Tumhara Jawab Nahi

तुम्हारा जवाब नहीं | Tumhara Jawab Nahi

तुम्हारा जवाब नहीं

( Tumhara jawab nahi )

तुम देखते गए,
सम्मान से, प्यार से,
इकरार से,जॉ निसार से।
अनिमेष आंखों से,
कुछ ढूँढ रहे थे, या…!
डूबना चाह रहे थे?
लालटेन की धीमी,
लौ में तुमने देखा,
एक हसीन प्यार
की अलौकिक रेखा,
तुम देखते जा रहे थे,
अनमने होते जा रहे थे,
चुपके-चुपके छुपकर,
देख लेते रुककर ।
तुम्हारा जवाब नहीं,
तेरे सिवा कोई ख्याल नहीं।
प्रभात पहली किरण सी,
सांझ सुहानी प्रहर सी,
भोली मनोहर सुशील लगी,
“कोई तुमको अतिसुन्दर लगी।”
बाद बताया तुमने उससे,
जब दिल लगे थे मिलने,
कभी नहीं जाना जिन्दगी से,
मांगता हूँ तुम्हें बंदगी से,
मिन्नत करते थे चांदनी से ।
तुम नासमझ हो, मासूम हो,
पवित्र मस्त दुनिया में,अफलातून हो ।
इशारे समझ जाती अल्फाज नहीं,
तुलना करूँ क्या, तेरा कोई साज नहीं।
तुम रूह बन गई, खूबसूरत एहसास,
मगन रहता प्रेम भी, रहती जब पास।
कुछ लिखता पर शब्द नहीं तैयार हो रहे
तुम्ही से दिन-रात और मौसम बहार हो रहे।
तुम, तुम हो तुमसा कोई हो ही नहीं सकता,
दिल तेरे सिवा किसी के लिए धड़क नहीं सकता।।

प्रतिभा पाण्डेय “प्रति”
चेन्नई

यह भी पढ़ें :-

Similar Posts

  • सुनामी | Tsunami

    सुनामी ( Tsunami )    किसी दिन विशेष पर आ जाती है सुनामी शुभ कामनाओं की उस दिन के गुजरते ही मर जाती हैं भावनाएं सारी कामनाओं की रह जाता है शेष शून्य रोज की तरह जल जाते हैं दीए हजारों हर चौखट पर बस जल नही पाता दीप एक हृदय मे प्रेम और मानवता…

  • जल बिन | Kavita

    जल बिन ( Jal Bin )   इकदिन समंदर भी सूख जाएगा व्यर्थ पानी बहाया जा रहा  घर-घर लगाकर समरसेबुल व्यर्थ पानी बहाया जा रहा    जहां थी जरूरत सभी को इक गिलास पानी की वहां चलाकर समरसेबुल व्यर्थ पानी बहाया जा रहा   पानी का कीमत इक दिन जाकर मैं मछलियों से पूछा, वो…

  • हुड़दंग मचा होली में | Holi ke Hurdang par Kavita

    हुड़दंग मचा होली में  ( Hurdang macha Holi mein )    हुड़दंग मचा हैं होली में देखो मस्ती की डोली में मस्त मगन हमजोली में किशोर सारे डोल रहे हैं, भंग चढ़ी हैं इस होली में उड़ रहा है अबीर गुलाल ढोल का अपना सुरताल मचा हुआ, गजब धमाल खुशियों के रंगों से रंगी होली…

  • शादी में दावत | Kavita Shadi me Dawat

    शादी में दावत ( Shadi me Dawat ) शादी हो बेटा बेटी की दावत खाएं हम सब खर्च हो मां-बाप का मजा उड़ाएं हम सब शादी का निमंत्रण आते ही देखें तारीख प्रतिभोज फिर मन में आता ख्याल अब तो व्यंजनों की होगी मौज तरह-तरह के पकवान रखे वहां फिर भी आंखें ढूंढे और नये…

  • प्रीत की डोर | Preet ki Dor

    प्रीत की डोर ( Preet ki dor )    प्रीत की डोर लाई, हंसती मुस्काती बहना आई। कलाई पर बांधे राखी, सदा खुश रहो मेरे भाई। सावन की रुत आई, चुनर ओढ़ धरा गुस्काई। रेशम की डोर बहना, राखी थाल सजाकर लाई। अक्षत चंदन रोली, मस्तक तिलक लगाई। हाथों में बांधे राखी, संग श्रीफल और…

  • छलकती जवानी | Kavita Chalakti jawani

    छलकती जवानी ( Chalakti jawani )    जुल्फों में खोने के दिन देखो आए, निगाहों से पीने के दिन देखो आए। छलकती जवानी पे दिल उसका आया, छूकर बदन मेरा दिल वो चुराया। सुलगती अगन को कैसे दबाएँ, निगाहों से पीने के दिन देखो आए, जुल्फों में खोने के दिन देखो आए। मेरी जिन्दगी का…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *