धेरे ही नजर आये जिन्दगी ने हमें दिया क्या और लिया क्या सोच के वक्त के हिसाब आँसू निकल आये कसक दिल में रहती है अपनो को पाने की समझ  नहीं  आता अपना किसे कहा जाये अपनो …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *