Ram Ram

सत्य राम कहॉं से लाऊँ?

सत्य राम कहॉं से लाऊँ?

दशानन रावण का अहम् हुंकार ,
विजय से पराजय जाता है हार,
पर यह तो त्रेतायुग की कहानी,
कलयुग रावणों का ही है संसार ।

दुष्कर्म,विवाद,द्वेष,दम्भ,दिखावट,
ढूँढती कहाँ हैं राम, कहाँ है केवट?
छल-कलह,दगेबाज,कपटी-व्यापार,
अन्याय,अत्याचार,अनादर, बनावट।

प्रत्येक साल विजयादशमी है आती,
नई ऊर्जा जन-जनार्दन में है भरती,
नौ दिन आदिशक्ति देवी नवरात्र पर्व,
रामलीला प्रदर्शन हर्षोल्लासित करती।

प्रशंसा से पेपर के मुख्य पृष्ठ भरता,
असत्य जलाने का है स्वांग रचता।
दुनिया का भोगी, जिस्म का लोभी,
राम क्या, रावण भी नहीं है बनता ?

दुराचारी रावण का अंत करने हेतु,
सत्य सदाचारी राम कहाँ से लाऊँ?
पग-पग पर भ्रष्टाचार सोने की लंका,
किस भक्त हनुमत पूँछ से कैसे जलाऊँ?

दशहरा में रावण जलाया जाता है,
पर सच, क्या रावण जल जाता है ??
रावण जलाते, स्वयं दम्भी रावण,
राक्षस,राम बनने का स्वांग रचाता है ।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • रिश्ते-आम कह दूॅ क्या?

    रिश्ते-आम कह दूॅ क्या? सुनहरी याद को जाम कह दूँ क्या? इस ह्दय को शमशान कह दूँ क्या ।।1। अब प्रतीक्षा सीमा से ज्यादा हो गई, अवतार कल्कि समान कह दूँ क्या ।।2। रोग पुराना होकर भी पुराना कहाँ? दवा तारीफ की सरेआम कह दूँ क्या ।।3। रास्ते भी मंजिल से खूबसूरत बन जाते, प्रेमी…

  • तिनकों के उस गछी महल में | Hindi poem

    तिनकों के उस गछी महल में  ( Tinkon ke us gachi mahal mein )   सुबह एक दिन अपने घर में छत के एक अलग कोने में एक घोंसला सजा सलोना तिनकों के ताने बाने में   मां की ममता का न्योछावर देखा मानो रसखानों में, मां लाती चुग चुग कर दाना बिखरे फैले मैदानों…

  • जीवन की रफ्तार है बेटी | Jeevan ki Raftaar Hai Beti

    जीवन की रफ्तार है बेटी ( Jeevan ki Raftaar Hai Beti ) बाबा के बीमार मन काउपचार ..माँ के दिल की धड़कनजीवन की रफ्तार है बेटीजीवन की रफ्तार है बेटीशांत समंदर हैसमय पड़ने परम्यान से निकलती हुई तलवार है बेटीरानी दुर्गावती ,पद्मावती , लक्ष्मीबाई का स्वप्न साकार हैं बेटी..कलम की आवाज हैसाहित्यकार, कलमकार, अभिनेता राजनेता…

  • डूंडलोद अष्ट विनायक धाम | Dundlod Ashta Vinayak Dham

    डूंडलोद अष्ट विनायक धाम ( Dundlod Ashta Vinayak Dham )   डूंडलोद अष्ट विनायक धाम,अद्भुत अनुपम व विशेष वीर प्रसूता धरा शेखावाटी, डूंडलोद शोभित विनायक धाम। अष्ट विनायक एक्य दर्शन, हिंद राष्ट्र सौम्य एकमात्र नाम । धर्म आस्था परम केंद्र गणपति कृपा वृष्टि अशेष । डूंडलोद अष्ट विनायक धाम, अद्भुत अनुपम व विशेष ।। अनु…

  • खुदीराम बोस | Khudiram Bose

    खुदीराम बोस भारत का जयघोष..बेबाक शब्दों का उदघोष..मनाया बचपन में ही फाँसी का जल्लोष..खुदीराम बोस…खुदीराम बोस…भारत की रक्षा का प्रणतेज पवन वायू का था प्रकंपनपाषाण थाथा वह तीर भाले का निशानस्वतंत्रता संग्राम कास्वतंत्र आकाश..विदेशियों का कालइस नाबालिग युवक ने कर दिए थे ब्रिटिश साम्राज्य के हाल..सीने पर अपने झेले वारगुलामी के ऊपर किया कड़ा प्रहारभारत…

  • हनुमान जयन्ती

    हनुमान जयन्ती शांति,गीत,श्रद्धा,समर्पणआदि गरिमामय जीवनऔर व्यक्तित्व सेधर्म का सुंदर समन्वयज्ञान सागर लहराने वालेआनंद के लोक में ले जाने वालेक़लम के कृति रत्न समुद्दभूतहनुमान जी को मेरा भावोंसे वंदन -अभिनंदन !शत- शत नमन ! प्रणाम !जो ज्ञाता है वहस्वयं अज्ञात है ।अज्ञात को ज्ञात करनेका प्रयत्न होना चाहिएविभिन्न माध्यमों के द्वाराक्योंकि आत्मा को भी अपनासही से…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *