बदलते समय के साथ बदलती हुई हिंदी

बदलते समय के साथ बदलती हुई हिंदी को स्वीकार करना वक्त की जरूरत है

बदलते समय के साथ बदलती हुई हिंदी 

( Badalte samay ke sath badalti hui Hindi ) 

 

हिंदी दिवस आते आते हिंदी भाषा की चर्चा जोर पकड़ लेती है। हर तरफ हिंदी भाषा की चर्चा शुरू हो जाती है। सरकारी कार्यालयों, स्कूल कॉलेजों में हिंदी दिवस के अवसर पर विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं और हिंदी दिवस बीतने के साथ इसे भुला दिया जाता है।

हिंदी को राजभाषा का दर्जा मिला है लेकिन आज भी भारत में ही हिंदी अपने अस्तित्व के लिए लड़ रही है। संविधान में राजभाषा अधिनियम के अंतर्गत यह निर्देश है कि हर कार्यालय में एक हिंदी ऑफिसर जरूर होना चाहिए।

ऐसा नियम है कि हिंदी ऑफिसर अपने कार्यालय में हुए कामकाज का हिंदी में अनुवाद करके रिपोर्ट आदि बनाये। इस अवसर पर कार्यालय कर्मियों के बीच हिंदी को लेकर प्रतियोगिताएं भी कराई जाती हैं और इसमें हिंदी के विद्वानों को भी बुलाया बुलाया जाता है।

हर साल हिंदी दिवस आता है और चला जाता है लोग इस मौके पर हिंदी मीडियम, हिंदी लेखक, हिंदी अध्यापक, हिंदी चिंतक, सब हिंदी की बातें करते हैं। लेकिन इसके बाद उस पर कोई विशेष ध्यान नहीं दिया जाता है।

अक्सर देखा जाता है कि हिंदी भाषा की उपेक्षा की जाती है और अंग्रेजी से तुलना में की जाती है। स्कूल और कॉलेजों में हिंदी किस तरह से पढ़ाई जा रही है इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जाता है।

इस साल देखा गया है कि यूपी बोर्ड में दसवीं और बारहवीं के बच्चे हिंदी विषय की परीक्षा में फेल हो गए हैं इसके बारे में जब एक परीक्षक से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि छात्रों को सही ढंग से हिंदी भी लिखने नही आती है क्योंकि वह हिंदी में हिंदी शब्दों की जगह अंग्रेजी भाषा के शब्द जैसे “कॉन्फिडेंस” को हिंदी देवनागरी लिपि में लिखते हैं।

दरअसल समय के साथ हिंदी में काफी बदलाव आ रहा है क्योंकि हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है जो अपने साथ-साथ अन्य भाषाओं को भी समाहित कर लेती है। हिंदी अंग्रेजी के शब्दों को भी अपने में समाहित कर लेते हैं, पंजाबी गुजराती भाषा को भी अपने में समाहित कर लेती है, उर्दू के शब्दों को भी अब हमें समाहित कर लेती हैं।

आजकल सोशल मीडिया पर जिस तरह की हिंदी देखने और पढ़ने को मिलती है उससे हिंदी विद्वानों को चिंता होती है। दरअसल हिंदी भाषा में हिंदी के साथ अंग्रेजी के शब्दों का इस्तेमाल हो रहा है जिसे इंग्लिश कहा जाता है।

एक तरह से कहले की हिंदी भाषा के साथ ही हिग्लिश का विकास हो रहा है। लेकिन वर्तनी को लेकर यह गड़बड़ी सिर्फ हिंदी भाषा में नही है बल्कि अन्य दूसरी भाषाओं में भी देखी जा रही है। अंग्रेजी भाषा भी बदल रही है। अंग्रेजी भाषा में भी अब हिंदी के कुछ कुछ शब्द प्रयोग होने लगे हैं।

यह समय की जरूरत है कि हिंदी शिक्षक और प्रोफेसर सिर्फ परीक्षा तक सीमित न रहें बल्कि विद्यार्थियों को हिंदी सीखने के प्रति अपने गैर जिम्मेदार रवैये को छोड़कर आगे बढ़ कर हिंदी में कुछ बदलाव करके एक मानक को अपनाकर हिंदी को बढ़ाएं और सिखाये।

अगर कोई अध्यापक हिंदी में कॉन्फिडेंस जो कि अंग्रेजी का शब्द है, अगर देवनागरी लिपि में लिखा जाता है या फिर यात्रा की जगह अगर कोई विद्यार्थी सफर लिख देता है, जो कि उर्दू का शब्द है तो इसके लिए उसे फेल नहीं करना चाहिए।

हिंदी वादी को डबल स्टैंडर्ड का नही होना चाहिए। बल्कि बदलते वक्त के साथ हिंदी में होने वाले इस बदलाव को भी स्वीकार करना चाहिए। शुद्धता वाद के पीछे भागने से कुछ नहीं होने वाला है।

बेहतर है कि हिंदी भाषा जैसे है इसे स्वीकार किया जाये क्योंकि हिंदी भाषा का विकास संस्कृत भाषा से हुआ है और हिंदी भाषा एक ऐसी भाषा है जो अपने अंदर हर भाषा हर बदलाव को समाहित करने की क्षमता रखती है। इसकी इसी गुण को वजह से आज हिंदी तेजी से विकास कर रही है।

भारत में हिंदी की स्थिति भले चिंताजनक हो लेकिन दुनिया के तमाम देशों में हिंदी जानने, पढ़ने और सीखने की मांग काफी तेजी से बढ़ रही है।

अगर बोलने वाले लोगों की संख्या की दृष्टि से देखा जाए तो पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा चीनी भाषा बोली जाती है, दूसरे स्थान पर अंग्रेजी भाषा है और तीसरे स्थान पर हिंदी भाषा है। आज दुनिया के कई देशों में हिंदी भाषा के अध्यापन कार्य किए जा रहे हैं।

यह समय की जरूरत है कि इस बदलती हुई हिंदी को समझें और इसके हिसाब से हिंदी को अपडेट करें और बदलते हुए हिंदी के साथ इसको बदले, इसके व्याकरण को बदले और शब्दकोश को बदले और हिंदी के इस नए स्वरूप को सहजता से स्वीकार करें और इसे बढ़ावा दे।

 

लेखिका : अर्चना 

 

यह भी पढ़ें : 

सकल घरेलू उत्पाद पर निबंध | Essay in Hindi on GDP

Similar Posts

  • भूत प्रेत | Bhoot Pret

    भाग -१  “यह भूत बहुत बलवान है इसके लिए सवा मन आटा, बकरा, बकरी ,मुर्गा ,शराब आदि देना पड़ेगा। इसके दिए बिना भूत छोड़कर के नहीं जाएगा।” एक ओझा ने जो कि अपनी बच्ची का भूत प्रेत उतरवाने आया था उससे कहा। उसकी बच्ची सुनीता अक्सर बीमार रहती थी। सुनीता की अभी नई-नई शादी हुई…

  • निद्रा

    निद्रा     शांत क्लांत सुखांत सी पुरजोर निद्रा। धरती हो या गगन हो हर ओर निद्रा।।   विरह निद्रा मिलन निद्रा सृष्टि निद्रा प्रलय निद्रा, गद्य निद्रा पद्य निद्रा पृथक निद्रा विलय निद्रा, आलसी को दिखती है चहुंओर निद्रा।।धरती०   सुख भी सोवे दुख भी सोवै सोना जग का सार है, सोना ही तो…

  • पुरस्कारों की बंदर बांट | Puraskaron ka Bandar Baant

    आखिर क्यों सही से काम नहीं कर पा रही साहित्य अकादमियां? पिछले दशकों में पुरस्कारों की बंदर बांट कथित साहित्यकारों, कलाकारों और अपने लोगों को प्रस्तुत करने के लिए विशेष साहित्यकार, पुरोधा कलाकार, साहित्य ऋषि जैसी कई श्रेणियां बनी है। जिसके तहत विभिन्न अकादमियां एक दूसरे के अध्यक्षों को पुरस्कृत कर रही है और निर्णायकों…

  • मदांध हो ना करें कोई चर्चा | Charcha par kavita

    मदांध हो ना करें कोई चर्चा ! ***** चर्चा की जब भी हो शुरुआत, टाॅपिक हो कुछ खास । समसामयिक मुद्दे हों या हो इतिहास/विज्ञान की बात! बारी बारी से सबकी सुनें, फिर अपनी बात भी गंभीरता से कहें। उद्वेगी स्वर या उतावलेपन की- ना हो बू-बास, तथ्यपरक जानकारियों पर करें विश्वास। तर्क सबका अपना…

  • दिगम्बर जैन मुनि | Digambara Jain Muni

    जैन मुनियों के बारे में बहुत से लोगो को जानकारी न होने के कारण बहुत सारी गलत धारणाये मन में व्याप्त है। जिसके कारण लोग उन्हें सही ठंग समझ नहीं पाते है और उन्हें भला बुरा कहते है। जबकि हकीकत कुछ और ही होती है। हम आज अपने लेख के द्वारा आपको उनके बारे में…

  • चौखट में कोई आए तो | Chaukhat mein koi aaye to | Ghazal

    चौखट में कोई आए तो ( Chaukhat mein koi aaye to )     चौखट में कोई आए तो लगता है की तुम हो धीमे से गले कोई लगाए तो लगता है की तुम हो   मेरी सांसें भी अब तो कुछ कुछ खफा है मुझसे जब भी यह मुझे मनाए तो लगता है की…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *