तिनकों के उस गाछी महल में 

तिनकों के उस गछी महल में | Hindi poem

तिनकों के उस गछी महल में 

( Tinkon ke us gachi mahal mein )

 

सुबह एक दिन अपने घर में

छत के एक अलग कोने में

एक घोंसला सजा सलोना

तिनकों के ताने बाने में

 

मां की ममता का न्योछावर

देखा मानो रसखानों में,

मां लाती चुग चुग कर दाना

बिखरे फैले मैदानों में

 

चीं चीं करते चोंच खोलते

खाने को वे उन दानों को

पाल रही थी क्या एक मां

निज स्वार्थ हेतु नन्हीं जानों को?

 

स्वार्थ कहूं कि प्यार कहूं!

या ममता भरा दुलार कहूं!

उस ममता में स्वारथ कैसा?

कैसे यह स्वीकार करुं!

 

मां की सेवा को देखा हूं

ममता भरी प्राणों में

ममता की कोई मोल नही है

पशु पक्षी इंसानों में

 

नन्हा सा वह तिनके भीतर

तिनका ही जिनका संसार

सीख लिया था मां से अपने

तनिक तनिक पूरा संस्कार

 

नन्हा नन्हा रहा कहां अब

जीवन के उन सीखों में

प्रकृति भर देती है सबमें

ज्ञान बुद्धि अनदेखो में,

 

बेबस जब लाचार पड़ी मां

चुन ना सकती थी दाना

वह बच्चा फिर फर्ज निभाया

मां को दे देकर खाना

 

तिनकों के उस गछी महल में

अपनेपन का प्यार मिला

धन्य है ईश्वर तेरी सृष्टि

प्यार भरा संसार मिला।

?
रचनाकार -रामबृक्ष बहादुरपुरी
( अम्बेडकरनगर )

 

यह भी पढ़ें :-

हिन्द की हिंदी | Kavita Hindi Ki Hindi

Similar Posts

  • बढ़ते रहिए | Badhte Rahiye

    बढ़ते रहिए ( Badhte Rahiye )    आप देते हैं महत्व जब भी कभी किसी को वो पहले परखता है आपकी जरूरत को इंसानियत भी है अनमोल,इंसान के लिए हर किसी को मुफ्त मे,लुटाया नही करते दीजिए इज्जत भी तो ,जरूरी हो जितनी हर किसी का हाजमा ,सही नही होता भीड़ का माहौल है,अपने को…

  • बोलना बेमानी हो जाए

    बोलना बेमानी हो जाए बोलो!कुछ तो बोलोबोलना बेमानी हो जाएइससे पहले लब खोलो पूछोअरे भई पूछोपूछने मे जाता ही क्या हैपूछना जवाब हो जाएइससे पहले पूछ लो चलोचाहे कितनी पीड़ा होचलना बस कदमताल न हो जाएवैसे भीचलना जीवन की निशानी हैरुकना मौत की लिखोचाहे कुछ भीकिसी के वास्तेचाहे कितना खराब हो मौसमलिखना बस नारा न…

  • ज़माना है ना | Zamana hai Na

    ज़माना है ना! ( Zamana hai na )   हंसो यारो हंसो खुल के ,रुलाने को ज़माना है करो बातें बुलंदी की ,गिराने को ज़माना है ॥ नहीं होगा कोई भी खुश ,ऊंचाई देख कर तेरी गगन उन्मुक्त में उड़ लो, डिगाने को ज़माना है॥ लगाओ सेंध बाधाओं में, तोड़ो बेड़िआं सारी निरंतर चल पड़ो,पीछे…

  • आदि भारती श्री चरण वंदन

    आदि भारती श्री चरण वंदन   नैसर्गिक सौंदर्य अप्रतिम, रज रज उद्गम दैविक उजास । मानवता शीर्ष शोभित पद , परिवेश उत्संग उमंग उल्लास । स्नेह प्रेम भाईचारा अथाह, अपनत्व आह्लाद संबंध बंधन । आदि भारती श्री चरण वंदन ।। विविधा अनूप विशेषण, एकत्व उद्घोष अलंकार । संज्ञा गौण कर्म पहचान, संघर्ष विरुद्ध जोश हुंकार…

  • बंजारा के दस कविताएं

    1 प्रवाह ——- सोचता हूं कि दुनिया की सारी बारूद मिट्टी बन जाये और मैं मिट्टी के गमलों में बीज रोप दूं विष उगलती मशीनगनों को प्रेम की विरासत सौप दूं . पर जमीन का कोई टुकड़ा अब सुरक्षित नहीं लगता . कि मैं सूनी सरहद पे निहत्था खड़ा अपने चश्मे से, धूल -जमी मिट्टी…

  • उफ्फ ये गर्मी | Uff ye Garmi

    उफ्फ ये गर्मी ( Uff ye garmi )   तपन भरी धरा हुई, गगन हुआ बेहाल। उफ ये गर्मी कैसी, मौसम ने बदली चाल। बदल गई दिनचर्या सारी, बदला सारा खानपान। तन मन को शीतल करे, मधुर ठंडे पेय श्रीमान । कुदरत रंग बदलती, तेज पड़ रही है धूप। दोपहरी में लूएं चलती, पीओ जलजीरा…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *