Sardar Vallabh Bhai Patel Par Kavita

सरदार वल्लभ भाई पटेल | Sardar Vallabh Bhai Patel Par Kavita

सरदार वल्लभ भाई पटेल

( Sardar Vallabh Bhai Patel )

 

स्वाभिमानी भाल दमकता अदम्य साहस भरपूर।
राष्ट्रदीप जोत ज्योत जला देश प्रेम में रहते चूर।

 

एकता का सूत्र पिरोकर मातृभूमि से प्यार किया।
लौहपुरुष सच्चे सपूत तन मन धन सब वार दिया।

 

अखंड भारत निर्माता दूरदर्शी उच्च विचारधारा।
क्रांतिकाल कर्मठ योद्धा वल्लभभाई पटेल प्यारा।

 

सद्भाव प्रेम की धारा में आप देश प्रेम दीवाने हो।
फूलों की महकती बगिया सरदार बड़े सुहाने हो।

 

नीति नियंता प्रबल बुद्धि विवेक ज्ञान के सागर।
संघर्षों में रहे सदा देशहित ही जीवन की गागर।

 

जोश जज्बा हौसलों की धुन में रहते मतवाले।
महा समर के सच्चे योद्धा राष्ट्रदीप हे रखवाले।

 

 

रचनाकार : रमाकांत सोनी सुदर्शन

नवलगढ़ जिला झुंझुनू

( राजस्थान )

यह भी पढ़ें :-

भैया दूज | Bhaiya Dooj Geet

Similar Posts

  • बचपन का प्यार

    बचपन का प्यार जब मैं 8 साल का था तब मुझे पहली बार प्यार हुआ।उसने मुझको मैंने उसको देखा आँखों से इकरार हुआ। बचपन में तब मैं कितना भोला कितना नादां था,इसे प्यार कहते हैं यह भी नहीं समझता था। मैं अपनी चॉकलेट उसको खाने को देता,उसकी झूठी पेस्ट्री भी बड़े शौक से लेता। उसकी…

  • ️️आओ गणेश जी️ | Aao Ganesh Ji

    ️ आओ गणेश जी  ( Aao Ganesh Ji )   –>आओ मेरे गणराजा………..|| 1.आओ मेरे महराज गजानन, स्वागत है अभिनन्दन है | ऋद्धि-सिद्धि को साथ मे लाना, उनका भी सत-बन्दन है | सालों से तुम अपने भक्तों के, दूर दुखों को करते हो | निर्बल और पीडित भक्तों की, पीडा को तुम हरते हो |…

  • चांद तू जल्दी आना | Karwa Chauth Special

    चांद तू जल्दी आना ( Chand tu jaldi aana : Karwa Chauth Special )   चांद तुम जल्दी आना रस सुधा बरसाना धवल चांदनी प्यारी चांद लगे सुहाना   सोलह सिंगार गोरी प्रीत की बांधती डोरी पावन चौथ का व्रत प्यार पिया का पाना   खुशियों से भर देना आशीष अपार देना जिंदगी में भरो…

  • यही सच्चाई है जिंदगी की

    यही सच्चाई है जिंदगी की ———-&&——   कभी दुखों का सैलाब तो  कभी खुशियों की बारिश है जिंदगी  कभी मां-बाप की डांट फटकार, तो कभी लाड ,प्यार का एहसास है जिंदगी कभी भाई बहन का झगड़ना तो कभी प्यार ,हंसी-खुशी है ज़िंदगी, कभी समाज की आलोचनाएं तो कभी मिली प्रोत्साहन है जिंदगी, कभी लोगों से…

  • Hindi Kavita| Hindi Poem | Hindi Poetry आज के बच्चे

    आज के बच्चे ( Aaj Ke Bache ) आज के बच्चे बड़े चालाक करने लगे मोबाइल लॉक खाने पीने में होशियार रोवे  जैसे रोए सियार मांगे बाप से रोज ए पैसा बोले बात पुरानिया जैसा पापा  के पेंट से टॉफी खोजें नहीं मिले तो फाड़े मोजे खाए आम अनार और केला देखे घूम -घूम कर…

  • सावन आया | Sawan Aaya

    सावन आया  नयी चेतना  नयी जाग्रत  अंतर्मन में  नया भाव कुछ  मन को भाया, गूॅंज उठे स्वर झूॅंम उठे वन प्रकृति ने भी  नव मधुरस का  पान कराया, लतिकाएं तरु आलिंगन कर  लिपट लिपट कर  नतमस्तक  साभार जताया, रिमझिम रिमझिम  बूॅंदें जल की  छोड़ गगन को  उतर धरा पर  उपवन का  संसार बसाया, स्पर्श प्रेम…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *