Holi Prem

होली प्रेम | Holi Prem

होली प्रेम

( Holi Prem )

 

महक उठा फिर से टेशू,
फूलों से अपने प्रिय लाल !
फागुन में उड़ने लगा फिर
प्रेम से बने रंग का गुलाल ।।

जब पिचकारी मोहे पिया ने मारी
रंग डारी मोहे सभी रंगों से सारी,
रगड़ रगड़ मोहे ऐसे रंग लगाया
निकल गई थकन,सारी बीमारी ।।

मचाया हुड़दंग होली में जितना
भंग का रंग भी चढ़ गया उतना
उलटा सीधा कुछ नजर न आएं,
भर भर एक दूजे को रंग लगाएं।।

आए आनंद होली में बड़ा भारी,
बचपन की सब जब याद दिलाए
आज छुट्टी है इस बुढ़ापे की भी
मन से सब बच्चे फिर बन जाए ।।

पानी , कीचड़ , धूल की होली,
लठमार देखो खेले सब होली,
फूलों से होली की जब बारी आई
बरसाने की भी स्मृति तब आई ।।

राधे कृष्ण के चरणों में रख गुलाल
होली पर रंगो की महफिल सजाई,
गुजिया लड्डू भर भर बाटे खाएं!
होली पर शत्रु भी मित्र हो जाए भाई।।

आशी प्रतिभा दुबे (स्वतंत्र लेखिका)
ग्वालियर – मध्य प्रदेश

यह भी पढ़ें :-

हम हैं सशक्त नारी | Hum Hai Sashakt Nari

Similar Posts

  • ये कैसा रामराज्य है | Kavita Ye Kaisa Ram Rajya hai

    ये कैसा रामराज्य है  ( Ye Kaisa Ram Rajya hai )   आम आदमी कंगाल हुआ है, नेता सारे मालामाल हुए हैं, किसान और मजदूर देश के, देखो कैसे बदहाल हुए हैं। न तन पर है कपड़े, न खाने को सूखीं रोटी, देश की जनता कल भी भूखी-प्यासी थी, आज भी भूखी-प्यासी है। ये कैसा…

  • हिंदी से ही हिंदुस्तान | Hindi Se Hi Hindustan

    हिंदी से ही हिंदुस्तान ( Hindi Se Hi Hindustan ) हिंदी से ही हिंदुस्तान का जन्म है,इसका सम्मान हम सभी का धर्म है। है यही हम सबकी अपनी मातृभाषा,रहे सदा अखंड यही हमारी अभिलाषा। हिंदी में ही वर्णित है मर्म ज्ञान काहिंदी मे ही धर्म है मानवता का भारत माँ के माथे पर सजी जो…

  • ग्वालियर व्यापार मेला | Gwalior Vyapar Mela

    ग्वालियर व्यापार मेला ( Gwalior vyapar mela )   बहुत प्रसिद्ध पुराना हैं खेला ग्वालियर शहर का व्यापार मेला ! दूर-दूर से सैलानी यहां पर आते भरपूर मनोरंजन यहां पर पाते ! दृश्य यहां के मनोरम होते सारे , सबके हृदय को हर्षता यह मेला।। कहीं पर झूला गोल बहुत भारी , कहीं चलती बच्चों…

  • आम | Aam kavita

    आम ( Aam )   खाओ ताजा-ताजा आम कहते फलों का राजा आम। कुछ कच्चा कुछ पक्का आम कुछ खट्टा कुछ मीठा आम।। बागों में जब बौरे आम कोयल बोले सुबह और शाम । देख टिकोरा तोड़े छोरा भूल के घर का सारा काम।। लंगड़ा चौसा और दशहरी ना जाने हैं कितने नाम । बने…

  • अटल | Atal

    अटल ( Atal )   बन गये अटल ऐसी मिसाल स्तम्भित देखे उन्हें काल ! ऊॅंचा भारति का किया भाल यह देश हुआ उनसे निहाल !! परमाणु परीक्षण किया और भारत रक्षा का बुना जाल ! पौरुष से उनके हुई शान्त आगत की उठती कठिन ज्वाल !! बान्धा जो स्वर्ण चतुर्भुज तो ऐसा कुछ कर…

  • प्यारा भारत देश | Geet Pyara Bharat Desh

    प्यारा भारत देश ( Pyara Bharat Desh ) हमारा है प्यारा बहुत देश जिसमें रहते हर धर्म के लोग ये हमारा हिंदुस्तान है..। जिसमें बसते सबके प्राण तभी तो करते सब प्यार ये हमारा हिंदुस्तान है..।। जहाँ अनेकता में एकता नजर आती है सदा ये हमारा हिंदुस्तान है..। मनाये मिलकर हर त्यौहार चाहे हो वो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *