Sanatan dharm par kavita

सनातन धर्म | Sanatan dharm par kavita

सनातन धर्म 

( Sanatan dharm )

 

आज गर्व करों, कि हम हिन्दू है,
जिसका आदि है, ना कोई अन्त।
धर्म रक्षक और, सनातनी जो है,
इसमें ज्ञान के है, दो पवित्र ग्रंथ।।

 

यह सनातन धर्म है, बहुत प्यारा,
रामायण गीता पढ़ते, वृज बाला।
श्री राम के नाम में, बहुत सहारा,
शाश्वत / हमेशा बनें रहने वाला।।

 

जीभ जिसका, श्रीराम को रटता,
हर श्वास राम नाम, जो भजता।
काल भी उसका, नहीं बिगाड़ता,
तकदीर उसका, बदल हीं जाता।।

 

बुराईयाँ अपनें, दिल से निकालो,
राक्षस रुपी रावण, मार भगाओ।
हम जन्म जन्म से, राम के भक्त,
श्री राम निभाऐ, मर्यादा हर वक्त।।

 

हम बात करतें, सनातन धर्म की,
मक़सद यह, जिज्ञासा भरने की।
सब रामायण का, अनुसरण करें,
जय श्री राम का नारा,लगाते रहें।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • ठंड से कांप रहा | Sardi Par Kavita

    ठंड से कांप रहा ( Thand se kaanp raha )    कोई चादर से बाहर नंगे बदन आज भी है। स्वार्थ तज दो करो भला शुभ काज भी है। ठंडक से कांप रहा कोई क्या ये अंदाज भी है। ठिठुर रहा सड़क पर कोई सर्द से आज भी है। कोहरा ओस का आलम छाया शीतलहर…

  • जीवन तरंगिणी : ( दिकु के प्रति प्रेम के भाव )

    जीवन तरंगिणी ( Jeevan tarangini ) जीवन की इस तरंगिणी में, तेरे साथ बहता हूँ,हर लहर में तेरा नाम लेकर मैं खुद को ढूंढता हूँ।तेरे बिना भी दिल की धड़कनों में तू ही बसी रहती है,बस एक तेरे वजूद से ही तो मेरी दुनिया चलती है। हर ख्वाब में तेरे संग होने का एहसास पाता…

  • सावन मनभावन | Sawan Manbhavan

    सावन मनभावन ( Savan Manbhavan ) झूम झूम के सावन आया, घूम-घूम के खुशियां लाया। झन~झन करे झंकार , आवारा बदरा बरसाया। घन-घन गरजती बौछारें धूम धड़का कर धमकाए l गर्जन-तर्जन करे दामिनी, पुलक-पुलक पुलकाए l चढ़ गई मौज बदरा को, तो नदिया भर-भर लाये। नाले-डबरे सारे भर गए, गली में पानी बहता जाए l…

  • कैसा गणतंत्र | Kaisa Gantantra

    कैसा गणतंत्र ? किसका गणतंत्र ?   जिस देश में , आज भी, संतुलित आहार तो दूर , करोड़ों लोग भूख से, तड़प कर दम तोड़ देते हो, किसान आत्महत्या, करने को मजबूर हो, युवा उच्च शिक्षित होते हुए भी दर-दर भटकने को मजबूर हो, दिन-रात काम करने के बावजूद करोड़ लोग फुटपाथ पर, सोने…

  • टूटे हुए सपने | Toote hue Sapne

    टूटे हुए सपने ( Toote hue sapne )   तोड़ता भी रहा जोड़ता भी रहा टूटे सपनों को मैं रात भर खुली आंख जब सहर हुई टुकड़े ही टुकड़े थे बचे सामने उम्र भीं काबिल न थी जोड़ पाने में बहत्तर छेदों की गुदड़ी थी मिली सिल सिल कर भी सिलते रहे जर्जर दीवारें भी…

  • खोज | Poem khoj

    खोज ( Khoj )   जिस सूरत को खोजने,दर दर भटके पाँव । किन्तु नहीं पाया उसे,कहीं किसी भी ठाँव ।।   शहर गाँव में हरतरफ, देख लिया सबओर । जाने पहचाने सभी ,पाया ओर न छोर ।।   चहल पहल का हरजगह,था विस्तृत संसार । शायद कोई बता दे , मेरा वांछित द्वार ।।…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *