Chalo Ayodhya Dham

चलो अयोध्या धाम | Chalo Ayodhya Dham

चलो अयोध्या धाम

( Chalo ayodhya dham ) 

 

जन्मभूमि है रामलाल की
पावन भक्ति धाम है
दर्शन कर लो चलकर भैया
आए प्रभु श्री राम हैं।।

सरयू तट पर प्रकट हुए
कौशल्या महतारी है।
दशरथ के हैं राज दुलारे
सारा जग आभारी है।।

प्रभु दर्शन में देर करो ना
चलो अयोध्या धाम ।
बिगड़े सारे काज बनेंगे
मिलेगे सीता राम।।

हरि दर्शन का पुण्य बड़ा है
कट जाए मन का पाप।
रोग दोष सब मिट जाए
मिट जाए जीवन का संताप।।

जीवन अपना सफल बना लो
भज लो राम का नाम।
एक दिन पंछी उड़ जाएगा
फिर काया है किस काम।।

 

कवि :  रुपेश कुमार यादव ” रूप ”
औराई, भदोही
( उत्तर प्रदेश।)

यह भी पढ़ें :-

पत्नी के रूप | Patni ke Anek Roop

Similar Posts

  • जब जंगल रोए

    जब जंगल रोए – कांचा गचीबोवली की पुकार ( दिकुप्रेमी की कलम से ) कुछ आवाज़ें मौन होती हैं,जैसे टूटी टहनियों की टीस,जैसे मिट्टी से उखड़ते पेड़ों की कराहजिन्हें कोई सुनना नहीं चाहता। तेलंगाना के कांचा गचीबोवली वन क्षेत्र मेंविकास की आड़ मेंविनाश का वाक्य लिखा गया।जहाँ कभी हवाओं की सरसराहटकवियों को गीत देती थी,वहाँ…

  • पाती धड़कनों की | Pati Dhadkano ki

    पाती धड़कनों की ( Pati dhadkano ki )    दिल की स्याही में पिरो- पिरो कर जज़्बातों का रस घोल- घोल कर – भाषा का मधु उड़ेल कर मोती जड़े अक्षरों का जादू बिखेर कर- छलकती- महकती जब पहुंँचती थी चिठिया पाने वाला इस रंगीन जादू से तरबतर हो जाता था खुद महकता- परिवेश को…

  • राह तेरी ओर

    राह तेरी ओर ढूंढ रहा हूँ अब भी वो रास्ता,जिससे तुम तक अपने शब्द पहुँचा सकूं।दिल में जो दर्द दबा रखा है,वो तुम्हारे सामने बता सकूं। कोई एक आशा की किरण मिल जाए,जिससे अपनी मोहब्बत तुम्हें जता सकूं।तेरी यादों के अंधेरे में जो खो गया हूँ,वहां से उजाले में फिर लौट आ सकूं। लौट आओ…

  • रंग | Daisy Chain Poem in Hindi

    रंग ( Rang )    विधा: डेजी चैन   रंग रंगीला फागुन आया आया मधुमास महकता महकता रहा चमन सारा सारा समां झूमा खुशियां पा पा लेना मुस्कानों के मोती मोती से शब्द अनमोल अनमोल है बड़ों का प्यार प्यार भरे दो बोल मीठे मीठे मीठे रसीले गाल गोरी तेरे तेरे संग खेलूं सजनी होली…

  • मेरी संस्कृति | Poem meri sanskriti

    मेरी संस्कृति ( Meri sanskriti )   है अलग मेरी संस्कृति नहीं उसमें कोई विकृति चुटकी भर सिंदूर तेरा मौन मेरी स्वीकृति गरिमा बढ़ाती लाल बिंदिया। विदेशी कर रहे अनुकृति पायलेे पैरों में मेरे सुनो उसकी आवृत्ति तुलसी पर जल चढ़ाएं यही हमारी प्रकृति रिश्तो की प्यारी प्रक्रिया फैला रही है जागृति हार जाए तो…

  • patriotic poem -Great People Greatly Fights

    Great People Greatly Fights ****** Americans are great, Still corona a threat. Joe Biden appeals, Please wear a mask at least. Maintain social distancing, It’s a good acting. Several lives can be saved, If you follow guideline’s steps. Rest of the world would appreciate, You will get more and more respect. You are ancient democratic…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *