Sawan Mahina

सावन मास है आया | Sawan Mahina

सावन मास है आया

( Sawan mass hai aya )

 

हरा भरा यह दृश्य देखकर मन सभी का हर्षाया,
खुशियों की प्यारी सौगातें सावन मास है लाया।
दुल्हन सी आज सजी वसुंधरा इंद्रदेव जो आया,
मन की बातें हम लिखें इसलिए क़लम चलाया।।

उमड़ घुमड़कर बादल आएं धरती को महकाया,
आसमान से इन्द्रदेव ने जलवा अपना दिखाया।
कोयल-मोर-पपीहा सभी ने अपनी राग सुनाया,
खीर पुरी हलुआ घर-घर में देखो सबने बनाया।।

मिट्टी का कण कण हर्षाया शान्त हुई यह काया,
प्यास बुझा कर धरा की ये बादल ताप मिटाया।
बरसा प्रेम धनाधन ऐसा ‌सुख-समृद्धि घर आया,
कर सोलह श्रृंगार वसुंधरा खुलकर है मुस्काया।।

भर गए सारे ताल तलैया फ़र्ज़ मेघराज निभाया,
सावन का ये पवित्र-महिना सबके मन है भाया।
देख नया दौर लहरियों का श्रीमति जी फरमाया,
अब तो दिला दो लहरियां सावन मास है आया।।

नही भाए हमें पायल कंगना न बिंदियां नथनिया,
आधुनिकता के दौर में बस दिलादो ये लहरियां।
तोहफ़ा कभी हमनें न मांगा ना ही आप दिलाया,
देखो पहनकर झूम रही आज हमारी सहेलियां।।

 

रचनाकार : गणपत लाल उदय
अजमेर ( राजस्थान )

Similar Posts

  • गुरुर | Gurur

    गुरुर ( Gurur )  ( 2 )    समझ ले कोई प्रेम को हर किसी के वश की बात नही मित्रता मे भी कृष्ण जैसी सुदामा से कोई मुलाकात नही… महज ,प्रेम को ही प्रेम कह देना ये तो सांसारिक दिखावा है यादों की तड़प मे दिल रहे मगरुर यही तो गर्व से कहने का…

  • बढ़ई का इतिहास

    बढ़ई का इतिहास प्राचीन सभ्यता से जुड़ा हुआ है बढ़ई का इतिहास,कुशल कारीगरी शिल्प-कला है कारपेंटर के पास।करतें है इनके हृदय भगवान विश्वकर्मा जी निवास,फर्नीचर के कामों में यह लोग कर रहें है विकास।। छिल-छिलकर यह काठ को अद्भुत चीजें बना देते,ना देखा ना सोचा किसी ने मनमोहक रूप दे देते।दिल में उम्मीद लिए यह…

  • सफलता | Safalta

    सफलता ( Safalta )    उनको आज कल,  एक ही धुन सवार है,  चाहे कुछ भी करना पड़े , परंतु सफलता पाकर रहूंगा । इस सफलता को पाने के लिए, उन्होंने त्याग दिए घर बार , दोस्ती यारी को भी भुला दिया,  मशीनों की तरह , सोचना छोड़ दिया है,  सामाजिक रिश्तों के बारे में…

  • छाया है पिता

    छाया है पिता बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। पिता करता नहीं दिखावा कोईआँसू छिपाता अन्तर में अपने।तोड़ता पत्थर दोपहर में भी वोचाहता पूरे हों अपनों के सपने।बरगद की घनी छाया है पिताछाँव में उसके भूलता हर दर्द। भगवान का परम आशीर्वाद हैपिता जीवन की इक सौगात है।जिनके सिर पे…

  • रंग केसरिया छाया | Poem rang kesariya chhaya

    रंग केसरिया छाया ( Rang kesariya chhaya )   हर हर महादेव स्वर गूंजे स्वर लहरियां लाया है भारत भू के खंड खंड में रंग केसरिया छाया है   तपोभूमि त्याग तपस्या तलवारों का है जोश जहां रणवीरों रणधीरों में भरा भारतमाता जयघोष यहां   वीर शिवाजी छत्रपति शूरमां महाराणा प्रताप यहां दानी कर्ण कृष्ण…

  • नवरात्र के प्रसाद में | Navratra

    नवरात्र के प्रसाद में ( Navratra ke Prasad mein )    सृजनात्मकता प्रस्सपुरण,नवरात्र के प्रसाद में परम काल चेतना जागरण, रज रज मांगलिक भोर । नव नौ रूप मां अनूप दर्शन, शक्ति भक्ति अलौकिक छोर । तमोगुणी शोध विवेचना, जय माता दी संवाद में । सृजनात्मकता प्रस्सपुरण, नवरात्र के प्रसाद में ।। आराधना शीर्ष स्पर्शन,…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *