रूह़-ए-नज़र

रूह़-ए-नज़र | Rooh-e-Nazar

रूह़-ए-नज़र

( Rooh-e-Nazar )

नक़्शा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।
जलवा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

छुपते थे जिसको साय में शर्मा के वो सदा।
परदा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

हंसते हुए दिया था जो उसने गुलाबे इ़श्क़।
तोह़फ़ा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

लिक्खा था ख़ूने दिल से जो मैंने कभी उसे।
रुक़्का वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

सिंगार झूम-झूम के करते थे जिसमें वो।
शीशा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

नज़रों से उनकी नज़रें मिली थीं जहां कभी।
जलसा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

शब्बीर ने किया था जो तेग़ों के साय में।
सजदा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

अपना बना के लूटा है जिसने मुझे फ़राज़।
चेहरा वो आज तक मेरी रूह़-ए-नज़र में है।

सरफ़राज़ हुसैन फ़राज़

पीपलसानवी

यह भी पढ़ें:-

Similar Posts

  • रह गए हम | Rah Gaye Hum

    रह गए हम हम नज़र होते होते रह गए हमहमसफ़र होते होते रह गए हम शब में लगने लगा मुकम्मल हैऔर सहर होते होते रह गए हम हमने सोचा किसी के हो जाएँहाँ मगर होते होते रह गए हम बस कहानी थी यूँ तो कहने कोचश्मे-तर होते होते रह गए हम साथ हमने बाताए सात…

  • गिले-शिकवे की रीत

    गिले-शिकवे की रीत पहर-दर-पहर वो मुझे शिद्दत से याद आते रहे, वो क्या जाने ये चांँद-सितारे किस कदर उनकी यादों के नश्तर मेरे सीने में चुभाते रहे, बहुत चाहा था कि भूल जाएं उस बेवफ़ा को, मगर ख़्याल उनके दिल से निकलते ही नहीं, बनाकर आशियाना इस कदर वो दिल में हलचल मचाते रहे, शब-ए-हिज्रा…

  • सताता है बहुत | Ghazal Satata hai Bahot

    सताता है बहुत ( Satata hai Bahot ) है तबीयत में बला की ज़िद सताता है बहुत फिर भी जाने क्यों मुझे वो शख़्स भाता है बहुत। अब तवक्को ही नहीं उससे किया करती कोई कर के कुछ एहसान वो मुझपे जताता है बहुत। बेवफ़ाई से रुलाना शग़्ल है उसका मगर महफ़िलों में वो वफ़ा…

  • साथ के पल | Ghazal Saath ke Pal

    साथ के पल ( Saath ke Pal )   आज भी याद है तुमसे पहली मुलाकात के पल, कितने ख़ूबसूरत थे, वो मेरे तुम्हारे साथ के पल, थका-हारा जब लौटा करता था आशियाने पे मैं, तुम्हारी मासूम मुस्कुराहट भूला देती दर्द के पल, मेरे दिल की शहज़ादी तेरा दामन भर दूँ फूलों से, लम्हा-लम्हा करवट…

  • ताजदार करना है

    ताजदार करना है वफ़ा की राह को यूँ ख़ुशग़वार करना हैज़माने भर में तुझे ताजदार करना है भरम भी प्यार का दिल में शुमार करना हैसफ़ेद झूठ पे यूँ ऐतबार करना है बदल बदल के वो यूँ पैरहन निकलते हैंकिसी तरह से हमारा शिकार करना है ये बार बार न करिये भी बात जाने कीअभी…

  • दिल में शोले उठे हैं यहां | Dil Chune wali Shayari

    दिल में शोले उठे हैं यहां ( Dil mein shole uthe hai yahan )    इश्क में लुट चुके है यहां दिल में शोले उठे हैं यहां घेर ली है ज़मीं कांटों ने फूल कब खिल सके हैं यहां सब फरेबी निकलते हैं लोग सोच से सब परे हैं यहां दौलतें शोहरतें देखकर लोग इज़्ज़त…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *