Purani tasveer kavita

पुरानी तस्वीर | Purani tasveer kavita

पुरानी तस्वीर

( Purani tasveer )

 

अतीत के पन्ने खोले पुरानी तस्वीर हमारी
कैसे बदला दौर सारा कहती कहानी सारी

 

क्या थे कहां हम आए क्या खोया क्या पाया है
क्या हकीकत हमारी कितना बदलाव आया है

 

कैसा जमाना था वो यादें सुहानी सब प्यारी
नयनों में उतर आती पुरानी तस्वीर हमारी

 

हर्ष उल्लास भरा मन में घर में सबका साथ था
प्यार भरे बोल मीठे हमारी उन्नति में हाथ था

 

हर मुश्किल को पल में मां सुलझा देती प्यार से
आज भी निर्णय लेता मैं मां के दिए संस्कार से

 

वक्त भले ही बीता महक गई जीवन फुलवारी
यादों के झरोखों में आई पुरानी तस्वीर हमारी

 

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

जज्बात | Jazbaat Ghazal

Similar Posts

  • वतन की खुशबू | Watan ki khushboo

    वतन की खुशबू! ( Watan ki khushboo )   मेरी हर साँस में रहती है वतन की खुशबू, मुझे कितनी अजीज है इस चमन की खुशबू। उतर के आ जाओ ऐ! आसमां में रहनेवालों, रखी है बाँध के वो गंग-ओ-जमन की खुशबू।   यहाँ फजाओं में गूँजती हैं ऋषियों की सदाएँ, वही ऋचाएँ बढ़ाती हैं…

  • महागौरी मां | Mahagauri Maa

    महागौरी मां ( Mahagauri Maa )    अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से सनातन धर्म परम पद, दुर्गाष्टमी पुनीत महापर्व । नवरात्र आध्यात्म उजास, सृष्टि रज रज क्षेत्र सर्व । जगदंबें नव रूप अति हर्षित , मां श्वेतवर्णी आभा मंथन से । अलौकिक सिद्धियों की वृष्टि, मां महागौरी श्री वंदन से ।।…

  • उम्र | Kavita umra

    उम्र ( Umra )   जो हंसते मुस्काते रहते मोती प्यार के लुटाते रहते उनकी उम्र जवां रहती है सबको गले लगाते रहते   बचपन जवानी बुढ़ापा जिंदगी के है पड़ाव हमारे खट्टे मीठे आते सदा जीवन में उतार-चढ़ाव प्यारे   उम्र झलकती चेहरे से ढलती उम्र जाती पहचानी चिंता से बेकार हो जाती हंसती…

  • खुशियाँ की छांव | Khushiyon ki chhaon ghazal

    खुशियाँ की छांव ( Khushiyon ki chhaon )     जीस्त से खुशियाँ की छांव ज़ख्मी रही रोज़ ग़म की बहुत धूप आती रही   दुश्मनी पे उतर आया है आज वो दोस्ती जिससे ही रोज़ गहरी रही   देखा है रोज़ जिसको वफ़ा की नज़र गैर आँखें मुझसे रोज़ करती रही   साथ देती…

  • स्वच्छता पखवाड़ा | Swachhta Pakhwada

    स्वच्छता पखवाड़ा ( Swachhta pakhwada )   दरिद्रता मिलकर दूर भगाये चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें कोई भी बीमारी घर न करेगी धन वैभव से लक्ष्मी घर को भरेगी घर घर सफाई हम सब करायें चलो हम वतन को स्वच्छ बनायें खुद को बड़ा न दूजे कह पायें हमारे वतन के सभी गुण गायें…

  • आस्तीन का सांप | Kavita aasteen ka sanp

    आस्तीन का सांप ( Aasteen ka sanp )      कोई भी नहीं बनना यह आस्तीन का सांप, दोस्त अपनें हृदय को रखना हमेशा साफ़। नहीं सोचना कभी भी बुरा किसी का आप, अपना या पराया एक बार तों करना माफ़।।   जिसमें जो है खाता उसी मे छेद ना करना, अपना हो या पराया…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *