Maa ka Aanchal

मां का आंचल | Maa ka Aanchal

मां का आंचल 

( Maa ka aanchal ) 

( 2 )

मां का आंचल हर पल याद आता
मां का आंचल पल पल याद आता

आंचल की ओट में छिपा लेती मां
बचा लेती बुरी नज़र से याद आता

चेहरे के दाग़ नाक स़ाफ़ कर देती
पूंछ लेती आंखों के आंसू याद आता

जब रोता भूख के मारे बिल-बिला
तिल-मिला तोतला झिल-मिला याद आता

आंचल की भीनी भीगी महकी सुगंध सुहानी
नाक की नासा गंध सांसा याद आता

काजल का काला टीका लगाती गाल पर
नज़र नहीं लगे किसी की याद आता

मां का आंचल सहारा सब कुछ ‘कागा’
रंग रंगीला लाल पीला चमकिला याद आता

कवि साहित्यकार: डा. तरूण राय कागा

पूर्व विधायक

 

( 1 )

खुला आसमान
झलझलाती
दोपहरी धूप
उगल रही थी
आग,
असहज
तिलमिलाती
तापित
तपतपाती भू,
जिस पर
चलना था-
मुस्किल,
सरल था
कहना
कठिन था
चलना
नंगे पांव
भले हो
पेड़ का
छांव,
कोई तो थी
जिसकी आंचल
की छत
की छांव
नीचे परछाईं
पर रखना
पांव
सहज था
सरल था,
न धूप की धाह
न तपन की ताप
होकर निडर
चले जा रहे थे
बढ़े जा रहे थे
दो नन्हीं
बच्चियां
अंगुली के सहारे
बिना थके
बिना हारे
पथ पर
पग पर
हौसले से
इसलिए कि –
साथ में
मां थी
मां का आंचल था।

रचनाकार रामबृक्ष बहादुरपुरी

( अम्बेडकरनगर )

यह भी पढ़ें :-

मित्र वही | Hindi Poem on Mitra

Similar Posts

  • ताजमहल | Kavita Taj Mahal

    ताजमहल ( Taj Mahal ) बेगम मुमताज की याद में ताजमहल बनवाया। शाहजहां बादशाह ने दुनिया को प्रेम दिखाया।   आगरा में आकर देखो संगमरमर का महल। कलाकृतियां बेमिसाल प्रसिद्ध हो गया शहर।   प्रेम का प्रतीक हो गया सुंदर सा ताजमहल। पर्यटक स्थल बना जवां दिलों का कौतूहल।   सुंदर से नजारे सारे महकती…

  • पंचम नवरात्र | Pancham Navratra

    पंचम नवरात्र ( Pancham Navratra )    मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर पंचम नवरात्र अद्भुत विशेष, मां स्कंद माता परम दर्शन । पूजा अर्चना स्तुति शीर्षस्थ, ममतामयी स्नेहिल स्पर्शन । योग परिक्षेत्र निर्वहन भवानी, पुनीत सानिध्य सम अभिजागर । मां दुर्गे पंचम रूप, ममत्व अनूप महासागर ।। उर स्थिति विशुद्ध चैतन्य, साधना मार्ग…

  • डर के आगे जीत है (दोहे)

    डर के आगे जीत है (दोहे) **** (मंजूर के दोहे) ****** १) डर से हम डरते नहीं , ना इसकी पहचान। डराओ ना जग मुझको, मैं भी अब शैतान ।। २) डर कर जीया अभी तक,पकड़ लिया अब कान। जैसे को तैसा करूं,देख जगत हैरान।। ३) डरोना कभी किसी से,अक्ल से लो तुम काम। डराने…

  • मत प्रणय अनंत | Kavita Mat Pranay Anant

    मत प्रणय अनंत ( Mat Pranay Anant )   मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर लोकतंत्र नव यौवन अंगड़ाई, मतदाता उर भाव नवल । उत्सविक प्रभा परिवेश उत्संग, कामना राष्ट्र भविष्य मंगल । अंतःकरण स्वर करस्थ स्पंदन, प्रलोभ स्वार्थ विसार पर । मत प्रणय अनंत, ई वी एम को निहार कर ।।…

  • काश कि तुमने ये बताया होता | Prem ras kavita

     काश कि तुमने ये बताया होता  ( Kash ki tumne ye bataya hota )   काश कि तुमने ये बताया होता कि मैं क्यों दूर होता जा रहा हूँ तुमसे न कोई गिला-शिकवा फिर भी बातों का सिलसिला शुरू नहीं एक दिन, दो दिन,पाँच दिन,बीस दिन आखिर कब तक? ये तो बताया होता । हौले-हौले…

  • चंद्रघंटा | Kavita chandraghanta

    चंद्रघंटा ( Chandraghanta )   नवशक्ति नव दुर्गा मां, चंद्रघंटा मस्तक सोहे। अभयदान देने वाली, चंद्र रूप अति सुंदर मोहे।   दस भुजधारी सिंह सवारी, दुष्टों का संहार करे। सबके संकट हरने वाली, काज सारे सिद्ध करें।   बुद्धि दात्री वैभव दाता, उर आनंद मोद भरे। शक्तिस्वरूपा मात भवानी, साधक रणविजय धरे।   चमका दे…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *