संभव हो तो

संभव हो तो | Kavita Sambhav ho to

संभव हो तो

( Sambhav ho to )

 

संम्भव हो तो कुछ बातों पे, मेरे मन की करना।
सूर्ख रंग के परिधान पर तुम,कमरबन्द पहना।

 

लट घुघरालें एक छोड़ कर, जूडें को कस लेना,
लाल महावर भरी पैजनी,थम थम करके चलना।

 

काजल की रेखा कुछ ऐसी, जैसी लगे कटारी।
बिदिया चमकें ऐसे जिससे, नजर न जाए टारी।

 

चंचल चितवन रम्भा जैसी, चले चाल सुकुमारी,
यौवन भर के छलके जैसे,लगे तिलोत्तमा नारी।

 

जूही के गजरे से शोभित, केशु कामनी काया।
रंग सुनहरा ऐसे लागे, धूप की पहली छाया।

 

मधुवन में माद्कता भर दे, अंग रंग भर माया,
वाम अंग हुंकार बसों हे, प्रीती प्रिया मन भाया।

 

कवि शेर सिंह हुंकार

देवरिया ( उत्तर प्रदेश )

यह भी पढ़ें : –

हे गगन के चन्द्रमा | Kavita

Similar Posts

  • भावना | Bhavna

    भावना ( Bhavna )    भावनाएं ही मूल हैं जीवन की सार्थकता मे आपसी संबंधों का जुड़ाव लगाव,प्रेम,द्वेष ,ईर्ष्या,नफरत सभिक्रियाओं का उधमस्थल भावनाएं ही तो हैं …. भावना की मधुरता मे जहां रिश्ते फलते फूलते और पल्लवित होते हैं, वहीं मारी हुई भावनाएं इंसान को दानावपन की और अग्रसित करती हैं….. भावनाएं बंधन भी हैं…

  • छूकर मेरे मन को | Geet chukar mere man ko

    छूकर मेरे मन को ( Chukar mere man ko )   छूकर मेरे मन को हलचल मचा दी रे। आया सुहाना मंजर  प्रीत जगा  दी रे।   भावों का भंवर उमड़ा गीत तेरे प्यार के। मीठे मीठे शब्द सुरीले प्रेम के इजहार के।   खुशियों के खजाने खुले दिल के बजे तार। संगीत साज सजे…

  • हरियाली जमीं | Hariyali Jameen

    हरियाली जमीं ( Hariyali Jameen )    कहीं हरियाली कहीं बंजर जमीं रहती है मेरे यार ज़ब बारिश अपनी बूँद जमीं रखती है है कौन खुशनुमा इस गर्दीशे जहाँ में जिसपर उसकी माँ की हरपल नजर रहती है कोई घर से दूर रहकर भी सुकूँ पाता है किसी को अपनों के सँग भी कमी रहती…

  • अंतिम यात्रा | Kavita antim yatra

    अंतिम यात्रा ( Antim yatra )     जीवन की प्रचंड धूप में मनुज तपता रहा दिन रात नयन कितने स्वप्न देखे कितनी शामें कितने प्रभात   भाग दौड़ भरी जिंदगी में बढ़ता रहा वो निष्काम चलता रहा मुसाफिर सा अटल पथिक अविराम   जीवन सफर में उतार-चढ़ाव सुख-दुख के मेले हंसते-हंसते जीवन बिता आज…

  • पुराने प्रेम से दुबारा प्यार नहीं हो सकता

    पुराने प्रेम से दुबारा प्यार नहीं हो सकता बुरी तरह वही तोड़ते हैं , जो अच्छी तरह जानते है ! लाख करो खिदमत , दिल से बेवफा ही मानते हैं ! बेवफा से प्यार, वफादार से तकरार , समय का मार , गिरेबान पर वार फलता नहीं …….! कभी किसी ने कहा था मुझे ,…

  • शैतान चूहे | Bal Sahitya

    शैतान चूहे ( Shaitan choohe  )   चूहें होते हैं बड़े ही शैतान चीं-चीं चूँ-चूँ कर शोर मचाते इधर-उधर उछल-कूद कर हरदम करते सबको परेशान । छोटे-छोटे हाथ पैरों वाले नुकीले धारदार दाँतों वाले बहुत कम बालों वाली इनकी मूँछ सपोले जैसी छरहरी होती पूँछ । वैसे तो गहरे बिलों में होता इनका घर पर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *