रामलला की प्राण प्रतिष्ठा | Ram Lala ki Pran Pratishtha

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा

( Ram lala ki pran pratishtha ) 

 

अब आ गई तारीख जिसका था हमें इन्तज़ार,
राम लला की प्राण प्रतिष्ठा अब होगी साकार।
सज गई अयोध्या नगरी सज गए वहां बाज़ार,
सारा विश्व बोल रहा वाह भारत तेरे संस्कार।।

ढोल-नगाड़े एवं पटाखें संग जलेंगे दीप हजार,
भवसागर से पार करेंगे वो सब को तारणहार।
अनुपम झांकी जहां सजेगी लगेगा रामदरबार,
धन्य होंगे सब दर्शन पाकर आएंगी ये बहार।।

राम-नाम सबसे बड़ा है पाया ना जिसका पार,
अभिनन्दन वंदन करों भक्तों जिनका नर नार।
अब आने वाला है वह क्षण आएंगे रघुवर द्वार,
संकट सारे हर लेंगे होगा ख़ुशियो का संचार।।

मनाओ सभी उत्सव इस दिन हो जाओ तैयार,
राजा रामचंद्र के दर्शनों को चलों संग परिवार।
सर्यूनदी में स्नान करके लग जाना तुझे कतार,
राजतिलक होंने वाला है सजेगा राम दरबार।।

श्रीविष्णु लीला अद्भुत है अद्भुत रामायण सार,
राम के संग करना माॅं सिया का जय जयकार।
अयोध्या पहुंचकर करना समर्पित भेंट उपहार,
पुष्प अर्पित कर प्रभु का करना सब सत्कार।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • चढ़ते सूरज | Chadhate suraj

    चढ़ते सूरज ( Chadhate suraj )   चढ़ते सूरज की सवारी मेरे सिर पे आ गई । हम सफर थी मेरी परछाई उसे भी खा गई ।।   आपको जुल्मों का कर के तजुर्बा तारीफ में । कर रहा था बयां कड़वाहट जुबां पे आ गई ।।   सहन करने के अलावा और कुछ वश…

  • चेतावनी गीत

    चेतावनी गीत सही चिकित्सा करनी होगी ,बहसी और दरिन्दों की ।शीघ्र व्यवस्था करनी होगी ,बस, फांसी के फन्दों की ॥ अभी अधखिली कली ,फूल बनने की थी तैयारी में ।अपनी खुशबू से गुलशन को ,महकाने की बारी में ।किन्तु खिलने से पहले ही ,बेरहमी से मसल दिया ।बनना था उसको प्रसून ,पर कैसे रूप में…

  • आज की शाम दोस्तों के नाम | Poem on aaj ki shaam dosto ke naam

    आज की शाम दोस्तों के नाम ( Aaj ki shaam dosto ke naam )     अल्फाजों के मोती बरसे हर्ष खुशियां आनंद आए खुशियों की घड़ियों में शाम मित्रों के नाम हो जाए   सुख-दुख बांटे बड़े प्रेम से गीतों की लेकर लड़ियां सद्भावों की बहा दे सरिता बरसे सुंदर सी झड़ियां   सारे…

  • धरातल | Dharatal

    धरातल ( Dharatal )   समय के सामूहिक धरातल पर आपकी व्यक्तिगत चाहत बहुत कीमती नही होती… बात जब परिवार,समाज,देश की हो शिक्षा,संस्कृति,संस्कार की हो सभ्यता,स्वभाव,व्यवहार की हो… आपका उत्तरदायित्व आप तक ही सिमट नही सकता जरूरतें,जरूरत पर ही पूरी नही होती कर्म और सहयोग भी जरूरी है… गलत ठहराने से ही आप सही नही…

  • बातें | Baten kavita

    बातें ( Baten )   छुपा के रखेंगे सारी बातें । काट वे देंगे हमारी बातें ।। बात तो बात है दबंगों की । चुप्पी साधेंगी बेचारी बातें ।। गले मिलकर हमारे दोस्त सदा । करेंगे  हमसे  दुधारी  बातें ।। हमें अच्छे बुरे से क्या मतलब । हम  तो  बोलेंगे करारी बातें ।। परिंदे   कांपते …

  • ठंड में आई याद स्वेटर की | Sweater par kavita

    ठंड में आई याद स्वेटर की ( Thand mein aayi yaad sweater ki )   ठंड में आई है मुझको याद स्वेटर की, जिसके बिना हमारी ठंड नही रुकती। इसमें हमारी मां का प्यार, आशीर्वाद, जिसके बिन हमारी सर्दी नही कटती।। इस मौसम ने बदल लिया है मिजाज, हमनें निकाली अपनी स्वेटर ये आज। इस…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *