Samay ki Jarurat

समय की जरूरत | Samay ki Jarurat

समय की जरूरत

( Samay ki jarurat )

 

जुड़ते हुए आपसी संबंधों मे
कभी कभी पारंपरिक बदलाव भी
जरूरी है….
समय की बदलती धारा मे
चुनाव अच्छाइयों पर होना चाहिए
न कि रूढ़िवादी सिद्धांतों पर…..

आज की स्वच्छंद जीवन शैली मे
उभरती इस नव सोच के साथ
तारतम्य बनाए रखना ही
शेष के लिए श्रेयस्कर है…

आपसी जिद्द या कठोरता
ले जाती है गंभीर परिणाम की ओर
ऐसे मे,योग्यता की परख और
समुचित विचारों की हो….

अब के माहौल मे
ऊंच नीच,अमीर गरीब आदि से
उठकर ही सोचना होगा
क्योंकि
वैसे भी,परिवार टूट ही रहे हैं…

सिद्धांत वहीं तक सफल है
जहां तक मान्यता हो
किंतु,स्वीकृति
योग्यता के आधार पर हो
यही समय की जरूरत भी है…

 

मोहन तिवारी

( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

मन मे भेद | Man per Kavita

Similar Posts

  • तृष्णा आकांक्षाओं का सागर | Akanksha par kavita

    तृष्णा आकांक्षाओं का सागर ( Trishna akankshaon ke sagar )    कामनाओं का ज्वार सा उठने लगा आकांक्षाओं का सागर ले रहा हिलोरे अभिलाषा विस्तार लेने लगी प्रतिफल मन की तृष्णा होने जो खत्म नहीं होती   कुछ पा लेने की इच्छा जैसे जागी कुछ करके समझने लगे बड़भागी तमन्नायें हंसी ख्वाब सा देखने लगी…

  • तुलसी पूजन दिवस | Tulsi Pujan Diwas

    तुलसी पूजन दिवस ( Tulsi pujan diwas )   तुलसी जी की महिमा न्यारी है पूजा पाठ व्रत उपासना, सदा शोभित शीर्ष स्थान । पुनीत पावन मंगल आभा, दुःख दर्द मूल अवसान । घर परिवार अनूप दर्शन कर, खिलती जीवन फुलवारी है । तुलसी जी की महिमा न्यारी है ।। भगवान विष्णु प्रिया बन, संपूर्ण…

  • राम विवाह | Ram vivah kavita

    राम विवाह ( Ram vivah : kavita )   टूट चुका धनुष शिव का तोड़े रामचंद्र अवतारी है सीताजी का हुआ स्वयंवर हर्षित दुनिया सारी है   देश देश से राजा आए दरबार भर गया सारा था धनुष उठा सके नहीं जो शिव शक्ति से भारी था   विश्वामित्र कहे राम से सब जनक राज…

  • पायल | Payal kavita

    पायल ( Payal )   कहीं सीमा का बंधन देखो कहीं रात अलबेली है पैरों की पायल है मेरी या जंजीर की बेडी है   रुके रुके कदमों से देखो अठखेली ये करती है रुनझुन रुनझुन करते करते सांझ सलोनी कटती है   छम छम करता बचपन बीता झनक झनक करते यौवन छनक छनक सी…

  • नदिया | Kavita Nadiya

    नदिया ( Nadiya )   नदिया बही जा रही धीरे धीरे दरिया की ओर बढ़ी जा रही धीरे धीरे लगी है भीड़ नहाने की देखो कोई डूब रहा कोई डूबा रहा देखो चली ये कैसी हवा धीरे धीरे जहर हि दवा बनी धीरे धीरे बचना नहीं है किसी को नदी से चली आ रही हकीकत…

  • एक शक्की पत्नी | Shakki patni par kavita

    एक शक्की पत्नी ( Ek shakki patni )    एक शक्की पत्नि अपने पति पर शक करने लगी, मन ही मन में उसके बारे में नई नई कहानी गढ़ने लगी। मेरा पति शाम को ऑफिस से देर से क्यों आता है ? शायद किसी लड़की के साथ गुलछर्रे उड़ाता है। छुट्टी के दिन भी क्यो…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *