Romantic poem in Hindi

हवाओं में तेरी खुशबू है | Romantic poem in Hindi

हवाओं में तेरी खुशबू है

( Hawaon mein teri khushboo hai )

 

तुम मेरे ख्वाबों में ही आती हो
ख्यालों में मेरे लम्हें लम्हें को सजाती हो
तेरे प्यार के एहसास से महकता रहता हूँ
छूकर फूलों को तेरे डिम्पल का एहसास होता है
नाजुक कलियों का स्पर्श लबों का स्पर्श लगता है
धड़कते दिल में मेरे जज्बातों का सैलाब है
आंखों की नमी सागर उठती गिरती लहरों सी है
निगाहों से निगाहें जब भी मिलती है
प्यार का उफनता सागर लहराया करता है
ठहर जाओ कुछ लम्हों के लिए दे
एक शाम
नमकीन हवाओं की सरसराहटों से आये तेरा पैगाम
छूकर लबों को उतर जाओ कभी रूह में मेरे
चलते चलते कुछ अपनी कहते कुछ मेरी सुनते
गीले रेत पर बने तेरे पदचिन्ह तेरे प्यार का एहसास जगाते
साथ साथ जिये थे जिंदगी के कुछ लम्हों को हम
हमारे प्यार से बिताए हुए ये एहसास पल
मेरे उदास भरे जीवन जीने का सहारा मिल जाता
आस पास तेरे होने का हरपल एहसास है मुझको
जिंदगी के इस आपाधपी के दौर में तुम मेरी सुकून हो
तेरी मौजूदगी ही मेरा सम्बल है हौसला है मेरी ताकत है
जब कोई गीत गुनगुनाता हुँ उस साज की आवाज हो
उन मधुर स्वर लहरियों में गुंजित रव तेरा अहसास है
हवाओं में लहराती हुई मदभरी खुशबू में तेरा एहसास है
मेरे रूह में उत्त्तपन्न होने वाली तेरे स्पंदन का एहसास है
मेरे हर अरदास की मधुर तान में तेरा अहसास है
थककर चूर हुए बदन में तेरे स्पर्श का मीठा एहसास है
मेरी खुशियाँ भरी आहटों तेरे मुस्कान भरी अहसास है
सोनू तेरा ये मेरे होने का अहसास ही एक प्रेम है
🌸

कवि : राजेन्द्र कुमार पाण्डेय   “ राज 

प्राचार्य
सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,
बागबाहरा, जिला-महासमुन्द ( छत्तीसगढ़ )
पिनकोड-496499

यह भी पढ़ें :-

खट्टी मीठी यादें | Khatti meethi yaadein kavita

Similar Posts

  • हाॅं हम है ये आदिवासी | Adivasi

    हाॅं हम है ये आदिवासी ( Han hum hai adivasi )    हाॅं हम है ये आदिवासी, खा लेते है रोटी ठंडी-बासी। रखतें हाथों में तीर-कमान लाठी, क्यों कि हम है इन वनों के ही वासी।। हाॅं हम है ये आदिवासी, बोड़ो भील कहते है सांसी। मर जाते, मार देते जो करें घाती, जंगल, ज़मीं…

  • भोर होने तक | Bhor Hone Tak

    भोर होने तक ( Bhor Hone Tak )   भोर तक तो चलना होगा रुकना और ठहरना होगा सफर है हमारी जिंदगी का लडखडाना और संभलना होगा हर मौसम के साथ रहना होगा हर मोड़ से हमें गुजरना होगा होंगे कईयों से गिले शिकवे भी सब में समझाना और समझना होगा धूप और छांव जरूरी…

  • अपने हक को जाने | Apne Hak ko Jane

    अपने हक को जाने ( Apne hak ko jane )  वह मां थी दो बेटो की बुढ़ापे में ढूंढते ढूंढते पास मेरे वो आई थी बिना पूछे ही बयां करती आंखें छल छला आई थी l खुद के घर में खुद रहने को अधिकार मांगने आई थी l शब्दों के तीखे वाणों से छलनी होकर…

  • साइकिल की सवारी | Cycle ki Sawari

    साइकिल की सवारी ( Cycle ki sawari )    स्वस्थ रहना है तो प्यारे लो साइकिल चलाओ। तंदुरुस्ती का राज अनोखा जीवन में अपनाओ। साइकिल की करें सवारी प्रदूषण ना हो भारी। हाथ पांव में जान हो सब सांसे बुलंद हो हमारी। तन हो चंगा मन पावन हो चुस्ती फुर्ती का है राज। सुबह-सुबह साइकिल…

  • संकेत | Sanket

    संकेत ( Sanket )    बेहतर है कल के लिए कल को भुला देना कल की संभावनाओं मे आज को बांधा नही करते.. मान लो की वह एक मौका था उनको समझ लेने का अब आपको ही अपनी समझ से आगे का सफर तय करना है… बीते का तो केवल पदचिन्ह ही शेष है आपके…

  • मानव यही धर्म | Manav Yahi Dharm

    मानव यही धर्म ‘मानव’ यही रहा है धर्म पुराना,धर्म का न कोई अलग निशाना;न देखा ‘अल्लाह’ को किसी ने,नहीं ‘गॉड’ से भी पाया किसी ने | इंसान ने ही भगवान बनाया,भगवान एक ही आद्य या अंत;अब तो मिटा दिया करो सभी,दिवार जात-पात या धर्म-पंथ | धर्म भेद को भूलाकर सभी,एक साथ रहो मिलकर अभी;धर्म कलह…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *