राम पर पाँच दोहे | Ram Dohe in Hindi

राम पर पाँच दोहे

( Ram Par Paanch Dohe )

चाहे राजा राम हों,या वनवासी राम।
उर में जन-जन के वसे,सबके ही सुख-धाम।।

बल-संबल सब राम हैं, राम हमारी शक्ति।
राम हमारे पूज्य हैं, राम हमारी भक्ति।।

जन-जन सीखे राम से, निर्बल से अनुरक्ति।
नहीं राम-सा पूज्य है, नहीं राम-सा व्यक्ति।।

हुए अवतरित लोक में,किए अलौकिक काम।
सबके ही आदर्श हैं, सबके ही प्रिय राम।।

कौन कर सका राम-सा,धर्म-कर्म निर्वाह।
जनमानस से राम ने, पाई प्रीति अथाह।।

Dr. Ramprakash 'Pathik'

डॉ० रामप्रकाश ‘पथिक’
कासगंज ( उ.प्र.)
पता– डॉ० रामप्रकाश ‘पथिक’
अभिनव सदन, लवकुश नगर,
कुशवाहा धर्मशाला के पीछे,
कासगंज
जिला– कासगंज ( उत्तर प्रदेश )
पिनकोड- 207123
फोन नं.- 9411015319

यह भी पढ़ें:-

भावानुवाद विधा दोहा

Similar Posts

  • डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे

    डॉ. सत्यवान सौरभ के पच्चास चर्चित दोहे   आज तुम्हारे ढोल से, गूँज रहा आकाश। बदलेगी सरकार कल, होगा पर्दाफाश।। छुपकर बैठे भेड़िये, लगा रहे हैं दाँव। बच पाए कैसे सखी, अब भेड़ों का गाँव।। नफरत के इस दौर में, कैसे पनपे प्यार। ज्ञानी-पंडित-मौलवी, करते जब तकरार।। नई सदी ने खो दिए, जीवन के विन्यास।…

  • मित्रता ( दोस्ती ) : Mitrata Par Dohe

    मित्रता ( दोस्ती ) उसको मित्र बनाइए ,जो ना छोड़े साथ।विपदा जब कोई पड़े, हर पल देता साथ।। स्वार्थ कोई हो नहीं, सच्चा मित्र कहाय ।विपदा में संग संग रहे, राह नई दिखलाय ।। सखा सुदामा कृष्ण की, जग में बड़ी मिसाल ।मित्र धर्म की पालना, करी बिहारी लाल।। करो उसी से मित्रता ,समझे मन…

  • प्रेम | Prem Ke Dohe

    प्रेम  ( Prem )   १) प्रेम की बंसी सुमधुर,मंत्रमुग्ध करी जाए। सुध-बुध का न पता चले,एकांत समय बिताए।।   २) जीवन में प्रेम महान, कुछ न इसके समान। मान सम्मान जहां मिले,वही है स्वर्ग स्थान।।   ३) नमन से नयन मिलाओ, आंखें कर लो चार। प्रेमरोग में जो पड़े,छुट जावे संसार ।।   ४)…

  • दुर्लभ | Ramakant Soni ke Dohe

    दुर्लभ ( Durlabh )   दुर्लभ है मां बाप भी, मिलते बस एक बार। सेवा कर झोली भरो, करो बड़ों को प्यार।   मिले दुर्लभ औषधियां, बड़े जतन के बाद। असाध्य व्याधियां मिटे, हरे हृदय विषाद।   कलाकृति पुराणिक हो, बहुमूल्य समझ जान। दुनिया में दुर्लभ सभी, रचता वो भगवान।   अब तो दुर्लभ हो…

  • वायदों का झांसा | दोहा

    वायदों का झांसा ( Waydon ka jhansa )   वायदों का झांसा देते नेता जुमले बाज़! जान चुकी जनता इन्हें पोल खुली है आज!! देंगे सबको कहता था पंद्रह पंद्रह लाख! सिंहासन पर बैठ गया चुरा रहा अब आंख!! सत्ता में गुंडे -मवाली बैठे नेताओं संग! भ्रष्ट्रचारी ही लड़ रहे भ्रष्ट्रचार की जंग!! मंदिर -मस्जिद…

  • गुलिया के दोहे | Gulia ke Dohe

    गुलिया के दोहे ( Gulia ke Dohe ) ( 2 )  कभी-कभी ये सोचकर, आता है आवेश। मिला कहाँ बलिदान को, वो सपनों का देश।। लोकतंत्र को हो गया, जाने कैसा मर्ज़। बात करें अधिकार की, लोग भूलकर फर्ज़।। अब लोगों के बीच से, गायब हुआ यकीन। साँच – झूठ का फैसला, करने लगी मशीन।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *