संभावना | Sambhavna

संभावना

( Sambhavna )

 

उम्मीदों का चिराग हर वक्त जलाए रखिए
जीवन मे संभावनाएं कभी खत्म नहीं होती

माना की चमकता है दिन का ही उजाला
तो क्या चांदनी से भी रोशनी नही होती

आज ही तो जीवन का आखिरी दिन नही
क्या बुझते दीप मे भी भभक नही होती

पता नही गहराई मे छिपा खजाना कहां है
क्या एक और कोशिश ही अंतिम नही होती

चलते रहिए लक्ष्य मे दृढ़ता लिए हरदम
क्या अगले मोड़ पर ही दूरी खत्म नहीं होती

कायम रहती है हर पल जीत की संभावना
संभावनाओं की तिजोरी खाली नही होती

 

मोहन तिवारी

 ( मुंबई )

यह भी पढ़ें :-

https://thesahitya.com/dekh-liye-bahut/

Similar Posts

  • एक्स रे और फोटो | X-Rays aur Photos

    एक्स रे और फोटो ( X-rays aur photos )   सुंदर छवि आकर्षक मोहक मन को लगती प्यारी। एक एक्स रे बतला देता देह भीतर की हो बीमारी। अंतर्मन में छुपे राज को अब जान नहीं कोई पाया। क्या फोटो क्या करें एक्स-रे प्रभु कैसी तेरी माया। छल कपट मद लोभ भर गया घट घट…

  • मैं | Main

    मैं ( Main )    टूटे हुए दिल की दास्तान हूं मैं उजड़े हुए चमन का बागबान हूं मैं खिले तो फुल मगर , सब बिखर गए खड़ा पतझड़ सा ,नादान रह गया हूं मैं चले तो थे सांस मिलकर कई लोग रह गया तन्हा छूटा हुआ कारवां हूं मैं बट गई मंजिले भी उनकी…

  • कब बरसी सवनवाँ | कजरी

    कब बरसी सवनवाँ टप-टप चुवेला पसीनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। लुहिया के चलले से सूखेला कजरवा, ऊपरा से नीचवाँ कब बरसी बदरवा। गरमी से आवें न पजरवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। टप-टप चुवेला पसीनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। ताल-तलइया,नदिया,पोखरी सुखैलीं, अपने बलम के हम गोनरी सुतऊलीं। चिरई जुड़ाई कब खोंतनवाँ, हाय, कब बरसी सवनवाँ। टप-टप…

  • नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस

    नवरात्रि पर्व ( अश्विन ) पंचम दिवस भुवाल माता के गीत सब गाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का सब ध्यान लगाओनवरात्रि पर्व आया है – 2भुवाल माता का स्मरण हमे पावन बना देगी ।कर्म का मैल भव भव का , हमारे मिटा देगी ।ज्ञान गंगा से सब नहाओनवरात्रि पर्व आया है – 2आत्मा…

  • प्राण पखेरू उड़ जाना है | Kavita pran pakheru

    प्राण पखेरू उड़ जाना है ( Pran pakheru ud jana hai )   प्राण पखेरू उड़ जाना है पिंजरा खाली कर जाना हैl रिश्ते नाते पति और बेटा बंधन तोड़ चले जाना है l कसमे वादे ईमान वफा पीछे सब रह जाना हैl मिट्टी का बना यह पुतला मिट्टी में मिल जाना हैl द्वेष भावना…

  • Kavita | जय मां कालरात्रि

    जय मां कालरात्रि ( Jay Maa Kalratri )   कालरात्रि रूप में करती मां दुष्टों का संहार विकराल रूप माता का दैविक शक्ति अपार   खड्ग खप्पर हाथ में ले त्रिशूल भाला शमशीर रक्तबीज  संहारिणी  हरति जन जन की पीर   कालरात्रि  कालीका  रणचंडी  शक्ति रूप साधक पर करती कृपा धरकर रूप अनूप   प्रेत…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *