पुराने प्रेम से

पुराने प्रेम से दुबारा प्यार नहीं हो सकता

पुराने प्रेम से दुबारा प्यार नहीं हो सकता

बुरी तरह वही तोड़ते हैं ,
जो अच्छी तरह जानते है !
लाख करो खिदमत ,
दिल से बेवफा ही मानते हैं !
बेवफा से प्यार, वफादार से तकरार ,
समय का मार , गिरेबान पर वार
फलता नहीं …….!

कभी किसी ने कहा था मुझे ,
तेरा हँसता हुआ चेहरा अच्छा लगता है !
नशीली आँखों से आँसू न बहाया करो ,
दुनिया में एक तू ही सच्चा लगता है !

प्रेमिका के रुप में असीमित प्यार चाहा उसने ,
शहनाई के बाद भी इकरार चाहा उसने !
मिली थी एक रोज कुछ समय के लिए ,
समय कम था, पर काफी था अनुभव के लिए !
पुराने प्रेम से दुबारा प्यार नहीं हो सकता… ,
पीछे छूट चुका यार, कभी तुम्हारा नहीं हो सकता !
वो ढूँढ़ेगा पहली-सी बात ,
और
शादी के बाद किसी में कुंवारापन नहीं हो सकता !

काश कि हम मिले ही नहीं होते ,
जज्बातों से जज्बात गिले नहीं होते !
पश्चाताप नहीं करता घायल दिल ,
दिल की हसरत, फिर से ना मिल !
अंदर तक फिर से तोड़ दिया ,
अधभरा घाव फिर से कुरेद दिया !
न लौटना अब कभी उसकी गली में
बेदर्दी ने सारे रास्ते पर छल्ला उकेर दिया !!

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

सबके संग रम जाते कृष्ण

Similar Posts

  • गीतों को सौगात समझना | Poem geeton ko saugaat samajhna

    गीतों को सौगात समझना ( Geeton ko saugaat samajhna )   काव्य भावों को समझ सको तो हर बात समझना मैंने लिखे हैं गीत नए गीतों को सौगात समझना   दिल का दर्द बयां करते उर बहती भावधारा मधुर तराने प्यारे-प्यारे हर्षित हो सदन सारा   शब्द शब्द मोती से झरते बनकर चेहरे की मुस्कान…

  • शौर्य दिवस | Shaurya Diwas

    शौर्य दिवस ( Shaurya diwas )   क्रोधित था हर हिन्दू का मन, बाबर का जो नाम लिया। इष्ट राम का मन्दिर तोडा, दाता का अपमान किया। सुलग रही थी ज्वाला मन मे, दुष्टों का प्रतिकार किया। 6 दिसम्बर दिन था वो, जब ढाँचे को ही ढाह दिया। पल मे मटियामेट हुआ वो, बाबर का…

  • नववर्ष की मस्ती | Nav Varsh ki Masti

    नववर्ष की मस्ती ( Nav Varsh ki Masti )   चल यार अब नव-वर्ष का स्वागत कर लेते है, ज्यादा नही तो हम थोड़ी-थोड़ी ही ले लेते है। झूम ले व नाच ले थोड़ा मनोरजंन कर लेते है, ये रम-विस्की नही तो दो बीयर ही ले लेते है।। फिर खाएंगे खाना फाइवस्टार होटल चलकर, जहां…

  • यह जग की रीत पुरानी है

    यह जग की रीत पुरानी है यह जग की रीत पुरानी हैयह जग की जीत पुरानी हैजो ना पाया बौराया हैजो पाया सो रोया हैयह जग की रीत पुरानी हैयह जग की गीत पुरानी है तेरे रह गुजर में हम नवीनकुछ यूं टूट पड़ेआंख से आंसू ना छलकापर जख्म बहुत गहरा हैयह जग की रीत…

  • कागा की कलम | Kaga ki Kalam

    खोज जो खोजा वो पाया गोता मार गेहराई में ,सीपों में छुपे है मोती मिले गेहराई में ! बीते दिन जीवन के बेठे रहे किनारे पर ,जब ख़्याल आया खोजने का मिले गेहराई में ! कंगाल कोई नहीं सबके अंदर मोजूद माणक लाल ,डूबने का डर छलांग मारी मिले गेहराई में ! जान का ख़त़रा…

  • मेरी कलम से | डॉ. बी.एल. सैनी

    सप्ताह के सात रंग सोमवार का सूरज संग नया उत्साह लाए,आलस्य मिटे, कर्म का दीप जगमगाए।जीवन की डगर पर पहला कदम बढ़े,सपनों का कारवां उम्मीद से जुड़े। मंगलवार ऊर्जा का संचार करे,परिश्रम की ज्योति हर ओर भर दे।कठिन राहें भी सरल बन जाएं,साहस से हर मंज़िल कदमों में आएं। बुधवार का दिन सिखाए सादगी,ज्ञान की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *