सहज नही होता | Sahaj nahi Hota

सहज नही होता

( Sahaj nahi hota ) 

 

द्वेष हो वहां समझौता नहीं होता
ईर्ष्या हो वहां कोई सामंजस्य नहीं
छल हो वहां कभी अपनापन नही
कपट हो वहां कभी कोई लगाव नहीं

दिखावा तो है कागज के फूल जैसा
वाणी मे खार गुलाब की डाली जैसे
मुस्कान मे धार दुधारी तलवार जैसे
नजर मे काम भरा हुआ प्यार जैसे

गले का मिलना शक्ति का आंकना
खिलखिलाहट मे विश्वास झांकना
आवभगत मे मंशा औकात परखना
व्यवहार मे होता पड़ोस को समझना

साथ चलकर भी कभी साथ न चलना
बातों के दरम्यान भी बात न करना
आपको देखकर ही आपको देख लेना
कह देता है बहुत कुछ इसे समझ लेना

आसान नहीं होता रिश्ता निभा लेना
पाने के लिए होता है बहुत कुछ देना
आपकी उड़ान से उनकी उड़ान ऊंची
सहज नही किसी की सोच को पढ़ लेना

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

खता | Khata

Similar Posts

  • जस्टिस फॉर गुलनाज

    जस्टिस फॉर गुलनाज ****** #justice_for_Gulnaz चाहे सरकारें बदलती रहें राज जंगलवाली ही रहे ऐसे में हम कहें तो क्या कहें? जब प्रशासन ही अपना चेहरा उजागर करे! कौन जीये/मरे फर्क जरा नहीं पड़े सिस्टम हैं सड़े आम आदमी है डरे अपराधी मजे ले अफसर चलें सियासी चाल सरकारों की रखें भरपूर ख्याल होते मालामाल ठोकते…

  • हिन्दी दिवस मनाएंगे | Hindi Diwas Manayenge

    हिन्दी दिवस मनाएंगे हिन्दी दिवस मनाएंगे,हिन्दी का परचम लहराएंगे।अपने मन की ये अभिलाषा,जन -जन तक पहुँचाएंगे। हिन्दी संस्कारों की भाषा,मन के मनुहारों की भाषा।शिष्टाचार व्यवहार की पूँजी,बसी है रग-रग में मातृभाषा। रसों की रसधार हिन्दी में,वीरों की हुँकार हिन्दी में।सात सुरों की सरगम सी,काव्यों की काव्यधार हिन्दी में। आओ इसको नमन करें हम,कुछ तो नया…

  • नौसेना स्थापना दिवस | Nausena sthapna diwas par kavita

    नौसेना स्थापना दिवस ( Nausena sthapna diwas )      हे नौसेना के प्रहरियों मैं करता हूं आपको वन्दन, तटीय सीमाऔ पर खड़े है छोड़कर रिश्ते बंधन। प्रकट कर रहा हूं मै गणपत आपका ये दम खम, स्थापना दिवस पर करता हूं सबका अभिनन्दन।।   इस पानी में भी दुश्मन को आप चटा देते है…

  • वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी

    वनिता सुरभि,पारिजात ललांत सी   कोमल निर्मल सरस भाव, अंतर प्रवाह विमल सरिता । त्याग समर्पण प्रतिमूर्ति, अनंता अत्युत्तम कविता । सृजन उत्थान पथ पर, महिमा मंडित सुकांत सी । वनिता सुरभि, पारिजात ललांत सी ।। स्नेहगार ,दया उद्गम स्थल, अप्रतिम श्रृंगार सृष्टि का । पूजनीय कमनीय शील युत, नैतिक अवलंब दृष्टि का । उमा…

  • बेखबर जिंदगी | Kavita bekhabar zindagi

    बेखबर जिंदगी ( Bekhabar zindagi )   आंधी तूफां तम छाया है ईश्वर की कैसी माया है जाने क्या है होने वाला कैसा यह दौर आया है   धुआं धुआं हुई जिंदगी काले घने मेंघ छाए हैं रस्ता भूल रहा कोई बादल संकट के मंडराये हैं   मुश्किलों का दोर कठिन दिनोंदिन गहराता आया खुद…

  • वर्षा ऋतु | Varsha Ritu

    वर्षा ऋतु ( Varsha ritu )    रिमझिम फुहारों से दिल फिर खिलेंगे, मेघों के काँधे नभ हम उड़ेंगे। बात करेंगे उड़ती तितलियों से, भौंरों के होंठों से नगमें चुनेंगे। चिलचिलाती धूप से कितना जले थे, मिलकर बरखा से शिकायत करेंगे। पाकर उसे खेत -खलिहान सजते, आखिर उदर भी तो उससे भरेंगे। धरती का सारा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *