सच्चाई की ताकत

सच्चाई की ताकत | Sachai ki taqat poem

सच्चाई की ताकत

( Sachai ki taqat ) 

किन्तु परन्तु में न अमूल्य समय गंवाए,
जो बात सही हो, खरी खरी कह जाएं।
होती अद्भुत है सच्चाई की ताकत,
छिपाए नहीं छिपती,है करती लज्जित होकर प्रकट।
लज्जा अपमान जनक पीड़ादायक भी होती है,
आजीवन पीछा नहीं छोड़ती है।
लोग भूल भी जाएं-
पर अपने हृदय में घर कर जाती है,
जो रह रहकर बहुत सताती है।
छीन लेती है सुख चैन,
बेचैनी में कटती है रैन।
इस दुविधा इस तकलीफ से गर बचना हो-
तो छोड़ो किन्तु परन्तु,
सदा सच का ही साथ देना तू।
माना इन दिनों झूठ का है बोलबाला,
चार दिन की चांदनी है यह-
फिर होगा घना कोहरा काला;
कहां पीछे हट रहा है दृढ़ निश्चय वाला?
लाख दुश्मन हो जमाना!
उनका ऊपरवाला है रखवाला।
जो सदा सर्वदा सत्य ही चाहता है,
पीछे उनके मजबूती से खड़ा रहता है।
दुष्टों को कुछ दिन उधम मचाने देता है,
एकबार सुधरने का भी मौका देता है;
फिर मजबूती से पटक देता है।
धरी रह जाती है उनकी अवैध कमाई,
जाने ऐसी दास्तां इतिहासों में कितनी समाई;
असत्य का जीवन अल्पकालिक है भाई।

 

 

नवाब मंजूर

लेखक– मो.मंजूर आलम उर्फ नवाब मंजूर

सलेमपुर, छपरा, बिहार

यह भी पढ़ें :

पिता होते हैं महान | Pita par poem

Similar Posts

  • बेवफा जमाने को | Bewafa jamane ko

    बेवफा जमाने को ( Bewafa jamane ko )   न गुनगुनाया करो, तुम मेरे फसाने को। याद जब मेरी नहीं ,बेबफा जमाने को।।   अपना बस्ता वो खिलौने, वहीं पे बेच दिए घर से निकला था इकरोज़,जब कमाने को।   है अजीब शहर ,यहाँ पर मत आना यहाँ न राह कोई घर को लौट जाने…

  • मैं क़लम हूं

    मैं क़लम हूं स्वेत रुप है मेरी कायाभेद छल से दूर हूं मैंनिश्छल है मेरी कायाइतिहास लिखा नन्हे कदमों सेभविष्य भी हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूं बच्चों का दोस्त हूं मैंदिलाता हूं उन्हें सफलता प्याराजो बिगड़ें बोल बोले कोईतो कालदण्ड हूं मैं तुम्हाराहां मैं क़लम हूंहां मैं कलमकार हूं नवीन मद्धेशिया गोरखपुर, ( उत्तर…

  • भोर की किरण | Kavita

    भोर की किरण ( Bhor ki kiran )   भोर की पहली किरण उर चेतना का भाव है उषा का उजाला जग में रवि तेज का प्रभाव है   आशाओं की जोत जगाती अंधकार हरती जग का जीने की राह दिखाकर उजियारा करती मन का   कर्मवीरों की प्रेरणा हौसलों की उड़ान है योद्धाओं की…

  • धरती के भगवान | Kavita dharti ke bhagwan

    धरती के भगवान ( Dharti ke bhagwan )   आज धरा पर उतर आए धरती के भगवान। मारना नहीं काम हमारा हमतो बचाते जान।   जीवनदाता जनता का कातिल कैसे हो सकता है। जान फूंके मरीज में अन्याय कैसे सह सकता है।   राजनीति का मोहरा सतरंजी चाले मत खेलो। जिंदगी देने वाले को मौत…

  • राजपाल सिंह गुलिया की कविताएं | Rajpal Singh Golia Poetry

    उसके मुँह से बात निकली उसके मुँह से बात निकली,बात क्या औकात निकली. थक गया भिखारी दुआ दे,तब कहीं खैरात निकली. घूस समझा था जिसे वह,सा’ब की सौगात निकली. करवटें बदली हजारों,तब कहीं वो रात निकली, नेक समझा था सभी ने,नार वह बदजात निकली. नाव थी महफूज़ वह जो,धार के अनुवात निकली. उसको देखा तो…

  • पहचान | Pehchan

    पहचान ( Pehchan )  भीड़ मे शामिल जरूर हों वह कार्य विशेष की एकता का प्रतीक है किंतु ,आप भीड़ का नही अपने उद्देश्य का हिस्सा बनें… ऊंचाई पताका उठाने से नही मिलती पताका योग्य होना ही आपको आत्मविश्वासी बनाता है और ,आज नही तो कल यही आज की भीड़ कल आपके हिस्से की भीड़…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *