Sankranti kavita

संक्रांति | Sankranti kavita

संक्रांति

( Sankranti )

 

 

उत्तरायण भी कहे सूर्य मकर राशि में

पर्व मकर संक्रांति दिवस दान पुण्य का

 

तिल गुड़ बांट बांट बोले मीठा मीठा बोल

पुण्य भरा काज करो शुभ दिवस आज का

 

पूजा वंदना कर लो तीर्थों का फल मिलता

आशीष मात-पिता का वरदान उन्नति का

 

पावन गंगा स्नान का शुभ दिवस आया है

दीन हीन सेवा कर प्रसाद पाये हरि का

 

संक्रांति का पर्व है उमंग उल्लास भरा

दुनिया में हर्ष भरा महापर्व पतंगों का

 

नभ में पतंगे उड़े बलखाती इठलाती

संदेशा देती हमको सोच ऊंची उड़ान का

 

तिल के लड्डू दान में सबको बांटो घेवर

सद्भाव प्रेम भरा त्योहार है खुशियों का

 

सौभाग्य प्रतीक बांटे नारियां श्रद्धा प्रेम से

आस्था विश्वास भरा पर्व यह संक्रांति का

   ?

कवि : रमाकांत सोनी

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

बेटा | Beta kavita

 

Similar Posts

  • सच्चाई की ताकत

    सच्चाई की ताकत ***** मैं सच कहता रहूंगा ज़ालिम! चाहे उतार लो- मेरी चमड़ी खिंचवा लो मेरे नख होउंगा नहीं टस से मस? मजबूत हैं मेरे इरादे चाहे जितना जोर लगा लें पीछे नहीं हटूंगा सच कहता हूं कहता ही रहूंगा। जुल्म के आगे तेरे नहीं मैं झुकूंगा मरते दम तक सच ही कहूंगा। मरने…

  • होली प्रेम | Holi Prem

    होली प्रेम ( Holi Prem )   महक उठा फिर से टेशू, फूलों से अपने प्रिय लाल ! फागुन में उड़ने लगा फिर प्रेम से बने रंग का गुलाल ।। जब पिचकारी मोहे पिया ने मारी रंग डारी मोहे सभी रंगों से सारी, रगड़ रगड़ मोहे ऐसे रंग लगाया निकल गई थकन,सारी बीमारी ।। मचाया…

  • भोर की किरण | Kavita

    भोर की किरण ( Bhor ki kiran )   भोर की पहली किरण उर चेतना का भाव है उषा का उजाला जग में रवि तेज का प्रभाव है   आशाओं की जोत जगाती अंधकार हरती जग का जीने की राह दिखाकर उजियारा करती मन का   कर्मवीरों की प्रेरणा हौसलों की उड़ान है योद्धाओं की…

  • प्रेयसी सी लगती मधुशाला

    प्रेयसी सी लगती मधुशाला   दुःख कष्ट पीड़ा संग, परम मैत्री अनुभूति । असफलता बिंदु पर , नवल प्रेरणा ज्योति । सघन तिमिर हरण कर , फैलाती अंतर उजाला । प्रेयसी सी लगती मधुशाला ।। तन मन पट नव चेतना, उत्साह उमंग अपार । अपनत्व सा मृदुल स्पर्श , अंतर्द्वन्द अवसानित धार । अदम्य हौसली…

  • आज भी बेटियाँ | Kavita Aaj Bhi Betiyan

    आज भी बेटियाँ ( Aaj Bhi Betiyan )   सिल बट्टा घिसती है, खुद उसमे पिसती है, बूँद बूँद सी रिसती है, मगर फिर भी हँसती, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में….!! नाज़ो से पलती है, चूल्हे में जलती है, मनचाही ढलती है, फिर भी ये खलती है, आज भी बेटियाँ गाँव शहर में ….!!…

  • हिन्दुस्तान को जगाओ | Kavita Hindustan ko Jagao

    हिन्दुस्तान को जगाओ ( Hindustan ko Jagao ) हम कुम्भ की भाँति सो रहे हैं, बाहरी आकर हमें टटोल रहे हैं, हम खुशी का सपना देख रहे हैं, बाहरी कारोबार को बटोर रहे हैं, हम हिन्दू हिन्दी में खुश हो रहे हैं! बाहरी हिन्दुस्तान को लपेट रहे हैं। हम मात्र दो बच्चों में बस कर…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *