Poem On Sardar Vallabh Bhai Patel

सरदार वल्लभ पटेल जयंती और इंदिरा गांधी पुण्य तिथि पर विशेष

सरदार वल्लभ पटेल जयंती और इंदिरा गांधी पुण्य तिथि पर कुछ पंक्तियां

 

द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद धरा अति आह्लाद

सरदार पटेल इंदिरा जीवन,
अद्भुत अनुपम व विशेष ।
राष्ट्र निर्माण एकता अभिवंदन,
रमा रज रज खुशियां अधिशेष ।
इक्कतीस अक्टूबर अनूप दिवस,
एक्य जयंती द्विज पुण्यता याद ।
द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

वल्लभ भाई प्रथम गृहमंत्री सह,
उप प्रधानमंत्री पद सुशोभित ।
एक मात्र महिला शक्ति प्रियदर्शिनी,
लोकतंत्र शीर्ष सिंहासन शोहित ।
पटेल अहम योगदान एकीकरण,
राष्ट्रीयकरण इंदिरा प्रदत्त प्रसाद ।
द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

खेड़ा बारडोली आंदोलन,
सरदार अग्र ऊर्जस्वित कदम ।
बांग्लादेश रचना पाक युद्ध,
अशांत स्थिति इंदिरा प्रक्रम ।
किसान हिताय दोऊ व्यक्तित्व,
स्वर्णिम इतिहास तथ्य निर्विवाद ।
द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद धरा अति आह्लाद ।।

अखंड हिंद स्वप्न सरदार पटेल,
देशी रियासत महाविलय।
सामाजिक न्याय समानता पथ,
इंदिरा नीति राष्ट्र समृद्ध निलय ।
गणराज्य संस्थापक पिता पटेल,
इंदिरा गुटनिरपेक्ष दृढ़ सिद्धांत प्रतिपाद ।
द्वि विभूति लौह उपमा, हिंद धरा अति आह्लाद।।

 

महेन्द्र कुमार

नवलगढ़ (राजस्थान)

यह भी पढ़ें :-

उर तृषा सदा तृप्त | Sada Tript

 

Similar Posts

  • राधेश विकास की कविताएँ | Radhesh Vikas Poetry

    खेल चलो एक खेल मिलकर खेलते हैं। जिसमें प्रतिद्वन्दी कोई नहीं होगा, न किसी को ललकारना ही है। न किसी की मर्यादा रखनी है, क्यों कि मर्यादा है ही नहीं फिर ताख पर भी रखने की जरूरत क्या? ये लोगबाग बिलावजह चिल्ल पों कर रहे है, अब इनको कौन बताये कि हमारे पाजामे में खुद…

  • जाति है कि जाती नहीं | Jati Pratha par Kavita

    जाति है कि जाती नहीं ( Jati hai ki jaati nahin )    कई सारी ऐसी जातिया है जो यह जाती ही नही, खुशियों के पलों को ये कभी आनें देती ही नही। काश्मीर से लेकर घूम लो चाहें तुम कन्याकुमारी, मंज़िल पर हमको अपनी पहुंचने देती ही नही।। सबसे पहले पूछते है कौन जाती…

  • मेरे खुदा | Poem Mere Khuda

    मेरे खुदा ( Mere Khuda )    सुन मेरे खुदा सुन मेरे मौला मेरे परवर दिगार। सारी दुनिया के रखवाले सारे जग के करतार। दीनबंधु दुखहर्ता हे भक्तों के स्वामी प्रतिपाल। खुशियों के दीप जला मौला कर दे मालामाल। चराचर स्वामी सुन ले ईश्वर अंतर्यामी सुन ले। शरण पड़ा हूं तेरी प्रभु फरियाद जुबानी सुन…

  • आजादी के तराने | Azadi ke tarane kavita

    आजादी के तराने ( Azadi ke tarane )     क्रांतिकाल में लड़ी वीरों ने आजादी की लड़ाई थी भारत माता के चरणों में प्राणों की भेंट चढ़ाई थी   हंसते-हंसते झूल गये फांसी के फंदे चूमे थे आजादी के परवाने बस देश प्रेम को झूमे थे   रणभूमि में कूद पड़े रणवीर जौहर दिखलाने…

  • कृत्रिम बुद्धिमत्ता | Kritrim Buddhimatta

    कृत्रिम बुद्धिमत्ता ( Kritrim buddhimatta )  जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ वर्तमान विज्ञान प्रगति प्रयास, मनुज दिव्यता प्रतिस्थापन । यंत्रवत परिवर्तन उपमा, तीव्रता शुद्धता कार्य संपादन । लघु काल लाभ आधिक्य, सकारात्मक प्रयोग मानव हितार्थ । जानें कृत्रिम बुद्धिमता का यथार्थ ।। जॉन मैकार्थी प्रतिपादक , उन्नीस सौ छप्पन अमेरिका । स्वदेश प्रणेता राज रेड्डी,…

  • जड़न घड़न

    जड़न घड़न कोई पूत कोई दौलत मांगेकोई रुतबा और शौहरत मांगेकोई दुनिया से न्यारी प्यारीबेहद हसीन औरत मांगे कोई राजपाट का इच्छुक हैकोई ठाट-बाट का इच्छुक हैकोई मस्त मसनदों गद्दों मेंकोई एक खाट का इच्छुक है कोई आशिक़ मस्त बहारों काकोई आशिक़ चाँद-सितारों काकोई मगन फ़क़ीरी में रहताकोई आशिक़ है भण्ड़ारों का लेकिन कोई ये…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *