Ram kavita

राम ही अनादि हैं राम ही अशेष हैं | Kavita

राम ही अनादि हैं राम ही अशेष हैं

( Ram hi anadi hai Ram hi avshesh hai )

 

राम ही अनादि हैं राम ही अशेष हैं,

राम हर हृदय में चेतना का श्री गणेश हैं।

रीति नीति और प्रीति का सकल जहान हैं,

राम ही मनुष्यता के भाव का प्रमाण हैं…भाव का प्रमाण हैं…

 

देव रूप हो अहिल्या नार को हैं तारते,

भीलनी के जूठे बेर खाके नेह वारते।

निष्कपट सखा बने निषाद को दुलारते,

या कि विश्वामित्र के लिए असुर सँहारते।

शौर्य की हैं व्यंजना, धैर्य की सुकल्पना,

सभ्यता के पृष्ठ पर लक्ष्य का विधान हैं…..

राम ही मनुष्यता के भाव का प्रमाण हैं…

 

तीन लोक देव जानकी विरह की आग में,

किस तरह व्यथित हुए हैं प्रेयसी की लाग में।

जंगलों की ख़ाक छानते फिरे विलाप कर,

जानकी हा जानकी सिया सिया प्रलाप कर।

इक पुरुष की प्रीत का, अनन्य प्रेम गीत का,

पावनी पुनीत प्रण प्रणय प्रभा वितान हैं…

राम ही मनुष्यता के भाव का प्रमाण हैं।

 

सभ्यता के भाल पर हैं सूर्य से उदीयमान,

भारती की गौरवी परम्परा के कीर्तिमान।

रोम रोम में रमा है एक नाम राम राम,

ईष्ट भी अभीष्ट भी हैं कंत वो ही तीर्थ धाम।

 शील गुण निधान हैं, प्राण की अमान हैं,

राम मूर्त राम रूप राम से महान हैं…

राम ही मनुष्यता के भाव का प्रमाण हैं.

?

लेखिका :- सोनी सुगन्धा
Qr no L/5,59
रोड no 1, एग्रिको
जमशेदपुर, पिन 831009

यह भी पढ़ें :-

राम विवाह | Ram vivah kavita

परिचय :-

नाम           – सोनी सुगन्धा ( Soni Sugandha )
(सह-सचिव अखिल भारतीय साहित्य परिषद, जमशेदपुर )

जन्म तिथि           – 05/02/1984
जन्म स्थान           – आइजोल(भारत)
पिता का नाम        – स्व.हरेन्द्र नाथ पाण्डेय (IFS)
माता का नाम       – श्रीमती पूनम पाण्डेय(शिक्षिका)
निवास स्थान        – डुमराँव ( बक्सर )  एवं वाराणसी (उ०पी०)
वर्तमान पता- जमशेदपुर (झारखण्ड)
शिक्षा        – द्वय एम .ए , बी.एड , एम.बी.ए,सैप डिग्री इन एम एम मॉड्यूल।
पेशा         – नौकरी (टी०एस०एल-जमशेदपुर, सरकारी उच्च विद्यालय की भूतपूर्व शिक्षिका)
भाषा ज्ञान        – हिंदी, भोजपुरी, अंग्रेजी ।
विधा:- कविता, मुक्तक, गीत, ग़ज़ल लघु कथा इत्यादि
विचारधारा:-  राष्ट्रवादी
प्रधान लेखन रस:-  श्रृंगार ,करुण  ,वीर  तथा समसामयिक परिवेश और प्रासंगिक विषय आधारित
प्रस्तुति:- दूरदर्शन, आकाशवाणी ,कलिंगा टीवी,न्यूज18,sccn tv इत्यदि कई चैनलों पर विमर्श तथा काव्यपाठ।
प्रतिष्ठा एवं सम्मान –
1.इजिप्ट अन्तराष्ट्रीय संस्था द्वारा डॉक्टरेट की मानद उपाधि,
2. एस टी सी BSF द्वारा सम्मानित ,
3. काव्यरथी सम्मान पटना,
4. काव्यसृजन सम्मान कोलकता,
5. रचनाकार सम्मान चक्रधरपुर,
6 सुर-ओ साहित्य सम्मान जमशेदपुर,
7. वनमाली सृजनपीठ सम्मान हजारीबाग
8. पण्डित रविन्द्र नाथ मिश्र सम्मान लखनऊ,
9. राष्ट्रवादी हिंदी साहित्य सेवी सम्मान,
10. WCP किट्स हिंदी कवयित्री सम्मान,
11. रचनाकार शब्दानुरागी सम्मान दिल्ली ,
12. भोजपुरी उत्कृष्ट काव्य सृजन सम्मान,
13. अर्काजैन विश्वविद्यालय से काव्य प्रतिभा काव्य तथा अनगिनत सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों द्वारा साहित्य सृजन हेतु सम्मान
प्रकाशन :
1.देश एवं विदेश की अनेक साहित्यिक पत्रिकाओं में रचनाएं,लघु कथाएं,समीक्षा, आर्टिकल्स  इत्यादि।
2. तीन साझा संकलन
3. एकल ग़ज़ल संग्रह( प्रकाशनाधीन)
4 एकल कविता संग्रह (प्रकाशनाधीन)
5. कई साझा संकलनों की सह-संपादिका

Similar Posts

  • हर तिमिर मिट जाए | Diwali ki kavita in Hindi

    हर तिमिर मिट जाए ( Har timir mit jaye : Kavita)   जल  उठे  दीए,  घर  आंगन  में; भर जाएँ खुशियाँ सबके दामन में! घर में श्री गणेश-लक्ष्मी का वास हो; और कोरोना महामारी का नाश हो!   हर ग़रीब के घर दीया व चूल्हा जले; सबका संसार खुशियों से फूले-फले! मिट्टी के दीपक जला,…

  • मदिरा में | Madira mein

    मदिरा में ( Madira mein )    गिरने के हद से भी नीचे गिर जाते हैं लोग संबंधों के बीच दीवार खड़ी कर देते हैं लोग बेचकर ईमान अपना धर्म भी गंवा देते हैं लोग करके हवन दान भी करम गँवा देते हैं लोग चंद मतलब के लोभ में एहसान भुला देते हैं लोग दिखाकर…

  • सोशल मीडिया | Social media par kavita

    सोशल मीडिया ( Social media )   सोशलमीडिया भी है अपना ये प्यारा सा परिवार, जिससे जुड़े है भाई बहन‌ और माॅं बाप रिश्तेदार। बेशक खोज जारी रखें अपनी पहचान बनानें को, पर ऐसी पोस्ट कोई न करें परेशानी हो सभी को।।   कोशिश सबकी रहती है अपना हुनर दिखाने की, नयी ऊॅंचाईयां छूने की…

  • अंतर्मन | Antarman

    अंतर्मन ( Antarman )   टूट भी जाए अगर, तो जुड़ जाती है डोर एक गांठ ही है जो कभी, खत्म नहीं होती मन की मैल तो होती है, दबी चिंगारी जैसे जलने भी नही देती, बुझने भी नही देती रोता है अंतर्मन, मुस्कान तो सिर्फ बहाना है मजबूरी है जिंदा रहना, यही अब जमाना…

  • Kavita | अनबन

    अनबन ( Anban )   ** बदल गए हो तुम बदल गए हैं हम नए एक अंदाज से अब मिल रहे हैं हम। ना रही वो कसक ना रही वो ठसक ना रहे अब बहक औपचारिकता हुई मुस्कुराहट! चहक हुई काफूर बैठे अब तो हम दूर दूर! जाने कब क्यूं कैसे चढ़ी यह सनक? मिलें…

  • अलसायी कलम | Alsaayi Kalam

    अलसायी कलम ( Alsaayi kalam )    यह निढाल कलम सुस्ताये से अल्फाज़ करवट ले मुँह मोड़कर यह मेरी डायरी के पन्ने हाथ लगाने पर कुछ यूं उखड़े से आँखें बंद किये कसमसाते हुये लिहाफ़ में मानो और दुबक गये हाथों से मेरे छिटक लिये दबी आवाज़ में मानो कह रहे रात है गहराती हमें…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *