Ramakant poetry

मैंने अपने होंठ बंद कर लिए | Ramakant poetry

मैंने अपने होंठ बंद कर लिए

( Maine apne honth band kar liye )

 

वक्त ने करवट बदली रिश्तो में दिखावा भर दिया
इतनी दरारें आई घर में घट घट छलावा कर दिया

 

हम हितेषी हो उनके दुख दर्द बांटने चल दिए
लड़ने को तैयार वो बैठे मैंने होंठ बंद कर लिए

 

अपना उल्लू सीधा करके सीधा-सीधा घी आये
घोटालों गबन की भाषा सत्य सरासर पी जाए

 

नियति और संस्कारों में जहर मिला है अब कैसा
मां-बाप से ज्यादा कीमती दुनिया में लगता पैसा

 

भाई भाई टांग खींचते बहना तो बात बड़ी करती
सुलह मशवरा कहां है जिद्द समस्या खड़ी करती

 

सौभाग्य से निज झोली में संस्कार चंद धर लिए
सब बैठे बंटवारे में मैंने अपने होठ बंद कर लिए

 

?

कवि : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :- 

काश वो भी याद करें | Kaash Shayari in Hindi

Similar Posts

  • मेरे हिस्से का प्रेम

    मेरे हिस्से का प्रेम मैं तुम सेदूर हूँधूप और छाँव की तरहपुष्प और सुगंध की तरहधरा और नील गगन की तरहदिवस और निशा की तरहजनवरी और दिसम्बर की तरहसाथ-साथ होते हुए भीबहुत दूर- बहुत दूर परन्तुप्रति दिन मिलता हूँतुम सेतुम्हारी नयी कविता के रूप मेंनये शब्दों के रूप में जीवन मेंकभी कोई सुयोग बना..तोमैं तुम…

  • वक्त का दौर | Waqt ka Daur

    वक्त का दौर ( waqt ka daur )    समझौता जरूरी है जिंदगी में अगर वह सामान, संबंध या साथ का हो बहुत कठिन होता है देख पाना अपने स्वाभिमान को ही तिल तिल मरते हुए स्वाभिमान ही अपनी कमाई है वहीं अगर हो जाए मजबूर किसी के हाथों तो बंधक जमीर नहीं आदमी स्वयं…

  • कर्म | Karm

    कर्म ( Karm)    कर्म करो तुम हे मानव, तू क्यो संताप में डूबा हैं। फल देना है काम मेरा, तू कर जो तेरी पूजा है। मैं हर युग का नारायण जो, हर पल तेरे साथ रहा, संसय त्याग के कर्म करो, उस सा कर्म न दूजा है। मैने ही खंम्भे को फाड कर, के…

  • शिक्षक दिवस पर | Teachers Day Poem in Hindi

    शिक्षक ( Shikshak )    भटके हुए राही को मंजिल का रास्ता दिखाया उन्होंने, रोको न कदम बस बढ़ते रहो ये  सिखाया उन्होंने। अपनी ज्ञान की ज्योति से एक सभ्यता को वह बो‌ कर चले, कलम की धार से समाज के‌ प्रतिबिंब को पिरो कर चले, गलतियों को सुधार गलत को पनपने से बचाया उन्होंने,…

  • 2020 पर एक एक नजर

    2020 पर एक एक नजर   2020 था विष का थैला, कोरोना  का था बोलबाला, दुनिया में मचाया हाहाकार, घर-घर मचा दिया कोहराम, सब पर हो गया है भारी, बना दिया है सबको भिखारी, रोजी बची न रोटी,  गरीब मरे, बिन रोटी, कोरोना भैया आए, दूर-दूर सबको भगाए, पति ,पत्नी से, पिता ,पुत्र से, प्रेमी,…

  • लिखो एक नया इतिहास | Likho ek Naya Itihaas

    लिखो एक नया इतिहास ( Likho ek naya itihaas )   लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से अद्भुत अनूप मनुज जीवन, ईश्वर अनमोल उपहार । आर्त अनंत अलौकिकता, रग रग प्रसूनी बहार । परिश्रमी तपनें मिटाती, असंभवता जीवनकोश से । लिखो एक नया इतिहास,उत्साह उमंग जोश से ।। नतमस्तक वृहत बाधाएं, घनिष्ठ मित्र आत्मविश्वास…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *