Kahan Hoti

कहां होती | Kahan Hoti

कहां होती

( Kahan Hoti )

 

रवैये में लचक कोई मुरव्वत ही कहां होती
कभी सरकार की हम पर इनायत ही कहां होती।

जो बातिन है वो ज़ाहिर हो ही जाया करता है इक दिन
असलियत को छुपाने की ज़रूरत ही कहां होती।

मेरी तकलीफ़ में जगती है वो शब भर दुआ करती
हो मेरा काम तो मां को हरारत ही कहां होती।

अना को दरगुज़र कर फ़त्ह हासिल कर लिया उन पर
मुहब्बत में तकब्बुर की इजाज़त ही कहां होती।

ये जो शह्रे मुहब्बत हुस्न के पैकर जहां रहते
भला इसमें वफाओं की रिवायत ही कहां होती।

गया परदेस रोटी के लिए सब शोखियां भूला
करे ग़र बात लहज़े में शरारत ही कहां होती।

वो हरजाई नयन सबको रुला खुश-बाश रहता है
उसे दिल तोड़ कर कोई नदामत ही कहां होती।

सीमा पाण्डेय ‘नयन’
देवरिया  ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें :-

क्या करें बहार का | Kya Kare Bahar ka

Similar Posts

  • रंग ए हयात बाक़ी है | Rang e Hayat Baki Hai

    रंग ए हयात बाक़ी है ( Rang e Hayat Baki Hai ) अब भी रंग-ए-हयात बाक़ी हैहुस्न की इल्तिफ़ात बाक़ी है आ गये वो ग़रीबख़ाने तकउनमें पहले सी बात बाक़ी है चंद लम्हे अभी ठहर जाओऔर थोड़ी सी रात बाक़ी है तोड़ सकता नहीं वो दिल मेराउसमें इतनी सिफ़ात बाक़ी है हाँ यक़ी है मिलेंगे…

  • भीड़ भक्तों की मय्या तेरे द्वार है

    भीड़ भक्तों की मय्या तेरे द्वार है भीड़ भक्तों की मय्या तेरे द्वार हैइनकी कश्ती फँसी आज  मझधार है जब भी भक्तों पे संकट की आई घड़ीदुर्गे माँ ने लिया तब ही अवतार है दैत्य दानव दरिंदों के संहार कोमाँ उठाती सदा अपनी तलवार है झूमते नाचते धुन पे गरबे की सबहर्ष उल्लास भरता ये …

  • जानते हैं | Ghazal Jante Hain

    जानते हैं ( Jante Hain ) वो रहते कहाँ हैं पता जानते हैं । कि उनकी सभी हम अदा जानते हैं ।।१ लगा जो अभी रोग दिल को हमारे ।। न मिलती है इसकी दवा जानते हैं ।।२ मनाएं उन्हें हम भला आज कैसे । जिन्हें आज अपना खुदा जानते हैं ।।३ मिटेगा नहीं ये…

  • तुम ही मेरी ह़सरत हो | Hasrat Shayari

    तुम ही मेरी ह़सरत हो ( Tum hi Meri Hasrat Ho ) तुम ही मेरी ह़सरत हो।तुम ही मेरी चाहत हो। तुम ही हो कशमीर मिरा।तुम ही मेरी जन्नत हो। तुम ही हो मुस्कान मिरी।तुम ही मेरी नख़वत हो। तुम को कैसे भूलूं मैं।तुम ही दिल की राह़त हो। तुम ही हो गुलशन की छब।तुम…

  • सादगी | Ghazal Saadgi

    सादगी ( Saadgi )   अब नुमाइश की हुकूमत और हारी सादगी हम को तो हर तौर ले डूबी हमारी सादगी। रंग से खुशबू धनक से फूल जुगनू चांद से दो जहां से ख़ूबसूरत है तुम्हारी सादगी। शख़्स था सादा बहुत वो क्या मगर उसको हुआ जाने उसने छोड़ दी क्यों अपनी सारी सादगी। बज़्म…

  • वो चाहें हो कुछ हंगामा | Vo Chahe

    वो चाहें हो कुछ हंगामा ( Vo chahe ho kuch hungama )   वो चाहें हो कुछ हंगामा, बन जाए कोइ फसाद नया ! इस पावन भू में फैल सके, कोई हिंसक उन्माद नया !! मतलब की बातों के बदले, मुद्दे बेमतलब उठा रहे अपनी ही बनाई बातों पर,करने लगते प्रतिवाद नया !! कहते खुद…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *